Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Nepal Flood राहत: US ने की 5 लाख डॉलर मदद की घोषणा, Sri Lanka देगा 10 लाख डॉलर
    • मेरठ CCSU : 700 KM सफर कर मार्कशीट लेने पहुंचा छात्र, तीन बार थमा दी ‘फेल’ अंकतालिका
    • 25 Years of SCO: उज्बेकिस्तान-किर्गिस्तान दौरे पर PM मोदी, ‘Global South’ की आवाज बुलंद करने की बड़ी तैयारी
    • रक्षाबंधन से पहले जाम का झाम: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर 8 किमी तक लगी वाहनों की कतार, गाजियाबाद में भी थमी रफ्तार
    • भाजपा नेता नीतिन बाला जी पर गत रात को हमला, नागरिकों में रोष
    • अनन्या पांडे और वॉकर ब्लांको का रिश्ता खत्म
    • राजस्थान हाईकोर्ट के जज को हटाने की मांग
    • न्यूयार्क के मेयर ने मैडिसन स्क्वायर गार्डन में भागवत के कार्यक्रम का विरोध किया
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»रोहित शेट्टी के घर फायरिंग में शूटर समेत सात दबोचे
    देश

    रोहित शेट्टी के घर फायरिंग में शूटर समेत सात दबोचे

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comFebruary 17, 2026No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नोएडा, 17 फरवरी। फिल्म निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी के मुंबई स्थित घर पर फायरिंग करने के सात आरोपियों को यूपी-हरियाणा और मुंबई पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार किया।

    मुख्य आरोपी दीपक और उसके छह साथियों की गिरफ्तारी झज्जर, नोएडा और आगरा से हुई। रोहित शेट्टी के घर पर एक फरवरी को दीपक ने ही फायरिंग की थी, जो आगरा का रहने वाला है। वह नोएडा में अपने परिचित के यहां पर छिपा हुआ था। इसके अलावा आगरा के बिजौली गांव निवासी दीपक, सनी, सोनू , विष्णु कुशवाहा, रितिक, नोएडा के सेक्टर-45 सदरपुर निवासी जतिन और इटावा के बसवारा निवासी विशाल को गिरफ्तार किया गया है। वारदात के दौरान सन्नी और सोनू ने घर के बाहर रेकी की थी।

    एसटीएफ के अनुसार, दीपक और विष्णु विदेश में बैठे लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गैंगस्टर हैरी बॉक्सर और आरजू बिश्नोई से संपर्क में थे।

    सूत्रों के मुताबिक, इस पूरी साजिश की प्लानिंग पहले ही हो चुकी थी और आरोपी कई दिनों से मौके की रेकी कर रहे थे ।

    20 जनवरी को फाइनल हुई तारीख
    रोहित शेट्टी के घर फायरिंग केस में जांच में सामने आया है कि शुभम लोनकर के निर्देश पर शूटर दीपक शर्मा, सोनू कुमार और सनी कुमार ने 20 जनवरी 2026 को रेकी के बाद फायरिंग की तारीख तय की थी। इससे पहले 15 से 20 जनवरी के बीच सोनू और सनी पुणे से लाई गई एक स्कूटी से दो-तीन बार रोहित शेट्टी के घर के आसपास घूमकर इलाके का जायजा ले चुके थे। 20 जनवरी को आखिरी रेकी के बाद स्कूटी को उसी रेलवे पार्किंग में खड़ा कर दिया गया, जहां 15 जनवरी को उन्हें चाबी लगी हालत में वह स्कूटी मिली थी। हैरानी की बात ये है कि 20 जनवरी के बाद करीब 11 दिन तक वह स्कूटी वहीं पड़ी रही और किसी को शक तक नहीं हुआ।

    31 जनवरी की रात मुंबई पहुंचे आरोपी
    सूत्रों के अनुसार 31 जनवरी की रात दीपक, सोनू और सनी कल्याण से टैक्सी लेकर मुंबई पहुंचे। जुहू इलाके में पहुंचने के बाद उन्होंने रेलवे पार्किंग से वही स्कूटी निकाली, जिसका इस्तेमाल वारदात में किया गया. बताया जा रहा है कि दीपक और सोनू ने सनी को जुहू चौपाटी पर छोड़ दिया और उसके बाद दोनों ने एक जगह बैठकर शराब पी। इसके बाद दीपक और सोनू रोहित शेट्टी के घर के पास पहुंचे। स्कूटी और सोनू को थोड़ी दूरी पर छोड़कर दीपक पैदल आगे बढ़ा और सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी.

    lawrence-bishnoi-shooters maharashtra Mumbai noida rohit-shetty-firing-case tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    Nepal Flood राहत: US ने की 5 लाख डॉलर मदद की घोषणा, Sri Lanka देगा 10 लाख डॉलर

    August 28, 2026

    मेरठ CCSU : 700 KM सफर कर मार्कशीट लेने पहुंचा छात्र, तीन बार थमा दी ‘फेल’ अंकतालिका

    August 28, 2026

    25 Years of SCO: उज्बेकिस्तान-किर्गिस्तान दौरे पर PM मोदी, ‘Global South’ की आवाज बुलंद करने की बड़ी तैयारी

    August 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.