अहमदाबाद, 11 अगस्त (ता)। स्पेशल आपरेशंस ग्रुप (एसओजी) कोडीन सीरप की 5,050 बोतलें जब्त की हैं और मिजोरम में एक बिना लाइसेंस वाले सप्लायर और इसे खरीदने वाली कंपनी के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। एसओजी के अनुसार, कंपनी के मालिकों की पहचान हिरेन कांतिलाल पटेल और पारश वोरा के तौर पर हुई है।
एसओजी के एसीपी एसएस निनामा ने कहा कि जांच में पता चला कि कंपनी ने मिजोरम की एक फर्म को खेप भेजी थी, जो जरूरी लाइसेंस के बिना काम कर रही थी। जानकारी मिली थी कि उत्तर भारत के कई राज्यों में कोडीन सीरप पहुंचाई जा रही है। जांच के दौरान पता चला कि कंपनी ने मिजोरम की एक कंपनी को पार्सल भेजे थे।
सामान लेने वाली कंपनी और भेजने वाली दोनों के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। क्राइम ब्रांच गैर-कानूनी डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क की जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि कंपनी कितने समय से यह काम कर रही थी। साथ ही इसमें शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा सके और अलग-अलग राज्यों में इस डिस्ट्रीब्यूशन के दायरे का पता लगाया जा सके। कोडीन सीरप की कितनी मात्रा पहुंचाई गई इसकी भी जांच की जा रही है।
Trending
- बारिश से भरभरा कर गिरी मकान की छत, मलबे में दबकर वृद्धा की मौत, दो घायल
- फार्मा कंपनियों पर केस, जब्त की कोडीन सीरप की 5,050 बोतलें
- BEYOND THE BARRICADES: THE ‘MANTAR’ OF HARMONY AT JANTAR MANTAR
- राज्य सरकार पूरे प्रदेश में अपराएगी गोमूत्र डेरी का माडल
- उड़ान योजना को गति देने को 100 नए एयरपोर्ट बनेंगे
- शंकर शर्मा ने पर्वतारोहण के क्षेत्र में एक और उपलब्धि हासिल की
- यूपी के ‘दो लड़कों’ को आकाश आनंद ने बताया अंकल
- जीएसटी ऑफिसर्स सर्विस एसोसिएशन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने का समय मांगेगा

