Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • जीएसटी ऑफिसर्स सर्विस एसोसिएशन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने का समय मांगेगा
    • आज शाम से खुलेगा दिल्ली एक्सप्रेसवे और हाईवे
    • शिवरात्रि पर सुबह से ही झमाझम बारिश
    • भोले की भक्ति में डूबी रामनगरी अयोध्या, तीन लाख श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
    • अतिवृष्टि से तमक नाला उफनाया, बैली ब्रिज बहा, चीन सीमा से संपर्क कटा, बीआरओ का कर्मचारी लापता
    • आज रात से बाबा औघड़नाथ मंदिर में उमड़ेगा आस्था का सैलाब
    • हल्की बारिश होने पर उमस से लोगों को राहत, अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहा
    • औघड़नाथ मंदिर में सावन के दूसरे सोमवार को उमड़ी शिवभक्तों की भीड़
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»न्यूज़»जीएसटी ऑफिसर्स सर्विस एसोसिएशन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने का समय मांगेगा
    न्यूज़

    जीएसटी ऑफिसर्स सर्विस एसोसिएशन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने का समय मांगेगा

    adminBy adminAugust 11, 2026No Comments0 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ, 11 अगस्त (ता)। राज्य कर विभाग में अपर आयुक्त ग्रेड-1 के पदों पर आईएएस अधिकारियों की तैनाती और कैडर रीस्ट्रक्चरिंग के मुद्दे को लेकर जीएसटी ऑफिसर्स सर्विस एसोसिएशन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने का समय मांगेगा। नवनिर्वाचित अध्यक्ष विजय सिंह विसेन और महासचिव मनोज मिश्र ने ऐसी नियुक्तियों पर रोक लगाने और विभाग के कैडर का नए सिरे से पुनर्गठन करने की मांग की है। राज्य कर विभाग में अपर आयुक्त ग्रेड-1 के 22 पद स्वीकृत हैं। विभागीय नियमावली के मुताबिक इन पदों पर नियुक्ति विभागीय संवर्ग से पदोन्नति के जरिये होनी चाहिए। संघ का दावा है कि इसके बावजूद अब तक तीन आईएएस अधिकारियों की तैनाती की जा चुकी है। एसोसिएशन ने संबंधित नियुक्ति आदेश निरस्त करने की मांग की है। संघ पदाधिकारियों का कहना है कि विभाग के कई अधिकारी 20-25 वर्ष का अनुभव रखते हैं और करीब 1.5 लाख करोड़ रुपये का राजस्व जुटाने वाले विभाग में विशेषज्ञता को प्राथमिकता मिलनी चाहिए।
    जीएसटी लागू होने के बाद ऑनलाइन कर व्यवस्था, डाटा विश्लेषण, ई वे बिल, इनपुट टैक्स क्रेडिट और कर चोरी की निगरानी से काम का दायरा बढ़ा है। ऐसे में पदों और जिम्मेदारियों का नए सिरे से आकलन कर नए पद सृजित किए जाएं और पदोन्नति व्यवस्था समयबद्ध हो। एसोसिएशन ने कार्यालयों व फील्ड इकाइयों में पर्याप्त कार्यस्थल, वाहन, कंप्यूटर, इंटरनेट और डिजिटल संसाधन उपलब्ध कराने, राज्य कर अधिकारियों को प्रांतीय राजस्व सेवा (पीआरएस) कैडर का दर्जा देने तथा वित्तीय वर्ष 2024-25 और 2025- 26 में हुई कथित अतार्किक दंडात्मक कार्रवाई और प्रतिकूल प्रविष्टियों की समीक्षा की मांग भी की है।

    lucknow tazza khabar tazza khabar in hindi The GST Officers Service Association will seek an appointment to meet Chief Minister Yogi Adityanath. Uttar Pradesh
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    आज शाम से खुलेगा दिल्ली एक्सप्रेसवे और हाईवे

    August 11, 2026

    शिवरात्रि पर सुबह से ही झमाझम बारिश

    August 11, 2026

    भोले की भक्ति में डूबी रामनगरी अयोध्या, तीन लाख श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

    August 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.