हाथरस 11 अगस्त (ता)। उत्तर प्रदेश के हाथरस से बहुजन समाज पार्टी के नेशनल कॉर्डिनेटर आकाश आनंद ने चुनावी अभियान का आगाज किया। यूपी चुनाव 2027 को लेकर तमाम राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ जिलों में विकास कार्यों के शिलान्यास-उद्घाटन समारोह के जरिए माहौल बन रहे हैं। वहीं, अखिलेश यादव ने पीडीए समीकरण को मजबूत करने और इसका विस्तार करने की रणनीति पर काम शुरू किया है। वहीं, बसपा प्रमुख मायावती भी चुनाव से काफी पहले से सक्रिय हैं। यूपी में भाजपा सरकार के दो कार्यकाल के बाद तमाम विपक्षी दल अपने पक्ष में माहौल को करने की कोशिश में जुट गए हैं। इस क्रम में आकाश आनंद ने भी यूपी में चुनावी अभियान का आगाज किया है। सादाबाद की रैली से उन्होंने यूपी चुनाव 2027 के लिए पार्टी के कार्यक्रमों की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने यूपी के दो लड़कों पर निशाना साधा। उन्हें अंकल करार दिया।
आकाश आनंद ने सादाबाद में बसपा के विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने 10 वर्षों के कामकाज का हिसाब मांगने की अपील की। साथ ही, आकाश के निशाने पर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी भी रही। सभा के दौरान उन्होंने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव को अंकल कहकर संबोधित किया।
Trending
- शंकर शर्मा ने पर्वतारोहण के क्षेत्र में एक और उपलब्धि हासिल की
- यूपी के ‘दो लड़कों’ को आकाश आनंद ने बताया अंकल
- जीएसटी ऑफिसर्स सर्विस एसोसिएशन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने का समय मांगेगा
- आज शाम से खुलेगा दिल्ली एक्सप्रेसवे और हाईवे
- शिवरात्रि पर सुबह से ही झमाझम बारिश
- भोले की भक्ति में डूबी रामनगरी अयोध्या, तीन लाख श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
- अतिवृष्टि से तमक नाला उफनाया, बैली ब्रिज बहा, चीन सीमा से संपर्क कटा, बीआरओ का कर्मचारी लापता
- आज रात से बाबा औघड़नाथ मंदिर में उमड़ेगा आस्था का सैलाब

