Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ससुराल में पत्नी-सास ने तेल डालकर लगाई आग, युवक की जिंदा जलकर मौत
    • मैं फंस गई हूं यार तुम मत फंसना…
    • ‘ओम जय जगदीश’ गूंजा नार्वे में
    • मुआवजा वितरण के साथ पूरा हुआ अधिग्रहण, अब दिल्ली रोड होगी चौड़ी
    • अब जस्टिस मनोज जैन की पीठ करेगी सुनवाई
    • सीजेआई ने भी सुनवाई को डिजिटल माध्यम से करने का आग्रह किया
    • वेदव्यासपुरी में 3.6 हेक्टेयर भूमि पर बनेगा प्रदेश का पहला दस मंजिला ज्वेलरी पार्क
    • हरियाणा की युवती को लव जेहाद में फंसाया, धर्मांतरण भी कराया
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»बरेली उपद्रव में आईएमसी के यूथ अध्यक्ष समेत फरार सात आरोपियों पर इनाम घोषित
    देश

    बरेली उपद्रव में आईएमसी के यूथ अध्यक्ष समेत फरार सात आरोपियों पर इनाम घोषित

    adminBy adminOctober 6, 2025No Comments6 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बरेली 06 अक्टूबर। इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (आईएमसी) की यूथ विंग के अध्यक्ष अल्तमश रजा समेत सात आरोपियों के खिलाफ एसएसपी ने 15-15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। ये यभी आरोपी 26 सितंबर को जुमे की नमाज के बाद हुए बवाल में वांछित चल रहे हैं। इनाम घोषित होने के साथ ही इनकी धरपकड़ की कोशिश तेज कर दी गई है।

    आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा ने 26 सितंबर को इस्लामिया मैदान में भीड़ जुटाने और पैदल मार्च का ऐलान किया था, जिसके चलते शहर में कई स्थानों पर बवाल हुआ था। उपद्रवियों ने फायरिंग और पथराव कर कई पुलिसकर्मियों को घायल कर दिया था। इस मामले में शहर के पांच थानों में दस मुकदमे दर्ज कराए गए, जिनमें मौलाना तौकीर समेत 89 उपद्रवी गिरफ्तार हो चुके हैं। इनमें से 83 को पुलिस ने जेल भेज दिया और छह का शांतिभंग में चालान किया गया।

    बवाल में शामिल आईएमसी के कुछ नेता और कई उपद्रवी अब भी फरार चल रहे हैं। इसी कड़ी में कार्रवाई करते हुए सात फरार आरोपियों पर रविवार को एसएसपी ने 15-15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।

    इनमें आईएमसी यूथ विंग का अध्यक्ष शाहबाद प्रेमनगर निवासी अल्तमश रजा, रोहली टोला का साजिद सकलैनी, मलूकपुर का अफजाल बेग, चक महमूद निवासी अदनान सकलैनी के अलावा तीन हिस्ट्रीशीटर चक महमूद निवासी नायाब उर्फ निम्मा, बबलू खान और नदीम शामिल हैं। इनमें अदनान सकलैनी जेल जा चुके महानगर अध्यक्ष अनीस सकलैनी का बेटा और नदीम उसका भाई है। पुलिस टीमें इन सभी की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दे रही हैं।

    दूसरे दिन जमींदोज हुआ नफीस का पूरा बारातघर
    बवाल के मुख्य आरोपी मौलाना तौकीर के सबसे करीबी राष्ट्रीय महासचिव नफीस खां के जखीरा स्थित बारातघर रजा पैलेस के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई रविवार को भी हुई। पुलिस व प्रशासन की मौजूदगी में लगातार दो दिन कार्रवाई कर बीडीए ने नफीस का दोमंजिला बारातघर रविवार को पूरी तरह जमींदोज कर दिया। एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि बवाल में शामिल उपद्रवियों पर पुलिस-प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दबिश शुरू कर दी गई है।

    bareilly BAREILLY VIOLENCE IMC LEADER tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    ससुराल में पत्नी-सास ने तेल डालकर लगाई आग, युवक की जिंदा जलकर मौत

    May 19, 2026

    मैं फंस गई हूं यार तुम मत फंसना…

    May 19, 2026

    ‘ओम जय जगदीश’ गूंजा नार्वे में

    May 19, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.