Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    • प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
    • दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
    • रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»एंटरटेनमेंट»21 दिन में ब्लोटिंग से राहत, नेहा धूपिया का देसी नुस्खा
    एंटरटेनमेंट

    21 दिन में ब्लोटिंग से राहत, नेहा धूपिया का देसी नुस्खा

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJanuary 21, 2026No Comments9 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई, 21 जनवरी। बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया ने 21 दिनों की एंटी-इंफ्लेमेटरी चैलेंज के ज़रिए हज़ारों लोगों को हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने के लिए प्रेरित करने के बाद एक बार फिर अपने वेलनेस मंत्र के साथ वापस आई हैं। नेहा इस बार वह आधुनिक जीवन की एक आम समस्या ब्लोटिंग और खराब पाचन का आसान और पारंपरिक समाधान साझा कर रही हैं। सस्टेनेबल और बिना झंझट वाली फिटनेस में विश्वास रखने वाली नेहा ने अपना नाइट-टाइम देसी ड्रिंक बताया, जिसे वह लंबे और थकाऊ दिनों के बाद पेट को शांत करने, ब्लोटिंग कम करने और बेहतर नींद के लिए अपनाती हैं। नेहा ने इसे अपना वार्म और फज़ी बेडटाइम रिचुअल बताते हुए साझा किया कि यह साधारण सा नुस्खा उनकी रोज़मर्रा की ज़िंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। नेहा ने रील में कहा कि यह सच में मेरा नाइट-टाइम ड्रिंक है। यह ब्लोटिंग कम करने, पाचन सुधारने और अच्छी नींद में मदद करता है।
    नेहा धूपिया ने कहा कि छोटी, लेकिन नियमित आदतें ओवरऑल हैल्थ में बड़ा बदलाव ला सकती हैं। भारतीय पारंपरिक ज्ञान से जुड़ा यह ड्रिंक सौंफ, अजवाइन, जीरा, ताज़ा कटा हुआ अदरक और नींबू की कुछ बूंदों से तैयार किया जाता है। इन सभी चीज़ों को पानी में उबालकर लगभग पांच मिनट तक पकाया जाता है और फिर इसे गुनगुना पिया जाता है। नेहा धूपिया ने कहा कि बस इतना ही, आपका नाइट-टाइम एंटी-ब्लोटिंग ड्रिंक तैयार है। यह मेरे लिए जादू की तरह काम करता है। दिखने और स्वाद में भी अच्छा है।
    नेहा धूपिया ने इस नुस्खे का श्रेय अपनी न्यूट्रिशनिस्ट ऋचा गंगानी को दिया और उन्होंने अपने फॉलोअर्स को यह सलाह भी दी कि किसी भी नए रेमेडी को अपनाने से पहले डाइटिशियन, न्यूट्रिशनिस्ट या डॉक्टर से सलाह ज़रूर लें, क्योंकि वेलनेस हर व्यक्ति के लिए अलग होती है। क्विक फिक्स की बजाय माइंडफुल फिटनेस की समर्थक रहीं नेहा धूपिया का हेल्थ के प्रति संतुलित नजरिया आज भी लोगों से जुड़ता है। योग, फंक्शनल वर्कआउट्स, एंटी-इंफ्लेमेटरी डाइट और अब पेट के लिए फायदेमंद घरेलू नुस्खों के ज़रिए, नेहा यह साबित करती हैं कि आज की तेज़ रफ्तार जिंदगी में सबसे असरदार समाधान अक्सर सबसे सरल होते हैं।

    Desh health Mumbai Neha Dhupia Relief from bloating in 21 days: Neha Dhupia's home remedy. tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं

    August 13, 2026

    छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

    August 13, 2026

    प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.