मुंबई, 19 जून (ता)। अभिनेत्री रश्मिका मंदाना की बहुप्रतीक्षित पैन-इंडिया फिल्म ‘मैसा’ के एक गाने की शूटिंग सफलतापूर्वक पूरी कर ली गई है। फिल्म के निर्माताओं ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि मैसा के गीत की शूटिंग पूरी हो चुकी है। पोस्ट में लिखा गया, मैसा सांग पैकअप। मैसा को वर्ष 2026 की चर्चित फिल्मों में गिना जा रहा है।
फिल्म में रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। मेकर्स के मुताबिक यह भारत की पहली ऐसी पैन-इंडिया फिल्म है, जिसमें किसी महिला कलाकार को केंद्र में रखकर बड़े स्तर पर कहानी प्रस्तुत की जा रही है। फिल्म के पहले लुक पोस्टर्स को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी, जिसके बाद से फिल्म को लेकर उत्सुकता लगातार बढ़ रही है। फिल्म में रश्मिका मंदाना एक दमदार और एक्शन से भरपूर किरदार निभा रही हैं। कहा जा रहा है कि यह उनके करियर के अब तक के सबसे अलग और चुनौतीपूर्ण किरदारों में से एक होगा। उनके नए लुक और फिल्म की विषयवस्तु ने दर्शकों के बीच खास चर्चा पैदा की है। मैसा का निर्माण अनफॉर्मूला फिल्म्स के बैनर तले किया जा रहा है, जबकि निर्देशन रवींद्र पुल्ले कर रहे हैं। आदिवासी क्षेत्रों की पृष्ठभूमि पर आधारित यह फिल्म एक इमोशनल एक्शन थ्रिलर है। मेकर्स का दावा है कि फिल्म में दमदार विजुअल्स, रोमांचक कहानी और रश्मिका मंदाना का यादगार प्रदर्शन देखने को मिलेगा। फिल्म की रिलीज डेट को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन लगातार सामने आ रहे अपडेट्स ने दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है।
Trending
- मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
- बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
- कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
- पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
- छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
- प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
- दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
- रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा

