अपना शब्द लिखें और खोजने के लिए एंटर दबाएँ!

TazzaKhabar

लाइव समाचार

ठंड की आहट: दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश, पांच डिग्री तक गिरा एनसीआर का पारा; पहाड़ों पर बर्फ से रौनक

ठंड की आहट: दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश, पांच डिग्री तक गिरा एनसीआर का पारा; पहाड़ों पर बर्फ से रौनक

दिल्ली. उत्तर-पश्चिम भारत के कई राज्यों में बृहस्पतिवार को हुई मूसलाधार बारिश, ओलावृष्टि व आंधी-तूफान ने किसानों पर आफत ला दी है। पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी यूपी और राजस्थान के बड़े हिस्से में खेती को भारी नुकसान पहुंचा है। अनाज मंडियों में खुले में रखी धान, बाजरा व मक्के की पैदावार भीग गई, जबकि खेतों में हजारों एकड़ तैयार फसलें जमीन पर बिछ गई हैं। 45 से 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली आंधी से 3.5 लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में धान, कपास व गन्ने की फसलों को नुकसान पहुंचा है।

मौसम विभाग के अनुसार, हिमालय में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ से मौसम में बदला है। शुुरुआती अनुमानों में पंजाब, हरियाणा, यूपी व राजस्थान की करीब 80 प्रमुख अनाज मंडियों में खुले में रखा 10 लाख टन से अधिक अनाज भीग गया है। अकेले हरियाणा की अनाज मंडियों में करीब 8.72 लाख टन धान बुरी तरह भीग गया है। यूपी की मथुरा, आगरा समेत विभिन्न मंडियों में करीब 60,000 क्विंटल धान, बाजरा व मक्का और दिल्ली की नरेला मंडी में भी अनाज को भीगने से नुकसान हुआ है।

उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर व हिमाचल में बर्फबारी

मौसम के बदले मिजाज के साथ ही पहाड़ों पर बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। हिमाचल प्रदेश में कई जगह एक फीट तक बर्फ गिरी है। जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बीच ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी से ठंड बढ़ गई है। उत्तराखंड में केदारनाथ और बदरीनाथ के साथ ही हेमकुंड साहिब की चोटियों पर भारी हिमपात हुआ है।

पूर्वानुमान : शुक्रवार को दिन के शुरुआती घंटों में बारिश की संभावना है।

दिल्ली-एनसीआर में 5 डिग्री तक गिरा पारा

दिल्ली व आसपास में हुई बारिश से तापमान में 5 डिग्री तक की गिरावट आई है। दिल्ली में सुबह 11:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे के बीच 15.9 मिमी वर्षा हुई। अधिकतम पारा 28.3 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 4.9 डिग्री कम, जबकि न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3.7 डिग्री कम है।

यूपी में पीएम फसल बीमा योजना के तहत 6.18 लाख से अधिक किसानों ने फसल क्षति की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पहाड़ों पर बिछी बर्फ की चादर, मूसलाधार बारिश ने मैदानों को भिगोया, ठंड ने दी दस्तक

उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम के मिजाज में अचानक आए बदलाव के चलते पहाड़ से लेकर मैदान तक भारी बर्फबारी से लेकर झमाझम बारिश और ओलावृष्टि हुई। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में ऊंची चोटियों पर बर्फ की सफेद चादर बिछ गई, जिससे सैलानियों के चेहरों पर मुस्कान दौड़ गई। लेकिन सड़कों पर बर्फ की मोटी परत जमने से यातायात बाधित हुआ और मनाली-लेह राजमार्ग और अटल टनल मार्ग समेत कई रास्तों को बंद करना पड़ा।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, उत्तरी पंजाब और आसपास के क्षेत्रों पर एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। निचले वायुमंडलीय स्तर पर दक्षिणी हरियाणा और उसके नजदीकी इलाकों में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। पूर्वोत्तर उत्तर प्रदेश से लेकर पूर्व-मध्य अरब सागर तक निचले स्तर पर एक निम्न दबाव का क्षेत्र फैला हुआ है। इन्हीं मौसमी प्रणालियों के प्रभाव से उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम में यह अचानक बदलाव आया है, जो अभी अगले दो-तीन दिनों तक बना रह सकता है।

श्रीनगर में 6 और जम्मू में 17 डिग्री रहा तापमान

जम्मू-कश्मीर में ताजा बर्फबारी के बाद शोपियां, गुरेज और माछिल से लेकर गुलमर्ग, सोनमर्ग व पहलगाम तक चोटियों पर सफेद चादर बिछ गई है। पीर की गली में भी हिमपात हुआ। कश्मीर को जम्मू से जोड़ने वाला वैकल्पिक मार्ग मुगल रोड तड़के बंद हो गया। हालांकि, दोपहर तक सड़क से बर्फ हटाकर एकतरफा यातायात बहाल कर लिया गया। जम्मू संभाग के भद्रवाह, डोडा, किश्तवाड़, पुंछ, राजोरी और कठुआ के ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में भी बर्फबारी के चलते ठंड हो गई है। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 17.4 और न्यूनतम 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि जम्मू में अधिकतम 33.1 और न्यूनतम 17.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

हिमाचल में भारी हिमपात 8 से 10 डिग्री गिरा पारा

मौसम विभाग की तरफ से जारी यलो अलर्ट के बीच बृहस्पतिवार को हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश हुई। लाहौल-स्पीति, चंबा और कुल्लू की चोटियों पर भारी हिमपात से ठंड बढ़ गई है। लाहौल-स्पीति में बर्फबारी के चलते दारचा से सरचू, दारचा से शिंकुला और ग्रांफू-बातल मार्ग पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई। सचे जोत में 30 सेंटीमीटर तक बर्फबारी से पांगी का चंबा जिला मुख्यालय से सड़क संपर्क कट गया है। प्रदेश के उच्च प्रवतीय जिलों में 8-10 डिग्री सेल्सियस तक पारा गिरा है।

पिछली खबर
← Asian Games मेडलवीरों से मिले PM Modi: बोले, जुनून जीत में बदले तो चमकता है New…
अगली खबर
अमेरिका: ओरेगन के प्राइमरी स्कूल में गोलीबारी, चार लोगों की मौत, हमलावर भी मारा… →

संबंधित खबरें

कैंट विधायक अमित अग्रवाल व वरुण अग्रवाल द्वारा सरस्वती लोक स्थित महादेव जागेश्वर मंदिर प्रांगड़ में भव्य माता की चौकी का आयोजन, श्रद्धालुओं ने लिया धर्म लाभ
कैंट विधायक अमित अग्रवाल व वरुण अग्रवाल द्वारा सरस्वती लोक स्थित महादेव जागेश्वर मंदिर प्रांगड़ में…

मेरठ 16 अक्टूबर। दिल्ली रोड स्थित सरस्वती लोक कॉलोनी में महादेव जागेश्वर मंदिर प्रांगड़ में आज एड्को बिल्डर्स की ओर से भ…

'अगर हर नागरिक पत्रकार बन जाए, तो इससे सभी के लिए मुश्किलें पैदा होंगी', सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता
'अगर हर नागरिक पत्रकार बन जाए, तो इससे सभी के लिए मुश्किलें पैदा होंगी', सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार के तहत हर व्यक्ति पत्रकार होने का दावा…

पटाखा फैक्टरी में धमाका: 20 मिनट तक उड़ती रही धूल, 5 घंटे में हटा मलबा; टूटे शीशों से पड़ोसियों को लगी चोट
पटाखा फैक्टरी में धमाका: 20 मिनट तक उड़ती रही धूल, 5 घंटे में हटा मलबा; टूटे शीशों से पड़ोसियों को ल…

वाराणसी। सारनाथ के पैगंबरपुर में पटाखा बनाने के दौरान हुए विस्फोट ने आसपास के लोगों को दहशत में डाल दिया। धमाका इतना तेज…

हमसे जुड़ें