अपना शब्द लिखें और खोजने के लिए एंटर दबाएँ!

नई दिल्ली। दिल्ली में विरोध प्रदर्शन कवर कर रहे सात पत्रकारों के साथ मारपीट, दुर्व्यवहार और उन्हें गलत तरह से हिरासत में लेने के मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है।
अदालत ने गुरुवार को इन गंभीर आरोपों की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया है। इस पांच सदस्यीय समिति की अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस आर. सुभाष रेड्डी करेंगे।
मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टि वी. मोहना की पीठ ने याचिकाकर्ताओं को निर्देश दिया है कि वे इस पांच सदस्यीय समिति के सामने संबंधित सबूत पेश करें। यह समिति आरोपों की जांच करेगी और पता लगाएगी कि क्या पत्रकारों के खिलाफ पुलिस ने वाकई ज्यादती की थी।
क्या है पूरा मामला?
ये याचिकाएं केरल यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स और दिल्ली यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स द्वारा दायर की गई थीं। इनमें 10 और 11 अक्टूबर 2026 को विरोध प्रदर्शनों को कवर कर रहे मीडिया कर्मियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई का मुद्दा उठाया गया था। जानकारी के मुताबिक ये प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर किए जा रहे थे।