अपना शब्द लिखें और खोजने के लिए एंटर दबाएँ!

लंदन। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के संस्थापक ललित मोदी को ब्रिटेन की नागरिकता मिल गई है। भगोड़े ललित मोदी ने शनिवार को जानकारी दी कि उन्होंने 15 सितंबर 2026 को आधिकारिक तौर पर ब्रिटिश नागरिकता प्राप्त कर ली है।
ललित मोदी ने नागरिकता मिलने के बाद ब्रिटेन से ही कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा की हैं। ब्रिटिश नागरिकता मिलने के बाद ललित मोदी ने यूनाइटेड किंगडम (UK) को ही अपना घर बताया है।
ललित मोदी को मिली ब्रिटेन की नागरिकता
भगोड़े ललित मोदी ने शनिवार, 14 नवंबर को ब्रिटेन की नागरिकता मिलने की जानकारी दी। ललित मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'एक गर्व का पल। एक नया अध्याय।'
ललित मोदी ने आगे लिखा, 'आज, 14 नवंबर 2026 को, मुझे ऑक्सफोर्ड यूनियन को संबोधित करने का सौभाग्य मिला, जहां मैंने सबके सामने अपने जीवन के एक बहुत ही खास और व्यक्तिगत पड़ाव के बारे में बताया।'
15 सितंबर को बने ब्रिटिशर
ललित मोदी की पोस्ट से पता चल रहा है कि उन्होंने दो महीने पहले की तस्वीरें पोस्ट की हैं। ललित मोदी ने अपने पोस्ट में बताया, 'मुझे ब्रिटिश नागरिक होने पर गर्व है। 15 सितंबर 2026 को, अपने परिवार और दोस्तों के बीच, मैंने अपनी ब्रिटिश नागरिकता का जश्न मनाया। यह समारोह हमेशा मेरे दिल के बहुत करीब रहेगा।'