मुंबई, 24 फरवरी। बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री फिल्मकार पूजा भट्ट 54 वर्ष की हो गईं। 24 फरवरी,1972 को मुंबई में जन्मीं पूजा भट्ट ने बतौर अभिनेत्री अपने करियर की शुरूआत अपने पिता महेश भट्ट के निर्देशन में बनी फिल्म डैडी से की। इस फिल्म में पूजा भट्ट के पिता की भूमिका अनुपम खेर ने निभाई थी। अपनी पहली ही फिल्म के जरिए पूजा भट्ट ने दर्शकों के बीच अपने अभिनय का लोहा मनवा लिया। वर्ष 1991 में प्रदर्शित फिल्म दिल है कि मानता नहीं पूजा भट्ट के करियर की एक और सुपरहिट फिल्म साबित हुई। महेश भट्ट निर्देशित इस फिल्म में पूजा भट्ट के अपोजिट आमिर खान थे। फिल्म की कहानी हॉलीवुड फिल्म इट हैपेंड वन नाइट पर आधारित थी।
फिल्म में पूजा भट्ट और आमिर खान ने अपने चुलबुले अंदाज से दर्शकों का दिल जीतकर फिल्म को सुपरहिट बना दिया। वर्ष 1991 में पूजा भट्ट की एक और सुपरहिट फिल्म सडक़ प्रदर्शित हुई। महेश भट्ट के निर्देशन में बनी इस फिल्म में पूजा भट्ट की जोड़ी संजय दत्त के साथ काफी पसंद की गई। वर्ष 1992 में पूजा भट्ट की फिर तेरी कहानी याद आई और सर जैसी हिट फिल्मों में काम किया। वर्ष 1992 से वर्ष 1996 के बीच पूजा भट्ट ने तड़ीपार, चोर और चांद, नाराज, गुनेहगार, अंगरक्षक, चाहत, हम दोनो जैसी कुछ फिल्मो में अभिनय किया, लेकिन सभी फिल्मे टिकट खिडक़ी पर बेअसर साबित हुईं। वर्ष 1997 में पूजा भट्ट ने फिल्म निर्माण के क्षेत्र में कदम रख दिया और तमन्ना फिल्म के निर्माण के साथ इस फिल्म में अभिनय भी किया। इस फिल्म के जरिए उन्होंने एक ऐसे ..हिजड़े ..के जिंदगी को पेश किया, जो समाज के तमाम विरोध के बावजूद एक अनाथ लडक़ी का पालन पोषण करता है। हालांकि यह फिल्म टिकट खिडक़ी पर कोई खास सफल नहीं हुई, लेकिन समीक्षकों का मानना है कि यह फिल्म पूजा भट्ट निर्मित उत्कृष्ट फिल्मों में एक है। वर्ष 1998 में पूजा भट्ट ने जख्म और दुश्मन जैसी सुपरहिट फिल्मों का निर्माण किया। जख्म के जरिये पूजा भट्ट ने अयोध्या में हुए बावरी मस्जिद विध्वंस के बाद मुंबई में हुए दंगे में एक परिवार को त्रासदी को रूपहले पर्दे पर पेश किया था। इस फिल्म में पूजा भट्ट ने अपने संजीदा किरदार से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वर्ष 2003 में प्रदर्शित फिल्म पाप के जरिए पूजा भट्ट ने निर्देशन के क्षेत्र में भी कदम रख दिया। पूजा भट्ट इन दिनों बतौर फिल्मकार फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय है।
Trending
- मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
- बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
- कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
- पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
- छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
- प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
- दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
- रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा

