गर्मी और तापमान आज की तारीख में कोई कम नहीं है 44,45,46 तो कभी भी महसूस होने लगता है लेकिन आजकल हीटवेब गर्मी को लेकर दी जा रही सलाह के तहत 25 मई से 2 जून तक तपने वाली धरती और आसमान को नौतपा कहकर नागरिकों को जागरूक किया जा रहा है कि वो गर्मी से बचें घर से लगभग 10 से 4 बजे तक जितना हो सके बचाव रखें बाहर जरूरी हो तभी निकलें। बताते है कि जेयष्ठ माह में सूर्य धरती के निकट होता है उस दौरान उसकी किरणें सीधे जमीन पर पड़ने से गर्मी अत्यधिक बढ़ जाती है। हर स्तर से नागरिकों को जागरूक करने के प्रयास खूब हो रहे है। और लोगों को सलाह दी जा रही है कि उन्हें क्या क्या करना चाहिए और क्या नहीं। मगर मेरा मानना है कि मेहनत कश लोगों के लिए तो चाहे तापमान 45 हो या 50 उसे तो रोटी जुटाने के लिए काम करना ही है। हां जो बड़े लोग है और इस समय काम न करके भी गुजारा चला सकते है उनके लिए यह एडवाईजरी सही है। हां सरकार और प्रशासन को चाहिए कि इस नौतपा में खेतों पर काम करने रिक्शा चलाने अन्य मजदूरी जैसे कार्यों में संलग्न व्यक्ति जहां तक मुझे लगता है वो काम तो नहीं छोड़ सकते क्योंकि यह शायद हर साल ही होता है क्योंकि मैं भी सड़क पर ही रहता हूं गर्मी भी लगती है इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता। मुझे लगता है कि मेहनतकश मजदूर को इस गर्मी से बचाने के लिए जिम्मेदार समाजसेवी संगठनों आदि के माध्यम से एक अपील जारी कर गांव के गली मौहल्लों शहर के चौराहों बाजारों आदि में मीठा नीबू का ठंडा पानी अथवा शरबत वितरण इन नौ दिन में करा दें और जगह जगह थका हारा मजदूर थोड़ा सुस्ता सके इसके लिए कुछ टेंट की छतें बनवा दी जाए तो मुझे लगता है कि वो गर्मी से भी बचें रहेंगे और अपना काम भी कर पाएंगे। यह सुझाव है कि जो होना है वो होकर रहेगा मगर नौतपा जैसे मौकों पर सीधे सीधे एडवाईजरी जारी कर आम आदमी को गर्मी को लेकर जो डर बैठता है उससे बचाने के लिए सरल भाषा में सुझाव के लिए पेश किया जाए तो अच्छा है। मैंने बचपन में ईंट भट्टों पर लेबर का काम किया सड़कों पर चाय के प्यालें धोए मजदूरी करी रिक्शा चलाई लेकिन मुझे कभी नौतपा का नाम कभी भी सुनने को मिला और ना ही अहसास हुआ क्योंकि यह हर साल आता इसलिए डराने की बजाए समझाने का काम हो।
(प्रस्तुतिः- रवि कुमार बिश्नोई संपादक दैनिक केसर खुशबू टाइम्स मेरठ)
Trending
- ओएमआर भरने में गलती करने से 50 हजार से अधिक अभ्यर्थी बाहर
- 1952 ने चली आ रही साझी विरासत बूढ़ा बाबू मेले के लिए प्रशासन की ना
- चौधरी चरण सिंह के सपने को कर रही साकार सरकार : भूपेंद्र
- उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने कलक्ट्रेट पहुंचकर दिया ज्ञापन
- शास्त्री नगर में 446 मकानों पर चलेगा बुलडोजर! अब रिहायशी इलाकों में भी सेटबैक नियमों पर होगी सख्त कार्रवाई
- बीसीसीआई के सचिव सैकिया को आईसीसी गवर्नेंस कमेटी का हेड बनाया
- रानीखेत में 27 जुलाई से सेना भर्ती रैली, कार्यक्रम हुआ जारी
- खेत बेचने में पहले परिवार के अन्य उत्तराधिकारियों को देना होगा मौका

