Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया पर खुलेंगे यमुनोत्री धाम के कपाट
    • दहलीज पर पति का शव और भीतर थमी पत्नी की सांसें, एक ही चिता, एक ही अग्नि
    • प्रयागराज में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद के नेतृत्व में हाईवे जाम
    • गोरखपुर हत्याकांड पर अखिलेश ने सीएम योगी का किया घेरा, बोले कि हवा बदल रही है
    • सुप्रीम कोर्ट ने दिया ऐतिहासिक फैसला, धर्म परिवर्तन करने पर खत्म होगा SC दर्जा, नहीं मिलेंगे आरक्षण और कानूनी लाभ
    • प्रयागराज: कोल्ड स्टोरेज हादसे में 4 की मौत, सपा नेता ‘पहलवान’ और बेटे समेत 7 पर हत्या का केस दर्ज
    • कॉइन डीसीएक्स से सह संस्थापक सुमित गुप्ता नीरज खंडेलवार क्रिप्टो फ्रॉड मामले में गिरफ्तार
    • स्थायी प्रकृति के कार्य दशकों तक आउटसोर्सिंग के जरिये कराना कर्मचारियों के अधिकारों का हनन : कोर्ट
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»पीएम मोदी अप्रैल में कर सकते हैं दिल्ली देहरादून ग्रीनफील्ड हाईवे का उद्घाटन
    देश

    पीएम मोदी अप्रैल में कर सकते हैं दिल्ली देहरादून ग्रीनफील्ड हाईवे का उद्घाटन

    adminBy adminMarch 24, 2026No Comments8 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    देहरादून 24 मार्च। दिल्ली देहरादून ग्रीनफील्ड हाईवे का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अप्रैल में उद्घाटन कर सकते हैं। इसके लिए प्रधानमंत्री अप्रैल के प्रथम सप्ताह अथवा बैसाखी (13 अप्रैल) या फिर 22 अप्रैल को केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के अवसर पर उत्तराखंड आ सकते हैं। राज्य सरकार की ओर से इस सिलसिले में प्रधानमंत्री कार्यालय से समय मांगा गया है।

    हालांकि अभी तिथि तय होनी बाकी है। एनएचएआइ के अधिकारियों ने सोमवार को जिले में 74 किमी हाईवे पर कई स्थानों पर सुरक्षा मानकों को परखा। हाईवे पर 12 किमी लंबा एशिया का सबसे बड़ा वाइल्डलाइफ कारिडोर बनाया गया है।

    जिले में ग्रीन फील्ड हाईवे का बड़गांव इंटरचेज के अलावा कई स्थानों पर बागपत में एनएचएआइ के परियोजना निदेशक नरेन्द्र सिंह ने टीम के साथ निरीक्षण किया। कई स्थानों पर अधिकारियों से हाईवे के बारे में जानकारी लेने के साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

    11,970 करोड़ रुपये की लागत वाले इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने पर देहरादून से दिल्ली तक का सफर ढाई घंटे में पूरा हो सकेगा। तीन राज्यों उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश व दिल्ली को जोड़ने वाला 211 किलोमीटर लंबा दिल्ली देहरादून ग्रीनफील्ड हाईवे में 12 किलोमीटर हिस्सा एलिवेटेड है।

    धामी सरकार के चार साल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 21 से 24 मार्च के बीच उत्तराखंड में प्रधानमंत्री मोदी का कार्यक्रम मांगा गया था, लेकिन प्रधानमंत्री की व्यस्तता के चलते यह संभव नहीं हो पाया। इस बीच सात मार्च को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और 22 मार्च को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह उत्तराखंड आए थे।

    उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार अब दिल्ली देहरादून ग्रीनफील्ड हाईवेके उद्घाटन के लिए प्रधानमंत्री से समय मांगा गया है। इस सिलसिले में प्रधानमंत्री अप्रैल के प्रथम सप्ताह या फिर 13 अप्रैल को बैसाखी पर देहरादून आ सकते हैं। यह विकल्प भी रखा गया है कि प्रधानमंत्री 22 अप्रैल को केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के अवसर पर वहां आ सकते हैं और वहीं से इस एक्सप्रेसवे का उद्घाटन कर सकते हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय से आधिकारिक कार्यक्रम का इंतजार किया जा रहा है।

    सूत्रों का कहना है कि प्रधानमंत्री द्वारा बिहारीगढ़ के नजदीक गणेशपुर पर हाईवे का उद्घाटन किया जाएगा। इसके लिए उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के उच्च अधिकारियों के साथ एनएचएआइ की बैठक में उद्घघाटन की कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया जाएगा।

    delhi-dehradun-green-field-highway PM Modi tazza khabar tazza khabar in hindi uttarakhand
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    19 अप्रैल को अक्षय तृतीया पर खुलेंगे यमुनोत्री धाम के कपाट

    March 24, 2026

    दहलीज पर पति का शव और भीतर थमी पत्नी की सांसें, एक ही चिता, एक ही अग्नि

    March 24, 2026

    प्रयागराज में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद के नेतृत्व में हाईवे जाम

    March 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.