ठाणे (महाराष्ट्र), 24 मार्च (हि)। ठाणे पुलिस ने क्रिप्टोकरेंसी विनिमय मंच ‘कॉइनडीसीएक्स’ के दो सह-संस्थापकों को 71.6 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी के सिलसिले में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने गत दिवस यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई 16 मार्च को ठाणे के मुंब्रा थाने में कॉइनडीसीएक्स के सह-संस्थापक सुमित गुप्ता, नीरज खंडेलवाल और अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात और जालसाजी के आरोपों में दर्ज प्राथमिकी के बाद की गई है।
मामले के शिकायतकर्ता 42 वर्षीय बीमा सलाहकार ने आरोप लगाया है कि अगस्त 2025 से इस वर्ष मार्च के बीच उन्हें क्रिप्टोकरेंसी मंच से कथित तौर पर जुड़ी एक कंपनी में निवेश करने पर उच्च मुनाफे के झांसे में लाकर 71.6 लाख रुपये का चूना लगाया गया।
वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अनिल शिंदे ने कहा कि मुंब्रा पुलिस की एक टीम ने गत दिवस को बेंगलुरु से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। उन्हें बाद में ठाणे लाया गया और स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जिसने उन्हें पुलिस हिरासत में भेज दिया। अधिकारी ने कहा कि इस निवेश योजना से जुड़े और भी पीड़ितों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच की जा रही है।
Trending
- सीएम योगी बोले- ललिता गौतम हत्याकांड के दोषी बचेंगे नहीं, परिवार से मुलाकात की, 5 लाख की मदद, आवास देंगे
- क्या एक शादी करने वाले को ही मप्र में रहने का कानूनी अधिकार होगा यह असंभव है
- बच्चे गश खाकर गिर रहे हैं छुटिटयां या समय बदलाव समाधान नहीं, नियम विरुद्ध काम करने वाले प्रबंधक और प्रधानाचार्यो को भेजा जाए जेल
- पीएम के स्वच्छता अभियान पर अरबों खर्च, शुक्रताल तीर्थस्थल गंगा में कैमिकल युक्त पानी आने पर साधु संतों ने किया प्रदर्शन
- Maruti Suzuki इस साल लॉन्च कर सकती है कई नए प्रोडक्ट्स
- लॉर्ड्स में 22 साल से भारतीय टीम ने कोई मैच नहीं जीता, रविवार को मुकाबला होगा कड़ा
- पीवी सिंधु पहली बार जापान ओपन के फाइनल में पहुंची
- फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश, लखनऊ के 7वीं फेल ठगों ने अमेरिकियों से की अरबों की ठगी; 7 गिरफ्तार

