Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नेत्र व अंग दान को बढ़ावा देने हेतु स्कूलों में दी जाए शिक्षा
    • पत्नी को मेरा शव मत छूने देना, मेरी आत्मा भटकती रहे, लिखकर बॉडी बिल्डर ने गोली मारकर दी जान
    • कल ई-20 के विरोध में जनता के पत्रों के साथ पीएम आवास तक मार्च करेंगे अरविंद केजरीवाल
    • 3,000 अफसरों ने सीएपीएफ कानून को दी चुनौती, शौर्य चक्र विजेताओं सहित पदोन्नति में पिछड़े कैडर अफसर पहुंचे सुप्रीम कोर्ट
    • ग्लास्गो के रेस्तरां में भारत के नक्शे से ‘गायब’ ‘पूर्वोत्तर, बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन ने जताई नाराजगी
    • अब 17 से 19 अगस्त तक होंगे यूजी-पीजी प्रथम मेरिट से प्रवेश
    • 10 से 15 अगस्त तक तिरंगे के रंग में रंगेगा मेरठ
    • रंगोली मंडप पर चला हथौड़ा, 44 सील संपत्तियों के मालिकों के पास एक हफ्ता
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»टेक्नोलॉजी»PM मोदी ने लॉन्च की BSNL की 4G सर्विस, इसी साल सरकारी 5G आने की भी उम्मीद
    टेक्नोलॉजी

    PM मोदी ने लॉन्च की BSNL की 4G सर्विस, इसी साल सरकारी 5G आने की भी उम्मीद

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comSeptember 27, 2025No Comments11 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली 27 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश में BSNL का 4G नेटवर्क लॉन्च किया है। उन्होंने ऑडिशा में विभिन्न परियोजनाओं के साथ ही भारत में BSNL की 4G सर्विस की भी शुरुआत की। यह नेटवर्क देशभर में 98 हजार साइटों पर रोलआउट हुआ है। BSNL की 4G सर्विस के लॉन्च होते ही भारत के सभी टेलीकॉम ऑपरेटर 4G से लैस हो चुके हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि बाकी प्रोवाइडर जैसे- Airtel, Vi और जियो तो पहले से ही 4G नेटवर्क से लैस हैं। सरकार का कहना है कि BSNL का 4G नेटवर्क स्‍वदेशी तकनीक पर तैयार हुआ है। अब भारत उस फेहरिस्त का हिस्सा हो गया है, जो 4G से के सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर को खुद बना सकते हैं। ऐसे देशों में भारत की गिनती टॉप 5 देशों में हो गई है। इस नेटवर्क को तैयार करने में 37,000 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। यह भारत के ‘आत्मनिर्भर भारत’ की दिशा में बड़ा कदम है।

    इन देशों की लिस्ट में शामिल हुआ भारत
    जो देश खुद ही टेलीकॉम से सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर बनाते हैं, उनमें स्वीडन, डेनमार्क, चीन और दक्षिण कोरिया शामिल हैं। BSNL 4G लॉन्च होते ही भारत का भी नाम इस लिस्ट में जुड़ गया है। BSNL 4G का काम जैसे ही पूरा हुआ है, अब 5G की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। अधिकारियों ने ऐसे संकेत दिए हैं कि जल्द ही दिल्ली- मुंबई जैसे बड़े शहरों में 5G सर्विस भी शुरू की जाएंगी। 4G रोलआउट से BSNL के 9 करोड़ से अधिक वायरलेस सब्सक्राइबर्स को फायदा मिल सकता है।

    2030 तक भारत में 6G नेटवर्क आ सकता है
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के लिए 6G नेटवर्क का रोडमैप लॉन्च कर चुके हैं। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि साल 2030 तक भारत में 6G नेटवर्क आ जाएगा। हालांकि, BSNL इस दौड़ में निजी टेलीकॉम कंपनियों से पिछड़ गया है। जियो और एयरटेल जैसे कंपनियों ने साल 2022 में ही 5G सर्विस को लॉन्च कर दिया था।

    इन कंपनियों का अहम योगदान रहा
    BSNL 4G नेटवर्क को लॉन्च करने में भारतीय कंपनियों की अहम भूमिका है। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने इस रोलआउट करने और इंटीग्रेट करने में महत्वपूर्ण भूमिका रही है। जबकि इसके रेड‍ियो एक्‍सेस नेटवर्क को तेजस नेटवर्क ने विकसित किया है, सिस्टम को इंटीग्रेट करने का काम ने इंटीग्रेट किया है।

    bsnl-4g-launced tazza khabar tazza khabar in hindi technology
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    नेत्र व अंग दान को बढ़ावा देने हेतु स्कूलों में दी जाए शिक्षा

    August 3, 2026

    पत्नी को मेरा शव मत छूने देना, मेरी आत्मा भटकती रहे, लिखकर बॉडी बिल्डर ने गोली मारकर दी जान

    August 3, 2026

    कल ई-20 के विरोध में जनता के पत्रों के साथ पीएम आवास तक मार्च करेंगे अरविंद केजरीवाल

    August 3, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.