देवघर, 27 मार्च (न)। देश के 12 ज्योतिर्लिंग में से एक देवघर के बैद्यनाथ धाम ज्योतिर्लिंग भी शामिल है। इस ज्योतिर्लिंग में देश से ही नहीं बल्कि विदेश से भी श्रद्धालु पूजा आराधना करने के लिए पहुंचते हैं। यहां पर साल भर भक्तों की भीड़ में उमड़ती है विशेष कर सावन के महीने में पूरा मंदिर प्रांगण केसरिया मय रहता है। माना जाता है कि यहां पर पूजा आराधना करने से सभी प्रकार की मनोकामनाएं अवश्य पूर्ण होती हैं. इसलिए इस ज्योतिर्लिंग को मनोकामना लिंग भी कहते हैं। भक्ति सिर्फ पूजा आराधना ही नहीं करते बल्कि अच्छा खासा चढ़ावा भी चढ़ा जाते हैं।
देवघर के बैद्यनाथ मंदिर में कुल 18 दान पात्र अलग-अलग जगह पर रखे हुए हैं। देश विदेश के विभिन्न कोने से आए श्रद्धालु मंदिर में सिर्फ पूजा आराधना ही नहीं करते बल्कि इन्ही 18 दान पात्रों मे अपने मन के अनुसार चढ़ावा भी चढ़ा जाते हैं। इन 18 दान पात्रों को समय-समय पर खोला जाता है। कभी लाखों तो कभी करोड़ो की आमदनी होती है।
देवघर बैद्यनाथ मंदिर परिसर में रखे 18 दान पत्र को आज खोला गया। मंदिर में मैजिस्ट्रेट की देखरेख में इन दान पात्रों को खोला गया। देवघर उपायुक्त के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से मिली जानकारी के अनुसार इन 18 दान पात्रों से बाबा मंदिर को कल 11 लाख 3 हजार 445 रूपये की आमदनी हुई। जिसमे 980 नेपाली रुपए और 21 डॉलर भी शामिल है।
Trending
- जिम की बढ़ती संख्या अनहोनी घटनाओं को रोकने के लिए सरकार बनाएं नियम
- पांच मिनट पहले आ जाते तो, बीमारी नहीं छिपानी चाहिए, डॉक्टर साहब साहब ऐसे शब्दों का उच्चारण परिवारों में शांति के लिए बंद ही कर दीजिए तो अच्छा है
- वैद्यनाथ धाम के दानपात्रों से पाक करेंसी मिली
- प्रयागराज: गंगा में नहाने गए 7 बच्चे डूबे, 4 की मौत
- केबीसी की प्रतिभागी रही तहसीलदार बाढ़ घोटाले में गिरफ्तार
- मोमोज खाने से बिगड़ी तबीयत, परिवार के 9 सदस्य अस्पताल में भर्ती
- बूढ़नपुर तहसील में एसडीएम से हाथापाई
- दहेज के कारण होने वाली हत्याएं समाज पर कलंक : सुप्रीम कोर्ट

