Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अंडर-19 विश्वकप जीतने के लिए वैभव सूर्यवंशी और टीम को बधाई
    • डिजिटल ठगी में 25 हजार का मुआवजा ऊंट के मुंह में जीरा भी नहीं, रिजर्व बैंक के अफसर मुंह बंद करने की बजाय ठोस उपाय ढूंढे
    • पीएम मोदी के गुरुमंत्र को आत्मसात करें छात्र, अंकों के पीछे ना भागकर खुद को जीवन की कसौटी पर कसें अभिभावक
    • भारत का देसी एआई 22 भाषाओं में बोलेगा, इसी महीने आएगा टेक्स्ट वर्जन
    • करीना कपूर एलओसी कारगिल फिल्म के सीन को याद कर भावुक हुईं
    • प्रयागराज के IVF सेंटर पर सौदा, नाबालिग को शादीशुदा बताकर एग्स निकलवाने वाली 4 महिलाओं समेत 5 गिरफ्तार
    • पेराई क्षमता बढ़ी बागपत चीनी मिल की
    • बीड़ी के धुएं ने रोक दी मथुरा में ट्रेन
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»एसआईआर की वजह से 40 साल बाद घर लौटा ओमप्रकाश, दिल्ली में बदल लिया था धर्म, अब सनातन धर्म में की वापसी
    देश

    एसआईआर की वजह से 40 साल बाद घर लौटा ओमप्रकाश, दिल्ली में बदल लिया था धर्म, अब सनातन धर्म में की वापसी

    adminBy adminNovember 29, 2025No Comments11 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बरेली 29 नवंबर। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के शाही थाना क्षेत्र के काशीपुर गांव में उस समय खुशी की लहर दौड़ गई, जब करीब 40 साल पहले घर छोड़कर गए ओमप्रकाश अचानक लौट आए. गांव वालों ने कभी सोचा भी नहीं था कि जिस बेटे को उन्होंने हमेशा के लिए खो दिया समझ लिया था, वह एक दिन बैंड बाजे और फूल-मालाओं के साथ वापस आएगा.

    इन दिनों देश भर में चर्चा में चल रहा एसआईआर अभियान जहां कई जगह विवादों में है, वहीं बरेली के काशीपुर गांव के एक परिवार के लिए खुशियां लेकर आया. दिल्ली में एसआईआर सर्वे के दौरान जब वोटर लिस्ट की जांच हुई, तो ओमप्रकाश जो अब सलीम नाम से रहते थे, का नाम लिस्ट में नहीं मिला. उनसे माता-पिता की पहचान से जुड़े दस्तावेज मांगे गए, जो उनके पास नहीं थे. मजबूरी में उन्हें अपनी पूरी कहानी बतानी पड़ी और इसी कारण वे फिर अपने असली गांव लौटने का फैसला कर बैठे.

    काशीपुर निवासी वेदराम के पुत्र ओमप्रकाश 15 साल की उम्र में ही घर छोड़कर चले गए थे. उस समय उन्हें परिवार से कुछ नाराज़गी थी. सालों तक घर न लौटने पर गांव वालों ने मान लिया कि शायद ओमप्रकाश की मौत हो चुकी है. उनके पिता का भी कई साल पहले देहांत हो चुका था. लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था.

    ओमप्रकाश ने दिल्ली में अपना धर्म बदल कर मुस्लिम बन गए और दिल्ली में रहकर एक बिल्कुल अलग जिंदगी जी रहे थे. वहां पहचान पत्र न होने पर मोहल्ले के लोगों ने उनका नाम सलीम, पिता का नाम ताहिर हुसैन और पता उस्मानपुर, दिल्ली दर्ज कराकर उन्हें पहचान दिलाई.

    यही नहीं, दिल्ली में रहते हुए उनका निकाह शाहबानो नाम की महिला से हुआ. उनके चार बेटियां रुखसाना, रुखसार, रूपा और कुप्पाऔर एक बेटा जुम्मन है. तीन बेटियां शादीशुदा हैं और अलग घर बसा चुकी हैं.

    ओमप्रकाश अपनी बड़ी बहन चंद्रकली और 15 वर्षीय बेटे जुम्मन के साथ काशीपुर गांव पहुंचे. जैसे ही खबर फैली, गांव के लोग उनके घर के बाहर इकट्ठे हो गए. ग्राम प्रधान वीरेंद्र राजपूत, गांव के वीरपाल, कुंवरसेन और छोटा भाई रोशनलाल सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर, ढोल-नगाड़ों के साथ पूरे गांव में जुलूस निकालकर स्वागत किया. 40 साल बाद अपने बेटे और भाई को देखकर कई लोग भावुक होकर रो पड़े.

    गांव के लोगों ने ओमप्रकाश और उनके बेटे जुम्मन को मंदिर ले जाकर स्नान करवाया और सनातन धर्म में दोबारा घर वापसी की रस्म पूरी कराई. ओमप्रकाश ने खुद बताया कि वह अब दोबारा अपने पुश्तैनी गांव काशीपुर में ही बसना चाहते हैं. वे गांव से ही अपना नया पहचान पत्रआधार, वोटर आईडी आदि बनवाना चाहते हैं, ताकि अब किसी परेशानी का सामना न करना पड़े.

    bareilly kashipur tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    अंडर-19 विश्वकप जीतने के लिए वैभव सूर्यवंशी और टीम को बधाई

    February 7, 2026

    डिजिटल ठगी में 25 हजार का मुआवजा ऊंट के मुंह में जीरा भी नहीं, रिजर्व बैंक के अफसर मुंह बंद करने की बजाय ठोस उपाय ढूंढे

    February 7, 2026

    पीएम मोदी के गुरुमंत्र को आत्मसात करें छात्र, अंकों के पीछे ना भागकर खुद को जीवन की कसौटी पर कसें अभिभावक

    February 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.