Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राहुल के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव नहीं लाएगी सरकार
    • आरोपी को सुनवाई बगैर बरी करना अवैध: हाईकोर्ट
    • सीसीटीवी कैमरों की निगरानी और अभेद सुरक्षा व्यवस्था के बीच जल चढ़ाएंगे शिवभक्त, अफसरों ने लिया तैयारियों का जायजा
    • बच्चों को मिले परीक्षा में बैठने की अनुमति, प्रधानाचार्य और लिपिक की सेवा हो समाप्त
    • अंग्रेजी भी पढ़़ाई जाएगी अब 235 साल पुराने वाराणसी के राजकीय इंटर कॉलेज में, अच्छी शुरुआत है
    • रोडवेज बसों में मुफ्त बस यात्रा बुजुर्ग महिलाओं को
    • हिन्दू उम्मीदवार बांग्लादेश में शेख हसीना की सीट पर
    • शंकराचार्य स्वामी माधवाश्रम महाराज के उत्तराधिकारी जगद्गुरु देवादित्यानंद होंगे
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»नितिन नबीन बने बीजेपी के नये राष्ट्रीय अध्यक्ष, पीएम मोदी ने माला पहनाकर किया स्वागत
    देश

    नितिन नबीन बने बीजेपी के नये राष्ट्रीय अध्यक्ष, पीएम मोदी ने माला पहनाकर किया स्वागत

    adminBy adminJanuary 20, 2026No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली 20 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी के नेता नितिन नबीन मंगलवार को बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार संभालेंगे. ये सत्ताधारी पार्टी के संगठनात्मक नेतृत्व के लिए एक अहम पल होगा. नितिन नबीन भाजपा के निर्विरोध 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं। मंगलवार को भाजपा मुख्यालय में इसका ऐलान किया गया। इस मौके पर पीएम मोदी ने उनका माला पहनाकर स्वागत किया।

    इस दौरान भाजपा मुख्यालय में मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आदि मौजूद रहे।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय में नए चुने गए बीजेपी नेशनल प्रेसिडेंट नितिन नबीन को सम्मानित किया. इसी के साथ जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी नितिन नबीन का स्वागत किया.

    पीएम मोदी ने कहा-‘भारतीय जनता पार्टी के नवीन अध्यक्ष नितिन नबीन जी, हमारे पूर्व अध्यक्ष जेपी नड्‌डा जी, भाजपा परिवार के वरिष्ठजन देशभर से आए साथी, सबसे पहले नितिन जी को दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल का अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई शुभकामनाएं देता हूं।

    मोदी ने कहा, ‘बीते कई महीनों से संगठन पर्व यानी कि पार्टी का छोटी सी ईकाई से लेकर अध्यक्ष चुनने की प्रक्रिया सौ प्रतिशत लोकतांत्रिक तरीके से चुनने की भारतीय जनता पार्टी के संविधान की आत्मा और उसमें बताई गई हर बात को ध्यान में रखकर चल रही है। आज उसका विधिपूर्वक समापन हुआ है। संगठन पर्व का यह आयोजन BJP की लोकतांत्रिक आस्था और कार्यकर्ता केंद्रित सोच का प्रतीक है।’

    मोदी ने कहा, ‘मैं देशभर के कार्यकर्ताओं का इसे सफल बनाने के लिए अभिनंदन करता हूं। साथियों से बीते एक डेढ़ साल में श्यामा प्रसाद मुखर्जी, अटल जी की 100वीं जयंती, संघ की 100वीं जयंती हम मनाते रहे हैं। ये वो प्रेरणाएं हैं जो देश के लिए जीने के हमारे संकल्प को और मजबूत करती हैं। हमारा नेतृत्व परंपरा से चलता है, अनुभव से समृद्ध होता है और राष्ट्र सेवा के भाव से संगठन को आगे बढ़ाता है।’

    मोदी ने कहा, नितिन नबीन जी, हम सभी के अध्यक्ष हैं। उनका दायित्व भाजपा को संभालना नहीं है, NDA के साथ भी तालमेल का दायित्व देखना होता है। नितिनजी के संपर्क में जो भी आया है वो उनकी सरलता सहजता की चर्चा जरूर करता है। बीजेपी युवा मोर्चा का दायित्व हो, राज्य प्रभारी की जिम्मेदारी हो, नितिनजी ने जो-जो दायित्व उठाया उसे पूरा किया। पीएम ने कहा, ‘साथियों ये 21वीं सदी है, देखते ही देखते पहले 25 साल तो पूरे भी हो चुके हैं। आने वाले 25 साल बहुत महत्वपूर्ण हैं। ये वो कालखंड है जब विकसित भारत का निर्माण होना है और तय है।’ उन्होंने कहा कि इस कालखंड की शुरुआत में नितिनजी बीजेपी की विरासत को आगे बढ़ाएंगे। आजकल के युवाओं की भाषा में कहूं कि नितिन जी मिलेनियल हैं। वो उस जनरेशन से हैं, जिसने बचपन में रेडियो से सूचना पाई और आज AI से भी काम कर रहे हैं। ये हमारे दल के हर कार्यकर्ता के लिए बहुत उपयोगी होगा। इस साल जनसंघ की स्थापना को 75 साल हो रहे हैं। अनेक परिवारों ने पीढ़ियों ने जो त्याग तपस्या बलिदान दिया है मैं उन्हें आदर देता हूं।’

    पीएम ने कहा, देश के राजनीतिक समीक्षकों को दुनिया को यह बात बतानी चाहिए भारत ऐसा देश है जिसकी रगों में मजबूती से लोकतंत्र चल रहा है। जहां दुनिया की सबसे बड़ी पॉलिटिकल पार्टी है। बीजेपी एक संस्कार है एक परिवार है। हमारे यहां मेंबरशिप से भी ज्यादा रिलेशनशिप होती है। बीजेपी प्रक्रिया से चलती है। हमारे यहां पदभार एक व्यवस्था है,और कार्यभार जीवन भर की जिम्मेदारी है। हमारे यहां अध्यक्ष बदलते हैं आदर्श नहीं बदलते। नेतृत्व बदलता है दिशा नहीं बदलती। भाजपा का स्वरूप नेशनल है। स्पिरिट नेशनल है, क्योंकि हमारा जुड़ाव लोकल है। हमारी जड़ें जमीन के नीचे गहरी हैं।

    मोदी ने कहा ‘भाजपा ऐसी पार्टी है, जहां लोगों को लगता होगा कि मोदीजी इतनी छोटी उम्र में मुख्यमंत्री बन गए। हेड ऑफ द गवर्नमेंट बन गए हैं। इन सबसे बड़ी चीज है कि मैं बीजेपी का कार्यकर्ता हूं। लेकिन मैं मानता हूं कि नितिनजी मेरे बॉस हैं, मैं कार्यकर्ता हूं।’ इससे पहले नबीन दिल्ली में भगवान वाल्मीकि मंदिर, गुरुद्वारा बंगला साहिब और झंडेवाला मंदिर गए और माथा टेका। भाजपा मुख्यालय में सोमवार को अध्यक्ष पद के चुनाव हुए थे। किसी और उम्मीदवार का नामांकन न आने से नबीन निर्विरोध चुने गए। नितिन को 14 दिसंबर 2025 को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था।

    bjp-president nitin-nabin PM Modi tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    राहुल के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव नहीं लाएगी सरकार

    February 12, 2026

    आरोपी को सुनवाई बगैर बरी करना अवैध: हाईकोर्ट

    February 12, 2026

    सीसीटीवी कैमरों की निगरानी और अभेद सुरक्षा व्यवस्था के बीच जल चढ़ाएंगे शिवभक्त, अफसरों ने लिया तैयारियों का जायजा

    February 12, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.