Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बिजनौर जेल में बंद मेरठ के सराफ की मौत, सीने में दर्द और जलन के बाद अचानक बिगड़ी हालत, इस मामले में था बंद
    • लो जी अब आंधी में उखड़ गए बिजली के 300 खंभे
    • ऑनलाइन के मुकाबले ऑफलाइन परीक्षा ही उचित है सिर्फ पारदर्शिता बनी रहे तो
    • ‘कम ऑन बेबी’ का गाने लोगों को काफी पसंद आया
    • अगर रोजगार मिल रहा है तो बेरोजगारी दर छह माह के शीर्ष पर कैसे पहुंच गई
    • रामायणम् के साथ भारतीय सिनेमा का सबसे विशाल क्रू, 10,000 से ज्यादा लोग कर रहे काम!
    • बलिया में एक ही परिवार के 6 सदस्यों समेत 7 को उम्रकैद, दूसरे पक्ष के 6 लोगों को 5-5 साल की सजा
    • आईपीएल 2026 में आज प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए कोलकाता को जीतना जरूरी
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»मुंबई गणेश विसर्जन: 21 हजार पुलिसकर्मी, हाईटेक ड्रोन और AI से चप्पे-चप्पे पर नजर
    देश

    मुंबई गणेश विसर्जन: 21 हजार पुलिसकर्मी, हाईटेक ड्रोन और AI से चप्पे-चप्पे पर नजर

    adminBy adminSeptember 6, 2025No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई 06 सितंबर। देशभर में गणेश उत्सव का आज अंतिम दिन है। अनंत चतुर्दशी पर भगवान गणेश की मूर्ति का विसर्जन किया जा रहा है। महाराष्ट्र के मुंबई में गणेश विसर्जन की खास तैयारी की गई हैं।

    मुंबई में करीब 1.80 लाख से ज्यादा मूर्तियां विसर्जित की जाएंगी। इनमें 6,500 गणेश पंडाल और 1.75 लाख घरेलू मूर्तियां हैं। इन्हें शहर के विभिन्न तटों, जलाशयों और 205 कृत्रिम झीलों में विसर्जित किया जाएगा।

    कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मुंबई में 21,000 पुलिसकर्मी तैनात होंगे। पुलिस पहली बार रूट मैनेजमेंट के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का इस्तेमाल करेगी।

    इसके लिए गिरगांव चौपाटी पर एक AI बेस्ड कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। प्रमुख गणपति कमेटी को क्यूआर कोड जारी किए गए हैं और विसर्जन जुलूस में शामिल होने वाले वाहनों के लिए स्टिकर भी लगाए गए हैं।
    समुद्र तटों पर 1,175 स्टील प्लेटें लगाईं, ताकि मूर्तियों को ले जाने वाले वाहन रेत में न फंसें।
    बड़ी मूर्तियों के विसर्जन में मदद के लिए लगभग 50 जर्मन राफ्ट की व्यवस्था की गई है।
    विसर्जन स्थलों पर 245 कंट्रोल रूम स्थापित किए हैं। साथ ही 42 क्रेन भी तैनात की गईं हैं।
    जलाशयों और कृत्रिम झीलों पर 2,178 लाइफगार्ड तैनात किए गए हैं।
    बचाव और राहत कार्य के लिए 56 मोटरबोट की व्यवस्था की गई है।
    शहरभर में 10 हजार सीसीटीवी के साथ भीड़ पर नजर रखने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जाएगा, जबकि निजी ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
    पुलिस ने मुंबईवासियों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना देने की अपील की है। मिडडे के अनुसार शनिवार को लगभग सात हजार सार्वजनिक गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा, जिसके साथ ही 10 दिनों तक चलने वाले गणेश उत्सव का समापन हो जाएगा।

    Mumbai Mumbai Ganesh Visarjan 2025 tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    बिजनौर जेल में बंद मेरठ के सराफ की मौत, सीने में दर्द और जलन के बाद अचानक बिगड़ी हालत, इस मामले में था बंद

    May 16, 2026

    लो जी अब आंधी में उखड़ गए बिजली के 300 खंभे

    May 16, 2026

    ऑनलाइन के मुकाबले ऑफलाइन परीक्षा ही उचित है सिर्फ पारदर्शिता बनी रहे तो

    May 16, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.