Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • जिम की बढ़ती संख्या अनहोनी घटनाओं को रोकने के लिए सरकार बनाएं नियम
    • पांच मिनट पहले आ जाते तो, बीमारी नहीं छिपानी चाहिए, डॉक्टर साहब साहब ऐसे शब्दों का उच्चारण परिवारों में शांति के लिए बंद ही कर दीजिए तो अच्छा है
    • वैद्यनाथ धाम के दानपात्रों से पाक करेंसी मिली
    • प्रयागराज: गंगा में नहाने गए 7 बच्चे डूबे, 4 की मौत
    • केबीसी की प्रतिभागी रही तहसीलदार बाढ़ घोटाले में गिरफ्तार
    • मोमोज खाने से बिगड़ी तबीयत, परिवार के 9 सदस्य अस्पताल में भर्ती
    • बूढ़नपुर तहसील में एसडीएम से हाथापाई
    • दहेज के कारण होने वाली हत्याएं समाज पर कलंक : सुप्रीम कोर्ट
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»न्यूज़»मस्जिद का पुनर्निर्माण रूकवाया, कांस्टेबल सस्पेंड, दरोगा लाइनहाजिर
    न्यूज़

    मस्जिद का पुनर्निर्माण रूकवाया, कांस्टेबल सस्पेंड, दरोगा लाइनहाजिर

    adminBy adminFebruary 25, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रामपुर, 25 फरवरी। क्षेत्र के गांव निस्वी में पुरानी मस्जिद के पुनर्निर्माण पर गत दिवस दूसरे समुदाय ने सवाल उठाते हुए प्रदर्शन किया। निर्माण के विरोध में कुछ लोग कोतवाली में जुट गए और नारेबाजी के बीच हंगामा किया। वहां एक युवक ने पुलिस पर अभद्रता का आरोप लगाया। इस पर एसपी विद्यासागर मिश्र ने दरोगा सचिन को लाइन हाजिर और कांस्टेबल अंकित कुमार को निलंबित कर दिया।
    विरोध करने वालों का कहना था कि पहले मस्जिद जितने क्षेत्रफल में थी, अब उससे अधिक जगह में निर्माण किया जा रहा है। साथ ही मीनार भी बनाई जा रही है, जिससे गांव में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। उन्होंने एसडीएम को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार अंकित अवस्थी को सौंपकर मामले की जांच और कानूनी कार्रवाई की मांग की। कोतवाली में भी पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की गई। हालात देख पुलिस ने एहतियातन निर्माण कार्य रुकवा दिया। गांव में दो पुलिसकर्मी भी तैनात कर दिए गए।
    इस दौरान बजरंग दल के जिला मंत्री अमृत गौड़ ने कहा कि निर्माण नियमों के तहत ही होना चाहिए। यदि पहले मीनार नहीं थी तो बिना अनुमति उसे नहीं बनाया जाना चाहिए। ज्ञापन पर धर्मेंद्र, रामनिवास, रामचंद्र, दुर्जन लाल, बांदू राम, पूरनलाल, अनुज, अरुण, राजेंद्र, राजीव, संजीव, मनोज, उमेश आदि के हस्ताक्षर हैं।
    दूसरी ओर, ग्राम निस्वी निवासी अरुण मौर्य ने आरोप लगाया कि मंगलवार को वह अपने साथियों के साथ इस मामले की शिकायत दर्ज कराने कोतवाली पहुंचे तो ड्यूटी पर तैनात सिपाही ने उन्हें अंदर बुलाकर बिना किसी कारण थप्पड़ मार दिया और अभद्र भाषा का प्रयोग किया। एक दरोगा पर भी अपमानजनक भाषा बोलने का आरोप लगाया। एएसपी अनुराग सिंह ने बताया कि मिलक में तैनात सिपाही अंकित कुमार को निलंबित कर दिया गया है। दरोगा सचिन को लाइन हाजिर किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। गांव में शांति है।

    constable suspended Controversy inspector placed on line duty rampur tazza khabar Uttar Pradesh
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    जिम की बढ़ती संख्या अनहोनी घटनाओं को रोकने के लिए सरकार बनाएं नियम

    March 27, 2026

    पांच मिनट पहले आ जाते तो, बीमारी नहीं छिपानी चाहिए, डॉक्टर साहब साहब ऐसे शब्दों का उच्चारण परिवारों में शांति के लिए बंद ही कर दीजिए तो अच्छा है

    March 27, 2026

    वैद्यनाथ धाम के दानपात्रों से पाक करेंसी मिली

    March 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.