मुरादाबाद, 16 मार्च (पं)। ठाकुर द्वारा की भावना गैस एजेंसी सिलिंडर के अधिक दाम वसूलने के आरोप में घिर गई है। आपूर्ति विभाग की टीम ने फरीदनगर रोड पर स्थित इस गैस एजेंसी के गोदाम को सील कर दिया है। डीएसओ ने कहा कि सिलिंडरों के स्टॉक की जांच की जा रही है। इस एजेंसी द्वारा अधिक दाम में सिलिंडर बेचने की शिकायत कुछ लोगों ने डीएम से की थी। समय से सिलिंडर न देने के आरोप भी लगाए थे। डीएम के निर्देश पर डीएसओ अजय प्रताप सिंह ने ठाकुरद्वारा के पूर्ति निरीक्षक जयवीर सिंह, अनिल कुमार, अमित कुमार को जांच के लिए भेजा।
रात में वह खुद भी वहां पहुंच गए। पता चला है कि वहां मौजूद कर्मचारी आपूर्ति विभाग की टीम के सवालों के संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इसके बाद एजेंसी के फरीदनगर रोड स्थित गोदाम पर जाकर भी कर्मचारियों से पूछताछ की गई।
इस दौरान पांच किलोग्राम के सिलिंडर स्टॉक के मुकाबले कम पाए गए। इसके बाद डीएसओ के निर्देश पर गैस गोदाम सील कर दिया गया। घरेलू गैस बुकिंग करने में लोगों को परेशानियों का सामना पड़ रहा है। उनका कहना है कि कंपनी का सर्वर डाउन होने के कारण बुकिंग नही हो सकी है। इसके अलावा केवाईसी नहीं होने के कारण लोगों की बुकिंग प्रभावित रही। जिले में घरेलू गैस सिलिंडर के 778111 उपभोक्ता मौजूद हैं।
इनमें 30 प्रतिशत लोगों ने केवाईसी नहीं कराई है। केवाईसी नहीं कराने वालों की बुकिंग नहीं हो सकी। गत दिवस इंडेन गैस के उपभोक्ताओं का कहना था कि कंपनी का सर्वर डाउन होने के कारण बुकिंग नहीं हो रही है।
इस बारे में जिला पूर्ति अधिकारी अजय प्रताप सिंह ने कहा कि सर्वर डाउन होने की शिकायत कुछ लोगों ने की है। शहर में 50 हजार उपभोक्ताओं को एजेंसी पाइप लाइन से गैस उपलब्ध करा रही है। फिर भी कुछ उपभोक्ता गैस सिलिंडर की बुकिंग करा रहे हैं।
ऐसे लोगों को बुकिंग नहीं कराना चाहिए। एक सिलिंडर लेने के बाद लोग दूसरे सिलिंडर के लिए बुकिंग कर रहे हैं। उपभोक्ताओं को संयम बरतना होगा। घरेलू गैस सिलिंडर की कोई कमी नहीं है।
Trending
- दिल्ली से हरिद्वार-ऋषिकेश तक दौड़ेगी नमो भारत? 3 घंटे में तय होगी दूरी
- सपा नेता आईपी सिंह पर एफआईआर बोले-सरकार आपकी, फांसी पर चढ़ा दें
- यूपी की फाइनल वोटर लिस्ट जारी, 84 लाख मतदाता बढ़े
- फर्जी सैलरी स्लिप के जरिए बैंक से लिया करोड़ों का पर्सनल लोन, 5 गिरफ्तार
- स्कोडा की कारों पर लाखों रुपये के डिस्काउंट ऑफर मिल रहे
- अक्ल पर ताला लगा रहा एआई! खत्म हो रही इंसानों की तर्क-शक्ति
- सरकार और निर्माणकर्ता असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को दे मुआवजा लेकिन एफआईआर उचित नहीं
- सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों को सरकार दुकानें बनाकर देने के साथ दे आर्थिक मदद, दोषी अफसरों को भी भेजा जाए जेल, एक व्यक्ति को दी जाए नौकरी, बाजार बंद ने स्पष्ट किया कि हर कोई व्यापारी के साथ है

