Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नोएडा में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 450 विदेशी लोगों से ठगे 8 करोड़, 16 गिरफ्तार
    • विद्या बालन ऐसी अभिनेत्री है जो हर भाषा में रचती हैं जादू
    • होम्योपैथी चिकित्सा दिवस, डा0 ईश्वर सिंह जैसे चिकित्सकों की काबिलियत के चलते देश दुनिया में लोकप्रिय हो रही है होम्योपैथी चिकित्सा
    • उच्च न्यायालय का दृष्टिकोण है सही, सनातन धर्म की मजबूती और बहुसंख्यकों की एकता के लिए सभी को मंदिरों में जाने का हो अधिकार
    • इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा ने दिया इस्तीफा, दिल्ली के सरकारी आवास से मिले थे 500-500 के जले नोट
    • दिल्ली से हरिद्वार-ऋषिकेश तक दौड़ेगी नमो भारत? 3 घंटे में तय होगी दूरी
    • सपा नेता आईपी सिंह पर एफआईआर बोले-सरकार आपकी, फांसी पर चढ़ा दें
    • यूपी की फाइनल वोटर लिस्ट जारी, 84 लाख मतदाता बढ़े
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»केदारनाथ में आधुनिक मशीनों से निस्तारित होगा कचरा
    देश

    केदारनाथ में आधुनिक मशीनों से निस्तारित होगा कचरा

    adminBy adminFebruary 28, 2026No Comments5 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रुद्रप्रयाग 28 फरवरी। प्रसिद्ध केदारनाथ मंदिर में आगामी यात्रा सीजन को लेकर कूड़ा निस्तारण की व्यापक और वैज्ञानिक व्यवस्था की जा रही है। संवेदनशील हिमालयी पारिस्थितिकी को ध्यान में रखते हुए इस बार नगर पंचायत द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए आधुनिक मशीनों को लगाया जाएगा।

    गत वर्ष केदारनाथ यात्रा के दौरान 21.4 मीट्रिक टन (एमटी) ठोस कचरा उत्पन्न हुआ था। इसमें से 12.1 जैविक (गीला) कचरे को स्थानीय स्तर पर जमीन में दबाकर निस्तारित किया गया, जबकि प्लास्टिक एवं अन्य अजैविक कचरे को एकत्रित कर सोनप्रयाग और रुद्रप्रयाग लाया गया। वहां पृथक्करण के बाद कंपोजिंग एवं डंपिंग की प्रक्रिया अपनाई गई।

    केदारनाथ नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी नीरज कुकरेती के अनुसार, इस वर्ष जैविक कचरे के निस्तारण के लिए वैज्ञानिक तकनीक आधारित गीला कचरा निपटान मशीनें धाम में स्थापित की जाएंगी। इसके लिए 3.13 करोड़ रुपये की लागत से व्यवस्था की जा रही है।

    इन मशीनों की मदद से गीले कचरे का तत्काल प्रोसेसिंग कर उसे खाद या अन्य उपयोगी रूप में परिवर्तित किया जाएगा। साथ ही, बेस कैंप क्षेत्र के पास लगभग 1500 फुट क्षमता का नया डंपिंग स्ट्रक्चर भी विकसित किया जा रहा है, जिससे कचरा प्रबंधन अधिक व्यवस्थित हो सके।

    हिमालयी क्षेत्र में स्थित केदारनाथ का पर्यावरण जलवायु परिवर्तन और प्रदूषण के प्रति अत्यधिक संवेदनशील माना जाता है। यात्रा सीजन के दौरान लाखों श्रद्धालुओं की आवाजाही के कारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन बड़ी चुनौती बन जाता है।

    अधिशासी अधिकारी के अनुसार, गत वर्ष भी अजैविक कचरे को व्यवस्थित रूप से एकत्र कर निचले क्षेत्रों में भेजा गया था, जबकि जैविक कचरे का स्थानीय स्तर पर निस्तारण किया गया। इस बार इसे और अधिक उन्नत व वैज्ञानिक पद्धति से किया जाएगा, जिससे धाम की स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण दोनों सुनिश्चित हो सकें।

    नगर पंचायत का लक्ष्य है कि यात्रा सीजन के दौरान “स्वच्छ धाम–हरित धाम” की अवधारणा को प्रभावी रूप से लागू किया जाए, ताकि श्रद्धालुओं को स्वच्छ वातावरण मिल सके और केदारनाथ की पवित्रता व प्राकृतिक संतुलन बरकरार रहे।

    kedarnath rudraprayag tazza khabar tazza khabar in hindi uttarakhand
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    नोएडा में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 450 विदेशी लोगों से ठगे 8 करोड़, 16 गिरफ्तार

    April 10, 2026

    विद्या बालन ऐसी अभिनेत्री है जो हर भाषा में रचती हैं जादू

    April 10, 2026

    होम्योपैथी चिकित्सा दिवस, डा0 ईश्वर सिंह जैसे चिकित्सकों की काबिलियत के चलते देश दुनिया में लोकप्रिय हो रही है होम्योपैथी चिकित्सा

    April 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.