Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • वाराणसी में बनने वाले बौद्धधाम की जमीन की लीज 99 साल की जाये
    • दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के तुगलकाबाद एक्सटेंशन में पांच मंजिला इमारत में लगी आग
    • सरकार जनहित में सुनिश्चित करें कि उसके निर्देश और अदालतों के फैसले लागू हो सके
    • सिर्फ बाल श्रम निषेध दिवस मनाने से कुछ होने वाला नहीं है, मुक्त कराये गये बच्चों और उनके अभिभावकों की समस्याओं पर भी ध्यान देना होगा
    • फिल्म ‘मां बहन’ प्रियंका चोपड़ा के दिल को छू गई
    • जालंधर का अर्जुन टीम इंडिया के लिए लगाएगा चौके-छक्के, अंडर-19 क्रिकेट टीम में हुआ चयन
    • देश का पहला सीएनजी स्कूटर जल्द होगा लांच
    • यूपी में माफ हुए ट्रैफिक चालान फिर होंगे एक्टिव, कोर्ट के आदेश के बाद परिवहन विभाग का बड़ा फैसला
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»नोएडा में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 450 विदेशी लोगों से ठगे 8 करोड़, 16 गिरफ्तार
    देश

    नोएडा में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 450 विदेशी लोगों से ठगे 8 करोड़, 16 गिरफ्तार

    adminBy adminApril 10, 2026No Comments9 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नोएडा 10 अप्रैल। नोएडा में साइबर क्राइम पुलिस ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय ठगी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है. यह कॉल सेंटर सेक्टर 16 में संचालित हो रहा था, जहां से विदेशी नागरिकों को निशाना बनाकर हाईटेक तरीके से ठगी की जा रही थी. पुलिस ने छापेमारी कर इस गिरोह के 16 सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिनमें सरगना भी शामिल बताया जा रहा है. शुरुआती जांच में ही यह खुलासा हुआ है कि गिरोह करीब 450 विदेशी नागरिकों से 8 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी कर चुका है.

    पुलिस के अनुसार, यह कोई साधारण कॉल सेंटर नहीं था, बल्कि पूरी तरह से योजनाबद्ध तरीके से चलाया जा रहा साइबर फ्रॉड का अड्डा था. यहां काम करने वाले सभी लोग प्रशिक्षित थे और इन्हें खास तौर पर विदेशी नागरिकों से अंग्रेजी में बात करने की ट्रेनिंग दी गई थी. कॉल सेंटर में अलग-अलग टीमें बनाई गई थीं, जिसमें कॉल करने वाले एजेंट, टेक्निकल सपोर्ट बताने वाले लोग और पैसे वसूलने वाले अलग-अलग सदस्य शामिल थे.

    गिरोह के सदस्य सोशल मीडिया और इंटरनेट पर टेक्निकल सपोर्ट के नाम से विज्ञापन डालते थे. इसके बाद ऑनलाइन माध्यम से अमेरिका और यूरोप के नागरिकों से संपर्क किया जाता था. बातचीत के दौरान खुद को किसी बड़ी कंपनी का टेक्निकल एक्सपर्ट बताकर लोगों को यह विश्वास दिलाया जाता था कि उनके कंप्यूटर या लैपटॉप में वायरस है या वह हैक हो चुका है. डर और घबराहट पैदा कर पीड़ित को तुरंत समाधान लेने के लिए कहा जाता था, जिससे वह बिना सोचे-समझे उनकी बातों में आ जाता था.

    इस गिरोह की ठगी करने का सबसे खतरनाक तरीका यह था कि आरोपी स्क्रीन शेयरिंग के जरिए पीड़ित के सिस्टम तक पहुंच बना लेते थे और उसकी स्क्रीन को ब्लैक कर देते थे. इससे पीड़ित को लगता था कि उसका सिस्टम पूरी तरह से हैक हो गया है और अब वह खुद कुछ नहीं कर सकता. इस स्थिति में आरोपी समस्या ठीक करने के नाम पर पैसे मांगते थे और पीड़ित मजबूरी में भुगतान कर देता था.

    पुलिस जांच में सामने आया है कि यह गिरोह पिछले करीब 6 महीनों से सक्रिय था. इस दौरान उन्होंने लगभग 450 विदेशी नागरिकों को अपना शिकार बनाया. छोटे-छोटे भुगतान से शुरू होकर कई मामलों में बड़ी रकम तक वसूली गई. कुल मिलाकर अब तक 8 करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी सामने आई है.

    आरोपी ठगी से मिली रकम को सीधे अपने बैंक खातों में रखने के बजाय क्रिप्टोकरेंसी में बदल देते थे. इससे पैसे का ट्रैक करना मुश्किल हो जाता था. इसके बाद इस रकम को आपस में बांट लिया जाता था. पुलिस अब इन ट्रांजेक्शन की गहराई से जांच कर रही है और अन्य जुड़े लोगों की तलाश भी जारी है.

    पुलिस ने कॉल सेंटर से चार लैपटॉप, 16 मोबाइल फोन, 16 हेडफोन, 15 कंप्यूटर, एक मॉडेम और दो राउटर बरामद किए हैं. इन उपकरणों में ठगी से जुड़े कई डिजिटल सबूत मिले हैं, जिससे इस पूरे नेटवर्क के विस्तार का पता लगाया जा रहा है.

    डीसीपी साइबर सावे शैव्या गोयल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में कई युवक अच्छी तरह शिक्षित हैं, जिनमें 12वीं, बीए, बीकॉम और बीटेक पास शामिल हैं.

    cyber-crime fake-call-center noida tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    वाराणसी में बनने वाले बौद्धधाम की जमीन की लीज 99 साल की जाये

    June 12, 2026

    दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के तुगलकाबाद एक्सटेंशन में पांच मंजिला इमारत में लगी आग

    June 12, 2026

    सरकार जनहित में सुनिश्चित करें कि उसके निर्देश और अदालतों के फैसले लागू हो सके

    June 12, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.