Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अंडर-19 विश्वकप जीतने के लिए वैभव सूर्यवंशी और टीम को बधाई
    • डिजिटल ठगी में 25 हजार का मुआवजा ऊंट के मुंह में जीरा भी नहीं, रिजर्व बैंक के अफसर मुंह बंद करने की बजाय ठोस उपाय ढूंढे
    • पीएम मोदी के गुरुमंत्र को आत्मसात करें छात्र, अंकों के पीछे ना भागकर खुद को जीवन की कसौटी पर कसें अभिभावक
    • भारत का देसी एआई 22 भाषाओं में बोलेगा, इसी महीने आएगा टेक्स्ट वर्जन
    • करीना कपूर एलओसी कारगिल फिल्म के सीन को याद कर भावुक हुईं
    • प्रयागराज के IVF सेंटर पर सौदा, नाबालिग को शादीशुदा बताकर एग्स निकलवाने वाली 4 महिलाओं समेत 5 गिरफ्तार
    • पेराई क्षमता बढ़ी बागपत चीनी मिल की
    • बीड़ी के धुएं ने रोक दी मथुरा में ट्रेन
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»लिव-इन पार्टनर की हत्या, गर्लफ्रेंड रत्ना और बेटियों ने मिलकर एग्जीक्यूटिव इंजीनियर सूर्य प्रताप का गला रेता
    देश

    लिव-इन पार्टनर की हत्या, गर्लफ्रेंड रत्ना और बेटियों ने मिलकर एग्जीक्यूटिव इंजीनियर सूर्य प्रताप का गला रेता

    adminBy adminDecember 9, 2025No Comments8 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ 09 दिसंबर। लखनऊ के बीबीडी थाने के सलारगंज ग्रीन सिटी कॉलोनी से रविवार देर रात एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई। जहां की रहने वाली रत्ना नाम की महिला ने अपने लिव-इन पार्टनर सूर्य प्रताप सिंह की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी पड़ोसियों को मिली तो पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लिया और फोरेंसिक टीम की मदद से जांच शुरू कर दी।

    पुलिस जांच में पता चला कि सूर्य प्रताप सिंह मूल रूप से देवरिया का रहने वाला था और अपने पिता नरेंद्र सिंह के साथ लखनऊ के जानकीपुरम में रहता था। करीब 12 साल पहले सूर्य, रत्ना की दोनों बेटियों को ट्यूशन पढ़ाने जाता था। उसी समय रत्ना के पति राजेंद्र कुमार की शराब पीने की आदत के कारण मौत हो गई। पति की मौत के बाद रत्ना और सूर्य के बीच नजदीकियां बढ़ीं और दोनों ने साथ रहने का फैसला कर लिया। पिछले 5 साल से दोनों अपनी दो बेटियों के साथ एक ही घर में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। परंतु पिछले कुछ महीनों से उनके बीच झगड़े बढ़ते जा रहे थे— जमीन और मकान को लेकर विवाद, बेटियों की पढ़ाई और आजादी को लेकर तकरार।

    पुलिस पूछताछ में रत्ना ने एक चौंकाने वाला बयान दिया। उसने आरोप लगाया कि सूर्य उसकी बड़ी बेटी पर गंदी नजर रखता था और उसे गलत तरीके से छूता था। रत्ना के मुताबिक—रविवार रात सूर्य ने बड़ी बेटी के मोबाइल में किसी लड़के का फोटो देखा, इसके बाद वह उसे कमरे में घसीटकर बंद कर रहा था, चीख सुनकर रत्ना और छोटी बेटी पहुंचीं, सूर्य ने मारपीट भी की। रत्ना ने बताया कि जब उसने बेटी को बचाने की कोशिश की, तो गुस्से में उसने चाकू उठा लिया। बेटियों ने सूर्य को पकड़ लिया और रत्ना ने उसके गले पर चाकू से वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि पुलिस इस दावे की क्रॉस-वेरिफिकेशन कर रही है और इसे अभी अंतिम सच नहीं मान रही।

    पुलिस को शुरुआती जांच में शक है कि यह सिर्फ एक दिन का गुस्सा नहीं था, बल्कि पहले से भी योजना हो सकती है। पुलिस के अनुसार— सूर्य घर में तीन सीसीटीवी कैमरे लगाकर बेटियों की हर हरकत पर नजर रखता था। उसने बड़ी बेटी की पढ़ाई छुड़वा दी थी और घर में ही रहने को मजबूर कर दिया था। घर में लगातार तनाव बना रहता था। रत्ना ने बताया कि जिस मकान में सब रह रहे थे, वह प्लॉट सूर्य ने खरीदा था, लेकिन निर्माण का खर्च उसने अपने पति की मृत्यु के बाद मिली रकम से किया था। इसी वजह से दोनों में मकान के मालिकाना हक को लेकर अक्सर झगड़ा होता था। कार को लेकर भी दोनों में विवाद रहता था, जिसे रत्ना ने पति की मृत्यु के बाद मिली रकम से खरीदा था।

    सूर्य के पिता नरेंद्र सिंह ने गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि रत्ना और उसकी बेटियां मेरे बेटे के पैसों पर ऐश कर रही थीं। वह कई बार बेटे को समझाते थे, पर वह बात नहीं मानता था। जिस दिन हत्या हुई, उसी दिन सूर्य ने पिता से बात की थी और पैसे भेजे थे। घर वाले सूर्य की शादी के लिए रिश्ता देख रहे थे।

    पुलिस ने सूर्य का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रत्ना और उसकी दोनों बेटियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

    Live In Relationship lucknow Murder Case tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    अंडर-19 विश्वकप जीतने के लिए वैभव सूर्यवंशी और टीम को बधाई

    February 7, 2026

    डिजिटल ठगी में 25 हजार का मुआवजा ऊंट के मुंह में जीरा भी नहीं, रिजर्व बैंक के अफसर मुंह बंद करने की बजाय ठोस उपाय ढूंढे

    February 7, 2026

    पीएम मोदी के गुरुमंत्र को आत्मसात करें छात्र, अंकों के पीछे ना भागकर खुद को जीवन की कसौटी पर कसें अभिभावक

    February 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.