Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कारीगरी होटल की इमारत के अवैध निर्माणकर्ता को बचाने के लिए कमेंट करने वाले निर्माण की जांच क्यों नहीं कराते, विकास के नाम पर मनमर्जी चलने वाली नहीं है
    • दोषी अफसरों को भेजा जाए जेल, आवास विकास के 45 अफसरों को बचाने के लिए व्यापारियों के खिलाफ षडयंत्र का हिस्सा हो सकती है कार्रवाई, जनप्रतिनिधि दें ध्यान
    • आकस्मिक आपदाओं को रोकने हेतु पहाड़ों में हो रहे बदलावों पर ध्यान देना
    • धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री के पद से दिया इस्तीफा, PM मोदी को भेजी चिट्ठी
    • मेरठ के कर्ण शर्मा बने यूपी टी- 20 लीग के सबसे महंगे क्रिकेटर, कानपुर सुपरस्टार ने 23 लाख रुपए में खरीदा
    • राम मंदिर में चंपत राय के हस्ताक्षर वाले पुराने आई-कार्ड फिर हुए मान्य
    • कावड़ मार्ग में दुकानों- रेस्टोरेंट के बाहर संचालक का नाम दर्ज होना अनिवार्य : सीएम योगी
    • दिल्ली से ऋषिकेश तक दौड़ेगी नमो भारत, डीपीआर को मिली धनराशि
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»तीसरी बेटी के जन्म पर सम्मानित करेगी खाप
    देश

    तीसरी बेटी के जन्म पर सम्मानित करेगी खाप

    adminBy adminSeptember 10, 2025No Comments6 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    शामली, 10 सितंबर। गांव कसेरवा खुर्द में मंगलवार को देशवाल खाप का वार्षिक सम्मेलन आयोजित हुआ। सम्मेलन में समाजिक कुरीतियों को दूर करने का आह्वान किया गया। इस दौरान बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं को बढ़ावा देने एवं भ्रूण हत्या रोकने के लिए देशवाल खाप ने लाडली बेटी योजना की शुरुआत करने का निर्णय लिया है, जिसके तहत परिवार में दो बेटियों के बाद तीसरी बेटी जन्म लेती है तो पिता-परिवार को सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही सामाज से नशाखोरी, मृत्यु भोजन सहित समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने का आह्वान किया गया।

    खाप चौधरी बाबा शरणबीर देशवाल की अध्यक्षता में आयोजित सम्मेलन में शादी के बाद टूट रहे परिवारों पर भी चिंतन किया। इसे रोकने के लिए बुर्जुगों से अपना योगदान देने के लिए कहा गया। साथ ही आपसी विवादों का पंचायत में ही निपटारा करने पर जोर दिया गया। खाप चौधरी शरणबीर सिंह ने कहा कि वर्ष 2012 से हर वर्ष देशवाल खाप का वार्षिक सम्मेलन नौ सितंबर को होता आ रहा है। उन्होंने कहा कि समाज बुरे कार्मों से दूर रखने के लिए कई फैसले लिए गए। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में ग्राम प्रधानी का चुनाव होने वाला है। प्रधानी के चुनाव में गांवों में प्रत्याशी लाखों की शराब बांटते हैं, जिसको बंद करना आवश्यक है। शराब बांटने से दर्जनों युवा नशाखोरी का शिकार हो जाते हैं। इसके खिलाफ खाप अभियान चलाएगी और लोगों को जागरूक करेगी।

    मौके पर संचालक विक्की देशवाल, नरेन्द्र सिंह, हरियाणा खाप चौधरी नरेन्द्र सिंह हरियाणा, सुभाष बालियान, धर्मबीर सिंह, अमित दिल्ली, विक्की देशवाल कसेरवा, बिटटू मुखिया, रवि देशवाल, सुधीर प्रधान, हरबीर देशवाल योगेन्द्र देशवाल आदि मौजूद रहे।

    Deswal Khap Panchayat shamli tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    कारीगरी होटल की इमारत के अवैध निर्माणकर्ता को बचाने के लिए कमेंट करने वाले निर्माण की जांच क्यों नहीं कराते, विकास के नाम पर मनमर्जी चलने वाली नहीं है

    July 25, 2026

    दोषी अफसरों को भेजा जाए जेल, आवास विकास के 45 अफसरों को बचाने के लिए व्यापारियों के खिलाफ षडयंत्र का हिस्सा हो सकती है कार्रवाई, जनप्रतिनिधि दें ध्यान

    July 25, 2026

    आकस्मिक आपदाओं को रोकने हेतु पहाड़ों में हो रहे बदलावों पर ध्यान देना

    July 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.