Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • यूपी: पूरे प्रदेश में हुई झमाझम बारिश, चार डिग्री तक गिरा पारा; मेरठ सहित इन शहरों में हुई सबसे ज्यादा बरसात
    • 2029 के चुनाव को ध्यान में रखते हुए महिला आरक्षण का विरोध करने से पहले कई बार सोचेंगे
    • सड़कों पर जलभराव चारों तरफ गंदगी का राज बरसात आने से पूर्व क्यों नहीं हुई सफाई, नागरिक घरों में बंद कई जगह ईमारतों में पानी भरा
    • कर्नाटक के किसान ने बिना खाद के उगाया 72 किलो का जादुई कटहल, वर्ल्ड रिकॉर्ड की तैयारी
    • तलाक के 30 दिन बाद दूसरी शादी करने वाली पत्नी गुजारा-भत्ता की हकदार नहीं: इलाहाबाद हाई कोर्ट
    • चेक बाउंस के मामले में अभिनेता राजपाल यादव को तीन महीने जेल की सजा
    • हरदोई में एसबीआई एटीएम के गेट में उतरा करंट, खोलते ही सफाई कर्मी की मौत
    • 28 जुलाई को संसद भवन पर प्रदर्शन कर सकते है ग्रामीण बैंक कर्मी, सभी जगह एक समान आदेश और नई भर्ती खोली जाती तो समस्याएं शायद नहीं आती
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»कपसाड़ कांड: मेडिकल परीक्षण में 19 साल मिली पारस सोम की उम्र
    देश

    कपसाड़ कांड: मेडिकल परीक्षण में 19 साल मिली पारस सोम की उम्र

    adminBy adminMay 22, 2026No Comments36 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ 22 मई (प्र)। कपसाड़ कांड में पारस सोम की उम्र को लेकर शुरू हुआ विवाद सुलझने के बजाय उलझता जा रहा है। गुरुवार को जुवेनाइल कोर्ट (जेजे कोर्ट) में मेडिकल परीक्षण की सीलबंद रिपोर्ट खोली गई। इसमें डाक्टरों ने पारस की उम्र लगभग 19 साल बताई। दोनों पक्षों ने रिपोर्ट को अपने पक्ष में बताया। इस पर सुनीता पक्ष ने अब पारस सोम की मनोविज्ञानी जांच की मांग की ताकि उसकी उम्र का सही आंकलन हो सके। न्यायालय ने दोनों पक्षों की बहस सुनने फैसला सुरक्षित रख लिया। 27 मई को जेजे कोर्ट फैसला सुनाएगी।

    सरधना थाना क्षेत्र में ग्राम कपसाड़ में आठ जनवरी को सुनीता की हत्या कर उसकी बेटी रूबी का पारस सोम ने अपहरण कर लिया था। इससे गांव में तनाव का माहौल बन गया था। वादी पक्ष के अधिवक्ता राजेन्द्र कुमार ने कहा कि वह पहले से ही कह रहे हैं। कि पारस बालिग है। उन्होंने जेजे बोर्ड में एक और प्रार्थना पत्र देकर आरोपी की उम्र का सही आंकलन करने को मनोवैज्ञानिक टेस्ट कराने की मांग की। उधर, पारस के अधिवक्ता बलराम सिंह ने कहा कि मेडिकल परीक्षण रिपोर्ट केवल उम्र से जुड़ी रेंज बताता है। इसे पूरी तरह सही नहीं कहा जा सकता है। अगर उम्र 19 आई है तो बालक 17 या साढ़े 17 वर्ष का भी हो सकता है। पारस के बालिग होने के बाद यह टेस्ट हुआ है।

    आदेश को चुनौती देने वाली अपील पर 29 मई को सुनवाई
    आरोपी के वकील का कहना है कि उन्होंने जिला न्यायालय में अपील दायर कर किशोर न्याय बोर्ड के मेडिकल परीक्षण के आदेश को चुनौती दी है। किशोर न्याय अधिनियम की धारा 94 के तहत यदि विद्यालय से संबंधित मान्य प्रमाणपत्र उपलब्ध हो तो मेडिकल परीक्षण कराना अनिवार्य नहीं होता। इस अपील पर जिला न्यायालय में 29 मई को सुनवाई निर्धारित की गई है। वारदात के बाद परिजनों ने आरोपी के नावालिग होने का दावा किया था। इसके समर्थन में उन्होंने हाईस्कूल की अंकतालिका भी प्रस्तुत की थी। इसके बाद न्यायालय ने आरोपी की आयु तब करने के लिए मामला किशोर न्याय बोर्ड को भेज दिया था। किशोर न्याय बोर्ड में सुनवाई के दौरान आरोपी के विद्यालय के शिक्षक समेत अन्य संबंधित लोगों के बयान भी दर्ज किए जा चुके हैं। कक्षा एक से चार तक का आरोपी का शैक्षणिक रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं होने के कारण बोर्ड ने 11 मई को आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराने का आदेश दिया था। इसके बाद आरोपी को बाल सुधार गृह से जिला अस्पताल लाकर उसका परीक्षण कराया गया। डॉक्टरों के पैनल ने उसका मेडिकल परीक्षण कर रिपोर्ट किशोर न्याय बोर्ड में पेश की थी। यह रिपोर्ट बृहस्पतिवार को किशोर न्याय बोर्ड में खोली गई। इसके मुताबिक आरोपी की आयु लगभग 19 वर्ष बताई गई है। अभियोजन पक्ष के वकील ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि आरोपी ने संगीन अपराध किया है। मेडिकल रिपोर्ट में भी उसके बालिग होने की पुष्टि हुई है। उस पर बालिग की तरह मुकदमा चलाया जाना चाहिए। वहीं, आरोपी पक्ष के वकील ने कहा कि हाईस्कूल की मार्कशीट के आधार पर आरोपी नाबालिग है। वारदात भी आरोपी के मेडिकल परीक्षण कराने से चार महीने पहले हुई है। मेडिकल रिपोर्ट में आयु का सटीक आकलन नहीं होता। ऐसे में मेडिकल रिपोर्ट मायने नहीं रखती। उन्होंने उसे नाबालिग मानकर मुकदमा चलाने के लिए कहा। किशोर न्याय बोर्ड ने जिरह सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया है। 27 मई को आरोपी की आयु पर फैसला सुनाया जाएगा।

    Kapsad Incident meerut news meerut report tazza khabar uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    यूपी: पूरे प्रदेश में हुई झमाझम बारिश, चार डिग्री तक गिरा पारा; मेरठ सहित इन शहरों में हुई सबसे ज्यादा बरसात

    July 10, 2026

    2029 के चुनाव को ध्यान में रखते हुए महिला आरक्षण का विरोध करने से पहले कई बार सोचेंगे

    July 10, 2026

    सड़कों पर जलभराव चारों तरफ गंदगी का राज बरसात आने से पूर्व क्यों नहीं हुई सफाई, नागरिक घरों में बंद कई जगह ईमारतों में पानी भरा

    July 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.