Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कितने पढ़े लिखे हैं होगा सर्वे सुविधाएं देने हेतु, अधिकारों की प्राप्ति हेतु अनपढ़ और कम पढ़े लिखे को होना होगा एकजुट
    • नेपाल में मौजूद रिटायर सेना के जवान जो आज भी पेंशन प्राप्त कर रहे हैं उनकी ली जाए मदद
    • पूरी मात्रा में वृक्षारोपण और उनके संरक्षण का अंतरराष्ट्रीय वन दिवस पर लें संकल्प
    • परिवारों की खुशहाली, बच्चों के स्वस्थ पर्यवरण के संतुलन के लिए जरूरी है जीवन में गोरैया
    • राहुल का दावा इस बार यूडीएफ की जीत होगी
    • गंगा में समा रही विक्रमशिला सेतु की मजबूती; 3 पिलर्स की प्रोटेक्शन वॉल टूटी
    • युवराज की मौत पर जवाब से हाईकोर्ट असंतुष्ट
    • आईएसआई के 9 जासूस गाजियाबाद से गिरफ्तार, 5 नाबालिग भी शामिल
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»स्वामी विवेकानंद जी से प्रेरणा लेकर राष्ट्र व समाज तथा युवाओं को आगे बढ़ाने
    देश

    स्वामी विवेकानंद जी से प्रेरणा लेकर राष्ट्र व समाज तथा युवाओं को आगे बढ़ाने

    adminBy adminJanuary 12, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    उठो जागो तब तक मत रूको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति ना हो जाए का संदेश युवाओं को देने में सफल रहे १२ जनवरी १८६३ को कोलकाता में जन्मे स्वामी विवेकानंद ११ से २७ सितंबर १८९३ के बीच शिकागो में आयोजित धर्म संसद में अपने संबोधन से देश का नाम दुनिया में सम्मानजनक रूप से पहचान बनाने में सफल रहे स्वामी विवेकानंद ३१ मई १८९३ को ओरिएंट कंपनी के पैनिनशुना नामक जहाज से प्रथम श्रेणी के टिकट पर मुंबई से सवार होकर ६३ दिन में शिकागो पहुंचे और वहा उन्होंने अपना संबोधन किया वो इतिहास बन गया और १० मई १८९३ को तीस वर्ष की उम्र में शिकागो जाकर देश का नाम रोशन करने वालों में प्रथम स्थान पर विराजमान स्वामी विवेकानंद अपने जीवन के शुरूआती दौर में पांच नामों से जाने गए। बचपन में उन्हेें नरेन नरेंद्र कमलेश सचिदानंद बीबी दिशानंद और बाद में विवेकानंद जो सबसे ज्यादा चर्चित हुआ। आज पूरी दुनिया में उनके प्रशंसक उनकी जयंती मना रहे हैं। बताते चले कि १९८५ में राजीव गांधी सरकार ने स्वामी विवेकानंद जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस घोषित की जिसका उददेश्य देश का युवा वर्ग नौकरियों और व्यक्तिगत सफलता तक सीमित ना रहे और देश व समाज के प्रति उत्तरदायित्व को समझे। स्वामी विवेकानंद के पदचिन्हों पर चलकर परिवार व देश का नाम रोशन करते हुए मजबूत राष्ट्र की कल्पना में अपना सहयोग दें। इस साल राष्ट्रीय युवा दिवस की थीम भी उठो जागो अपनी शक्ति को पहचानों रखी गई है। स्वामी विवेकानंद के जीवन में महत्वपूर्ण स्थान रखने वाले अजित सिंह से उनकी मित्रता अनुकरणीय रही। जानकारों का मानना है कि स्वामी विवेकानंद के साथ राजा अजित सिंह हर परिस्थिति में खड़े रहे और शिकागो में हिंदू धर्म की पताका फहराकर जब स्वामी विवेकानंद १८९७ को भारत लौटे तो १७ दिसंबर १८९७ को खेतड़ी नरेश ने उनके सम्मान में १२ मील दूर जाकर उनका स्वागत किया और उन्हें खेतड़ी लेकर आए जहां सभी ओहदेदारों ने दो दो सिक्के और राजा ने तीन हजार सिक्के भेंट कर उनके अभियान में योगदान दिया। ४ जुलाई १९०२ को स्वामी विवेकानंद ने कोलकाता के वेलूर मठ में अपनी अंतिम सांस ली। स्वामी विवेकानंद हर भारतीय युवा के लिए प्रेरणास्त्रोत रहे। आज उनकी जयंती पर हम सब मिलकर अपने जीवन में जो उन्होंने हमें संदेश दिए उसे आत्मसात कर देशवासियों की समस्याओं के समाधान के लिए हर प्रकार का नशा छोड़ने फिजूलखर्ची से बचने बिजली पानी की बर्बादी रोकने का संकल्प लेते हुए यह निर्णय लें कि हम सरकार के हर व्यक्ति को साक्षर बनाने की येाजना के तहत आधुनिक स्कूलों के पीछे भागने के बजाय उन स्कूलों की तरफ जाएं जहां हमें हर प्रेरक संदेश देने वाली शिक्षा उपलब्ध कराई जाती हो। हम स्वामी विवेकानंद की जयंती के मौके पर शत शत नमन करते हुए उनके प्रेरणास्त्रोत संदेशों को याद करते हुए उनके विचारों को देशहित और जनहित के लिए अपने जीवन में आत्मसात कर आगे बढ़ें।
    (प्रस्तुतिः- रवि कुमार बिश्नोई संपादक दैनिक खुशबू टाइम्स मेरठ)

    sampadkiya tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    कितने पढ़े लिखे हैं होगा सर्वे सुविधाएं देने हेतु, अधिकारों की प्राप्ति हेतु अनपढ़ और कम पढ़े लिखे को होना होगा एकजुट

    March 21, 2026

    नेपाल में मौजूद रिटायर सेना के जवान जो आज भी पेंशन प्राप्त कर रहे हैं उनकी ली जाए मदद

    March 21, 2026

    पूरी मात्रा में वृक्षारोपण और उनके संरक्षण का अंतरराष्ट्रीय वन दिवस पर लें संकल्प

    March 21, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.