Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • शिक्षक दिवस पर पांच सितम्बर को सोशल मीडिया एसोसिएशन एसएमए करेगी शिक्षकों का सम्मान
    • वन्यजीव इंसानों की आहट से ही रास्ता बदल रहे
    • सीजीएसटी अफसर रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार
    • रक्षाबंधन के अवसर पर 60 प्लस की महिलाओं को मुफ्त सफर
    • एसएसपी ने की पैदल गश्त, बच्चों ने बांधी राखी व्यापारियों व भाजपाइयों ने किया स्वागत
    • दलित होने के कारण बन रहा निशाना : कर्नाटक के मंत्री नागेंद्र
    • पति-पत्नी का अलग कमरों में रहना वैवाहिक क्रूरता नहीं
    • नेपाल पर मंडराया एक और खतरा! तिब्बत में बनी ग्लेशियर झील के फटने की आशंका, चीन ने जारी किया अलर्ट
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»रक्षाबंधन के अवसर पर 60 प्लस की महिलाओं को मुफ्त सफर
    देश

    रक्षाबंधन के अवसर पर 60 प्लस की महिलाओं को मुफ्त सफर

    adminBy adminAugust 29, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    देहरादून, 29 अगस्त (ता)। रक्षाबंधन के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की मातृशक्ति को कई बड़ी सौगातें दीं। चकरपुर स्टेडियम में आयोजित रक्षाबंधन समारोह में मुख्यमंत्री घोषणा की कि अब प्रदेश में 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त सफर की सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ई-बस सेवा के तहत देहरादून में संचालित होने वाली बसों में 10 पिंक ई- बसें महिलाओं को समर्पित की जाएंगी। महिला स्वरोजगार योजना के तहत रियायती बैंक ऋण की सीमा भी दो लाख से बढ़ाकर ढाई लाख रुपये की जाएगी। मुख्यमंत्री ने महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, बाजारों और पर्यटन स्थलों पर आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक टॉयलेट बनाए जाने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति का सम्मान और उनकी सुरक्षा सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रदेश में वर्तमान में 65 वर्ष अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को रोडवेज बसों में मुफ्त सफर की सुविधा मिल रही है। अब महिलाओं के लिए इस सुविधा की आयु सीमा घटाकर 60 वर्ष की जाएगी। इससे बड़ी संख्या में बुजुर्ग महिलाओं को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री ई-बस सेवा के तहत उत्तराखंड को मिलने वाली 137 इलेक्ट्रिक बसों में से देहरादून में संचालित होने वाली 100 बसों में 10 बसें पिंक ई-बस के रूप में महिलाओं को समर्पित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि चरणबद्ध तरीके से यह सुविधा प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी विस्तार दी जाएगी। महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री ने महिला स्वरोजगार योजना के तहत रियायती बैंक ऋण की सीमा दो लाख से बढ़ाकर 2.50 लाख करने की घोषणा की।

    CM Puskar singh Dhami Dehradoon Desh Free travel for women aged 60 and above on the occasion of Raksha Bandhan. tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    शिक्षक दिवस पर पांच सितम्बर को सोशल मीडिया एसोसिएशन एसएमए करेगी शिक्षकों का सम्मान

    August 29, 2026

    वन्यजीव इंसानों की आहट से ही रास्ता बदल रहे

    August 29, 2026

    सीजीएसटी अफसर रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार

    August 29, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.