रुद्रप्रयाग, 29 अगस्त (ता)। रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर बीते गत दिवस विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम में पौराणिक परंपराओं के अनुरूप भतूज यानी अन्नकूट पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भगवान केदारनाथ के स्वयंभू शिवलिंग का विशेष श्रृंगार कर नए अनाज से तैयार भोग अर्पित किया गया। भतूज मेले के चलते बाबा केदार के कपाट पूरी रात खुले रहे और गुरुवार मध्य रात्रि से सुबह चार बजे तक श्रद्धालुओं ने विशेष श्रृंगार के दर्शन किए। भतूज पर्व को लेकर गत दिवस केदारनाथ मंदिर को फूल-मालाओं से सजाया गया। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी), पंचगाई हक-हकूकधारियों तथा पंचपंडा हक-
हकूकधारियों ने पर्व की तैयारियां कीं। देर शाम धार्मिक अनुष्ठान शुरू हुए। हक हकूकधारियों ने नई फसल के पके हुए चावल के भात तथा विभिन्न स्थानीय अनाज पकाकर भगवान केदारनाथ को अर्पित किए और स्वयंभू शिवलिंग की विशेष पूजा- अर्चना की।
Trending
- केदारनाथ धाम में अन्नकूट पर्व श्रद्धा व उल्लास से मनाया
- ऑटो-टैक्सी चालकों का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मिला, मिली राहत
- निशांत रेजीडेंसी होटल के संचालक गिरफ्तार, दोनों युवकों को भी भेजा जेल
- शिक्षक दिवस पर पांच सितम्बर को सोशल मीडिया एसोसिएशन एसएमए करेगी शिक्षकों का सम्मान
- वन्यजीव इंसानों की आहट से ही रास्ता बदल रहे
- सीजीएसटी अफसर रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार
- रक्षाबंधन के अवसर पर 60 प्लस की महिलाओं को मुफ्त सफर
- एसएसपी ने की पैदल गश्त, बच्चों ने बांधी राखी व्यापारियों व भाजपाइयों ने किया स्वागत

