मुंबई, 29 अगस्त (ता)। महाराष्ट्र में ऑटो-रिक्शा और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा सीखना अनिवार्य किए जाने के फैसले को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एक साल के लिए आगे बढ़ा दिया है। उन्होंने बीते गत दिवस चालकों को मराठी सीखने के लिए एक साल का अतिरिक्त समय देने की घोषणा की। माना जा रहा है कि मुंबई में उत्तर भारतीय ऑटो-टैक्सी चालकों की बढ़ती नाराजगी और अगले वर्ष होने वाले उत्तर प्रदेश चुनाव के मद्देनजर सरकार को मराठी सीखने की समय सीमा बढ़ाने का फैसला करना पड़ा। मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि हाजी अराफात शेख के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने उनसे मुलाकात कर मराठी सीखने की समयसीमा बढ़ाने का अनुरोध किया। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि ऑटो रिक्शा और टैक्सी चालक अलग-अलग आयु वर्ग के हैं और कम समय में उनके लिए मराठी भाषा सीखना कठिन है। सरकार इस बात से सहमत हैं कि महाराष्ट्र में काम करने वाले सभी ऑटो-रिक्शा और टैक्सी चालकों को मराठी बोलनी आनी चाहिए। हालांकि चालक भी मराठी सीखने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन उन्हें पर्याप्त समय दिया जाना जरूरी है। इसी को देखते हुए सरकार ने एक वर्ष की अतिरिक्त मोहलत देने का निर्णय लिया है। इस अवधि में ऑटो-टैक्सी चालकों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी।
Trending
- केदारनाथ धाम में अन्नकूट पर्व श्रद्धा व उल्लास से मनाया
- ऑटो-टैक्सी चालकों का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मिला, मिली राहत
- निशांत रेजीडेंसी होटल के संचालक गिरफ्तार, दोनों युवकों को भी भेजा जेल
- शिक्षक दिवस पर पांच सितम्बर को सोशल मीडिया एसोसिएशन एसएमए करेगी शिक्षकों का सम्मान
- वन्यजीव इंसानों की आहट से ही रास्ता बदल रहे
- सीजीएसटी अफसर रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार
- रक्षाबंधन के अवसर पर 60 प्लस की महिलाओं को मुफ्त सफर
- एसएसपी ने की पैदल गश्त, बच्चों ने बांधी राखी व्यापारियों व भाजपाइयों ने किया स्वागत

