Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • तेलंगाना में बनेगी देश की पहली डेटा सेंटर सिटी, 24 घंटे चलेगा डेटा, नहीं रुकेगा इंटरनेट
    • नए भिखारियों की जमात जब तक नहीं सुधरेगी भिखारियों के खिलाफ अभियान चलाने का कोई औचित्य नहीं
    • डिवाइडर बंद कराने से पहले नागरिकों को गडढ़ा मुक्त सडक और फुटपाथ
    • सोशल मीडिया संचालक संदिग्ध खबरों के प्रसारण से बचें, महिला के अपहरण की कोशिश ने समाज में भय का माहौल बनाया
    • ट्रेन में भाले या अन्य खेल उपकरण यात्री डिब्बे में ले जाना उचित नहीं
    • अलीगढ़ में महामंडलेश्वर अन्नपूर्णा भारती और अशोक पाण्डेय की संपत्ति कुर्क, बैंक खाते फ्रीज
    • देश के नए IB चीफ होंगे महेश दीक्षित, तपन डेका की जगह लेंगे
    • चढ़ावा चोरी विवाद : चंपत राय का राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव पद से इस्तीफा, अनिल मिश्रा ने भी पद छोड़ा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»पांचवी मंजिल तक ही पानी की बौछार कर पाया अग्निशमन विभाग! भ्रष्ट अफसरों को दो साल की जेल और जुमाने का ? सरकार विकास के साथ उनके फायदे नुकसान की योजना भी बनाएं
    देश

    पांचवी मंजिल तक ही पानी की बौछार कर पाया अग्निशमन विभाग! भ्रष्ट अफसरों को दो साल की जेल और जुमाने का ? सरकार विकास के साथ उनके फायदे नुकसान की योजना भी बनाएं

    adminBy adminJune 6, 2026No Comments5 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लगता है कि अब देर से ही सही सरकार की निगाह भ्रष्ट अधिकारियों पर टेढ़ी होने लगी है। क्योंकि कुछ दिन पहले दिल्ली के मालवीय नगर में होटल में आग की घटना के बाद नोएडा में बहुमंजिली इमारत में बीते दिवस लगी आग ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। वैसे तो यह एक प्रकार की आपदा है कब कहां क्या हो जाए कुछ नहीं कहा जा सकता मगर ऐसी घटनाओं को लेकर जो सवाल उठ रहे हैं वो वाकई सोचने के लिए मजबूत करते हैँ कि सरकारी योजनाओं को कुछ अफसर पलीता लगाकर नागरिकों की जान से क्यों खेल रहे हैं। विकास और सौंदर्यीकरण की योजनाओं की आड़ में जो कर रहे हैं आखिर वो कब रुकेगा। पिछले कुछ वर्षों में देश में जहां जहां आग की घटनाएं हुई या बारिश का पानी भरा और कितने ही लोग उसकी भेंट चढ़ गए उससे दिखाई देता है कि यह सब सरकारी अफसरों के आपस में तालमेल ना होने और सरकारी नीतियों को ध्यान में ना रखने का परिणाम है। एक तरफ हम बहुमंजिली इमारतों के नक्शे पास कर रहे हैं लेकिन उनसे संबंध अन्य व्यवस्थाओं पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है जैसो नोएडा में १२वी मंजिल पर लगी आग बुझाने के लिए आए फायर ऑफिसर आग बुझाने की व्यवस्था सिर्फ पांचवी मंजिल तक ही कर पाए बाकी मंजिलों की ओर बौझारे फेंकी गई लेकिन यह पूरी तौर पर सफल अभियान नहीं कह सकते। मैं हमेशा सरकार का ध्यान कई दशक से इस ओर दिलाता चला आ रहा हूं कि आपदाओं सरकारी नीति के उल्लंघन से होने वाली घटनाओं के लिए जिम्मेदार भ्रष्ट अफसरों की जेब से हो नुकसान की वसूली। दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने मालवीय नगर की घटना को ध्यान में रखते हुए भ्रष्टाचार के दोषी अधिकारियों से नुकसान की वसूली करने का फैसला किया है। जिसके तहत आपदा प्रबंधन अधिनियम २००५ के तहत अधिकतम दो साल की सजा और जुर्माने का प्रावधान है। यह अपने आप में शुरुआत ही सही लेकिन एक अच्छी पहल है लेकिन ऐसे कानून पहले से ही है मगर उसके अनुसार कार्रवाई क्यों नहीं हो पाती।
    यह बात सोचने की है। क्योंकि मुझे लगता है कि चोर चोर मौसेरे भाई और मेड़ ही खेत को खा रही की कहावत कुछ नौकरशाहों पर सही उतरती है क्योंकि ईमानदार अफसर भ्रष्ट अधिकारियों और बाबुओं का कुछ नहीं बिगाड़ पाते हैं क्योंकि दो नंबर की कमाई को खर्च कर भ्रष्ट अफसर बच जाते हैं। मेरा मानना है कि अगर हम कोई नई नीति बनाते हैं तो उसके फायदे नुकसान को ध्यान में रखकर हमें अन्य तैयारियां भी करनी चाहिए। फिर भी अगर किसी की गलती नजर आती है तो उसे जैसा दिल्ली की सीएम ने किया है ऐसे लोगों को समय पूर्व सेवानिवूति और इनसे नुकसान की भरपाई की जानी चाहिए क्येांकि किसी के दोष का खामियाजा आम आदमी क्यों भुगते। मुझे लगता है कि देशवासियों को सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली केंद्र और प्रदेश सरकार पूर्व में भी लापरवाह नौकरशाहों को समयपूर्व सेवानिवृति देती रही है। अब समय आ गया है कि ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और बीते दिनों हाईकोर्ट का एक फैसला आया कि भ्रष्ष्टाचार की जवाबदेही तय होनी चाहिए। मुझे लगता है कि आम आदमी की जान बचाने के लिए किसी भी प्रकार के नुकसान और आपदा और नीतियों का उल्लंघन करने वाले सरकारी बाबूओं के खिलाफ कार्रवाई हो तभी यह लाखों करोड़ों के घोटाले, आगजनी और इमारतों पुल के ढहने सड़कों के टूटने और सफाई के लिए आने वाले बजट की बंदरबाट करने वालों को जेल और नुकसान की वसूली उसकी निजी संपत्ति से की जाए और इसमें अगर कोई जनप्रतिनिधि दोषियों को बचाने की कोशिश करे तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाए। मुझे लगता है कि तभी पीएम मोदी और सभी सीएम व जनप्रतिनिधियों की घोषणाएं पूरी होगी और खुशहाली का माहौल बनेगा।
    (प्रस्तुतिः- रवि कुमार बिश्नोई संपादक दैनिक केसर खुशबू टाइम्स मेरठ)

    sampadkiya tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    तेलंगाना में बनेगी देश की पहली डेटा सेंटर सिटी, 24 घंटे चलेगा डेटा, नहीं रुकेगा इंटरनेट

    June 26, 2026

    नए भिखारियों की जमात जब तक नहीं सुधरेगी भिखारियों के खिलाफ अभियान चलाने का कोई औचित्य नहीं

    June 26, 2026

    डिवाइडर बंद कराने से पहले नागरिकों को गडढ़ा मुक्त सडक और फुटपाथ

    June 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.