Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पत्नी को बचाने तालाब में कूदा पति, दोनों ने एक साथ तोड़ा दम
    • मुआवजा या सांत्वना देने से रुकने वाली नहीं है आग की घटनाएं, जिम्मेदार जड़ों पर करनी होगी चोट
    • जलती बस से 30 बच्चों को निकालने वाले दरोगा को केंद्र व प्रदेश सरकार करेें सम्मानित, लापरवाही के लिए आरटीओ के खिलाफ हो कार्रवाई
    • पीएम और सीएम दें ध्यान! जनसमस्याओं के समाधान की बजाय कार्य दिवस में क्रिकेट पर चर्चा एवं प्रतियोगिताओं पर लगे रोक
    • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अयोध्या में रामलला के किए दर्शन, तमिलनाडु से लाए श्रीराम यंत्र की स्थापना की
    • गैर सनातनियों को बद्री केदार में नहीं मिलेगा प्रवेश
    • दरोगा ने बचाए 38 छात्र-छात्राएं, स्कूल बस में आग
    • केस से नाम हटाने के लिए पूर्व फौजी से मांगी 20 लाख की रिश्वत, दरोगा निलंबित
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»ऑनर किलिंग: बेटी के प्रेम संबंध से नाराज परिवार, प्रेमी जोड़े की गला रेतकर हत्या
    देश

    ऑनर किलिंग: बेटी के प्रेम संबंध से नाराज परिवार, प्रेमी जोड़े की गला रेतकर हत्या

    adminBy adminJanuary 12, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    एटा 12 जनवरी। यूपी के एटा में ऑनर किलिंग की वारदात हुई है। लड़की के घरवालों ने बेटी और उसके प्रेमी की गांव के सामने गला काटकर हत्या कर दी। दोनों ने एक महीने पहले ही घर से भागकर प्रयागराज के आर्य समाज मंदिर में शादी की थी।

    19 साल की लड़की शनिवार को घर लौट आई। अगले दिन यानी रविवार को 24 साल का प्रेमी, लड़की से मिलने उसके घर पहुंच गया। दोनों छत पर बात कर रहे थे, तभी लड़की के घरवालों ने देख लिया। गुस्साए घरवालों ने दोनों को लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा। पहले लड़की का, फिर लड़के का गला रेत दिया।

    लड़की के शव को छत पर छोड़ दिया, जबकि लहूलुहान लड़के को पड़ोसी की छत पर फेंक दिया। गांववालों की सूचना पर पुलिस पहुंची तो लड़के की सांसें चल रही थीं। इसका वीडियो भी सामने आया है। इसमें वह तड़पता हुआ दिख रहा है।

    पुलिस प्रेमी को सीएचसी ले गई, जहां से उसे जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया। बीच रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया। दोनों लोधी समाज से थे। पुलिस ने लड़की के पिता को हिरासत में लिया है। उसके भाई फरार हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि पिता ने बेटों के साथ मिलकर हत्या की है। वारदात जिला मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर जैथरा थाना के गढ़िया सुहागपुर गांव की है।
    शिवानी और दीपक दोनों के घरों के बीच की दूरी 150 मीटर है। 3 साल पहले दोनों का अफेयर शुरू हुआ। फिर शादी करने का फैसला किया। घरवाले रिश्ते के लिए राजी नहीं थे, इसलिए बेटी को पिछले साल नवंबर में उसके फूफा के घर कन्नौज के सकरावां भेज दिया, लेकिन दोनों की फोन पर बातें होती रहीं।

    प्रेमी-प्रेमिका ने भागकर शादी करने का प्लान बनाया। 11 नवंबर को लड़की ने दीपक को मिलने बुलाया। इसके बाद दोनों प्रयागराज भाग गए। उसी दिन प्रयागराज के आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। इसके बाद दोनों प्रयागराज में रूम लेकर रहने लगे। लड़का वहां प्राइवेट नौकरी करता था।
    गांव वालों के मुताबिक, शनिवार को शिवानी प्रयागराज से अपने घर लौट आई। रविवार रात 8 बजे दीपक गांव पहुंचा। वह सीधे शिवानी के घर गया। वह शिवानी से छत पर बात कर रहा था, तभी लड़की के घरवालों ने आकर दोनों को बात करते हुए पकड़ लिया। गुस्साए परिजनों ने पूरे गांव के सामने ही दोनों को लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटना शुरू किया। दोनों चीखते-चिल्लाते रहे, लेकिन मदद के लिए गांव का कोई सामने नहीं आया।

    परिजन ने पहले शिवानी का गला काट दिया। इसके बाद दीपक का भी गला रेत दिया गया। दीपक का शव पड़ोसी की छत पर फेंका गया, जबकि शिवानी का शव उसी की छत पर पड़ा रहा।

    शिवानी की 4 बहनें हैं- लक्ष्मी (30), कंचन (27), शिल्पी (23) और काजल (16)। दो भाई हैं- विकास (25) और आयुष (12)।

    दीपक के 3 और भाई हैं- आदेश (25), उदयपाल (18) और संदेश (16)। इसके अलावा दो बहनें हैं- सुमन (28) और संगीता (19)।

    शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। लड़की के पिता अशोक कुमार को हिरासत में लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

    crime news etah tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    पत्नी को बचाने तालाब में कूदा पति, दोनों ने एक साथ तोड़ा दम

    March 19, 2026

    मुआवजा या सांत्वना देने से रुकने वाली नहीं है आग की घटनाएं, जिम्मेदार जड़ों पर करनी होगी चोट

    March 19, 2026

    जलती बस से 30 बच्चों को निकालने वाले दरोगा को केंद्र व प्रदेश सरकार करेें सम्मानित, लापरवाही के लिए आरटीओ के खिलाफ हो कार्रवाई

    March 19, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.