Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कृति सेनन के रक्षाबंधन ऐड पर मचा घमासान
    • टॉक्सिक के बाद इन फिल्मों में नजर आएंगी हुमा कुरैशी
    • बेरोजगारी दर 40 वर्षों में सबसे अधिक : प्रियंका गांधी
    • आटा, मैदा और सूजी के निर्यात पर लगी पाबंदियां हटीं
    • 380 उड़ानें लेट, 16 रद्द, 15 डायवर्ट, भारी जाम
    • विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक
    • खरखौदा विकास खंड के आंगनबाडी केन्द्रों का अन्य ब्लॉक के बाल विकास परियोजना अधिकारियों द्वारा किया औचक निरीक्षण
    • जिलाधिकारी ने किया राजकीय औद्यानिक प्रक्षेत्र मछरी पर संचालित हाईटैक नर्सरी का निरीक्षण
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»कार्यवाहकों के सहारे होम्योपैथी विभाग, अपर निदेशक, संयुक्त निदेशक, उप निदेशक के पद लंबे समय से खाली
    देश

    कार्यवाहकों के सहारे होम्योपैथी विभाग, अपर निदेशक, संयुक्त निदेशक, उप निदेशक के पद लंबे समय से खाली

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comMarch 16, 2026No Comments7 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ 16 मार्च। होम्योपैथी विभाग कार्यवाहकों के सहारे चल रहा है। निदेशक से लेकर अन्य सभी प्रशासनिक पदों पर लंबे समय से विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठक नहीं हुई। ऐसे में पदोन्नति से भरे जाने वाले सभी पद खाली हैं। होम्योपैथी चिकित्साधिकारी एक ही पद पर 10 से 20 वर्ष तक कार्य कर रहे हैं।

    प्रदेश में निदेशक के रूप में शासन स्तर से प्रमोद कुमार सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है, लेकिन इस पद पर 2022 के बाद से डीपीसी नहीं हुई है। इसी तरह अपर निदेशक के दो पद हैं। इसमें एक चिकित्सा तो दूसरा होम्योपैथी शिक्षा संवर्ग का है। ये दोनों पद भी लंबे समय से खाली हैं। संयुक्त निदेशक के चार पदों में तीन चिकित्सा संवर्ग और एक शिक्षा संवर्ग का है। इन तीनों पदों पर भी डीपीसी नहीं हो पा रही है। इसी तरह उपनिदेशक स्तर के चार पद भी डीपीसी के अभाव में खाली हैं नी मंडलीय होम्योपैथी अधिकारी और मुख्य चिकित्साधिकारी के पद भी रिक्त चल रहे हैं। जिला होम्योपैथी अधिकारी के 40 पदों पर कार्यवाहकों को जिम्मेदारी देकर काम चलाया जा रहा है। हालत यह है कि कई जिलों में कार्यवाहक जिला होम्योपैथी अधिकारी की तैनाती भी मनमानी तरीके से की गई है। वरिष्ठ होम्योपैथी अधिकारियों को नजर अंदाज करके कनिष्ठ अधिकारियों को कार्यवाहक की जिम्मेदारी सौंप दी गई है। इस मामले को लेकर पिछले दिनों प्रांतीय होम्योपैथी चिकित्सा सेवा संघ ने निदेशक से लेकर प्रमुख सचिव और आयुष मंत्री तक को ज्ञापन सौंपा मांग की कि पदोन्नति के जरिए भरे जाने वाले पदों पर नियमानुसार डीपीसी कराई जाए और खाली पदों को भरा जाए, लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई कार्य नहीं हो सका है।

    क्या कहते हैं जिम्मेदार
    आयुष प्रमुख सचिव रंजन कुमार का कहना है कि डीपीसी की प्रक्रिया चल रही है। वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट तैयार • कराई गई है। निदेशालय स्तर से वरिष्ठता सूची तैयार हो गई है। अन्य प्रक्रियाएं भी करीब-करीब पूरी हो गई हैं। जल्द ही पदोन्नति के जरिए सभी पदों को भर दिया जाएगा।

    Homeopathy tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    कृति सेनन के रक्षाबंधन ऐड पर मचा घमासान

    August 25, 2026

    टॉक्सिक के बाद इन फिल्मों में नजर आएंगी हुमा कुरैशी

    August 25, 2026

    बेरोजगारी दर 40 वर्षों में सबसे अधिक : प्रियंका गांधी

    August 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.