Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • 16 मेट्रो स्टेशन बंद होने से सुप्रीम कोर्ट पहुंची वकीलों की परेशानी
    • पोस्टर बैनरों में प्रदर्शित व्यापारिक संस्थानों से राजस्व की हो वसूली
    • सुरक्षाबलों का मनोबल बना रहे आम आदमी भी अपनी बात कह सके
    • जिम्बाब्वे के खिलाफ जीत की पटरी पर लौटने के इरादे से मैदान में उतरेगी
    • 10वीं में फेल होने पर भागा बेटा 30 साल बाद घर लौटा, बूढ़े माता-पिता से मिलकर फूट-फूटकर रोया
    • श्रीलंका को भारतीय अंडर-19 टीम ने 211 रनों से हराया
    • Samsung AI स्मार्ट चश्मे लॉन्च, अब रियल टाइम में ट्रांसलेट होगी बातचीत
    • तलाक के एक महीने बाद ही मौनी रॉय को मिला नया ब्वॉयफ्रेंड
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»यूपी के 35 जिलों में इस हफ्ते जोरदार बारिश का अलर्ट जारी
    देश

    यूपी के 35 जिलों में इस हफ्ते जोरदार बारिश का अलर्ट जारी

    adminBy adminSeptember 15, 2025No Comments57 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ 15 सितंबर। पिछले 24 घंटे के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की व एक दो-जगह भारी बारिश दर्ज की गई. पश्चिम यूपी में लगभग सभी जिलों में मौसम शुष्क रहा. एक एक दो जिलों में हल्की बारिश हुई. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार सोमवार से मानसून एक बार फिर सक्रिय होगा. जिसकी वजह से उत्तर प्रदेश की पूर्वी और मध्य भाग में गरज चमक के साथ हल्की और कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है.

    मौसम विभाग की माने तो प्रदेश में अगले 5 दिनों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वी यूपी में 15 से 19 सितंबर तक झमाझम बारिश हो सकती है, जबकि पश्चिमी यूपी में पड़ने वाले जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी नहीं है। यानी आगामी दिनों में कहीं भारी बारिश तो कहीं भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिल सकता है। फिलहाल प्रदेश में दिन और रात के समय ठीक-ठाक गर्मी और उमस पड़ रही है।

    मेघगर्जन/वज्रपात की संभावना
    कौशाम्बी, प्रयागराज, फ़तेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकरनगर एवं आसपास के इलाकों में बारिश और बिजली गिरने का अनुमान है.

    सोमवार को राजधानी लखनऊ में बादलों की आवाजाही रहेगी. गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अधिकतम तापमान 33 व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने की संभावना है.

    मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल सिंह ने बताया कि पश्चिमी राजस्थान से शुरू हुई मानसून वापसी के बीच आगामी सप्ताह पूर्वी उत्तर प्रदेश में अच्छी वर्षा की संभावना है. इससे तराई, पूर्वांचल एवं मध्यांचल के जिलों में आगामी सप्ताह के दौरान मेघगर्जन एवं मध्यम वर्षा के साथ कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है. 17-18 सितंबर के दौरान राजधानी लखनऊ में भी मध्यम से तेज वर्षा की संभावना है.

    lucknow tazza khabar tazza khabar in hindi up weather up weather update uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    16 मेट्रो स्टेशन बंद होने से सुप्रीम कोर्ट पहुंची वकीलों की परेशानी

    July 23, 2026

    पोस्टर बैनरों में प्रदर्शित व्यापारिक संस्थानों से राजस्व की हो वसूली

    July 23, 2026

    सुरक्षाबलों का मनोबल बना रहे आम आदमी भी अपनी बात कह सके

    July 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.