लखनऊ, 30 मार्च (अम)। सीआरपीएफ में सिपाही (जीडी) भर्ती में रिश्वत लेने के मामले में सीबीआई के विशेष न्यायाधीश ने तत्कालीन डीआईजी विनोद कुमार शर्मा, सीआरपीएफ कर्मी सत्यवीर सिंह व तीरथ पाल चतुर्वेदी को तीन वर्ष कैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने तीनों पर 1.20 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
जानकारी के अनुसार वर्ष 2009 में सिपाही (जीडी) भर्ती के दौरान अभ्यर्थियों से नौकरी दिलाने के बदले रिश्वत लेने के आरोप लगे थे। डीआईजी विनोद कुमार शर्मा पर अन्य आरोपियों के साथ मिलकर इसकी साजिश रचने के आरोप लगे थे। जांच में इसकी पुष्टि हुई थी। जांच में पता चला था कि पैसे लेने के बाद उम्मीदवारों को भर्ती से जुड़ी जानकारियां पहले से मुहैया कराकर भर्ती में मदद की जाती थी।
कोर्ट ने तीनों को दोषी मानते हुए सजा सुनाई। शिकायत पर सीबीआई ने 23 फरवरी 2009 को मामला दर्ज किया गया था। जांच पूरी होने के बाद 23 नवंबर 2012 को आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई। अब कोर्ट ने सुनवाई के बाद तीनों को दोषी मानते हुए सजा सुनाई है।
Trending
- बदले जाएंगे 10 और 20 रुपए के नोट, जल्द जेब में हो सकते हैं प्लास्टिक के नोट
- वैन ड्राइवर के प्यार में पत्नी ने स्कूल मालिक पति को सांप से डसवाकर मारा
- नगरायुक्त व महापौर जी निरीक्षण और सलाह लेने की बजाय गंदगी की समस्या के समाधान के लिए इंडसवैली ग्रुप के चेयरमैन अजय गुप्ता से राय लीजिए
- मुख्यमंत्री जी सुनियोजित विकास और सौंदर्यीकरण व सरकारी नीतियों का पालन कराने हेतु! अवैध निर्माणों की कंपाउंडिंग पर रोक के बावजूद मेडा आवास विकास आदि कैसे कर रहे हैं शमन, ये क्यों नहीं देखते कि जो टूटने वाला हिस्सा था उसका क्या हुआ
- यूपी के 40 जिलों में 3 दिनों तक झमाझम बारिश का अलर्ट जारी
- गुजरात ATS ने जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े पांच आतंकियों को किया गिरफ्तार
- नदी के किनारे हाथ-पैर धोने गए 12 साल के बच्चे को मगरमच्छ ने जिंदा निगला
- पीएम मोदी ने चंडीगढ़ को दी 4700 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

