Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • उत्साह से हु़ई शादी जल्द ही तलाक तक क्यों पहुंच रही है हम सबको सोचना होगा, बच्चों का रिश्ता तय करते हुए एक दूसरे से कुछ छिपाए नहीं सात जन्म का संबंध
    • इलाहाबाद है भाई, भांग का नशा उतरने में हफ्ताभर तो लग जाएगा
    • लकड़ी के डिब्बे से स्मार्ट टीवी तक पहुंचे रंगीन टीवी के 72वें स्थापना दिवस पर सोशल मीडिया एसोसिएशन ने दी सबकी बधाई
    • एनसीईआरटी विवाद को लेकर भाजपा पर अखिलेश ने साधा निशाना
    • 1 मार्च से बिना सिम कार्ड के नहीं चलेगा WhatsApp
    • बिहार में पत्रकार विमल कुमार के दो हत्यारों को उम्रकैद
    • सरकारी कर्मचारियों की बढ़ती छुट्टियां बन सकती है परिवारों में मनमुटाव का कारण, हतोत्साहित हो सकते हैं असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले
    • सलीम पर मुस्लिम कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाने के लिए जानलेवा हमला
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»नकली दवा के मामले में संदिग्धता मिलने पर पूरी जोखाबाद पुलिस चौकी लाइन हाजिर
    देश

    नकली दवा के मामले में संदिग्धता मिलने पर पूरी जोखाबाद पुलिस चौकी लाइन हाजिर

    adminBy adminFebruary 4, 2026No Comments6 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बुलंदशहर 04 फरवरी। एसएसपी ने जोखाबाद पुलिस चौकी पर तैनात प्रभारी समेत सभी 13 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। यह कार्रवाई नकली दवा बनाने की फैक्ट्री को लेकर पुलिस की भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर की गई है। जांच सीओ को सौंपी गई है।

    मामले की जड़ें दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच द्वारा हाल ही में किए गए एक खुलासे से जुड़ी हैं। दिल्ली पुलिस ने नकली दवाओं के एक गिरोह को दबोचा था, जो हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में बड़े पैमाने पर नकली दवाओं का निर्माण कर रहा था। पूछताछ में आरोपियों ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि दवाओं की पैकेजिंग के लिए उन्होंने एक रैपर प्रिंटिंग मशीन खरीदी थी। इस मशीन को शातिरों ने बुलंदशहर के सिकंदराबाद स्थित जोखाबाद चौकी क्षेत्र में एक किराए के कमरे में छिपाकर लगाया था, जहां से धड़ल्ले से नकली रैपर तैयार किए जा रहे थे। दिल्ली पुलिस आरोपियों को कस्टडी रिमांड पर लेकर जोखाबाद चौकी क्षेत्र पहुंची थी। स्थानीय पुलिस की मदद से छापेमारी कर वह मशीन बरामद भी कर ली गई और दिल्ली पुलिस उसे अपने साथ ले गई।

    इन सबको किया गया लाइन हाजिर
    नियमानुसार, किसी दूसरे राज्य या जिले की पुलिस की कार्रवाई में सहयोग करने के बाद चौकी प्रभारी को इसकी विस्तृत जानकारी अपने उच्चाधिकारियों को देनी चाहिए थी। लेकिन, जोखाबाद चौकी प्रभारी ने इस संवेदनशील मामले की भनक न तो थाना प्रभारी को लगने दी और न ही अधिकारियों को अवगत कराया। जब यह मामला एसएसपी दिनेश कुमार सिंह के संज्ञान में आया, तो उन्होंने स्थानीय पुलिस की भूमिका को संदिग्ध और बेहद लापरवाह माना। मंगलवार शाम को जारी आदेश के अनुसार, जोखाबाद चौकी प्रभारी रघुवीर सिंह, उपनिरीक्षक सचिन, रोहित, हेड कांस्टेबल मंजूर अहमद, सुनील कुमार, सविस कौशिक, अमित कुमार, कपिल चौधरी और कांस्टेबल मेहर सिंह, अंकुर कुमार व रोहित कुमार को लाइन हाजिर कर दिया गया। एक साथ पूरी चौकी के स्टाफ पर हुई इस कार्रवाई ने साफ कर दिया है कि अपराध के प्रति लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

    सीओ सिकंदराबाद को सौंपी गई जांच
    एसएसपी ने केवल लाइन हाजिर करने तक ही कार्रवाई सीमित नहीं रखी है। पूरे प्रकरण की गहराई से जांच के लिए सीओ भास्कर मिश्रा को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। जांच में इस बात की भी पुष्टि की जाएगी कि क्या स्थानीय पुलिस की आरोपियों से मिलीभगत थी या यह केवल सूचना तंत्र की विफलता थी।

    एसएसपी दिनेश कुमार सिंह का कहना है कि अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। किसी बाहरी फोर्स की छापेमारी या बरामदगी की सूचना छिपाना गंभीर अनुशासनहीनता है। जोखाबाद चौकी के समस्त स्टाफ को लाइन हाजिर कर जांच के आदेश दिए गए हैं।

    bulandshahr fake-medicine-wrapper-case jokhabad-police-station tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    उत्साह से हु़ई शादी जल्द ही तलाक तक क्यों पहुंच रही है हम सबको सोचना होगा, बच्चों का रिश्ता तय करते हुए एक दूसरे से कुछ छिपाए नहीं सात जन्म का संबंध

    February 28, 2026

    इलाहाबाद है भाई, भांग का नशा उतरने में हफ्ताभर तो लग जाएगा

    February 28, 2026

    लकड़ी के डिब्बे से स्मार्ट टीवी तक पहुंचे रंगीन टीवी के 72वें स्थापना दिवस पर सोशल मीडिया एसोसिएशन ने दी सबकी बधाई

    February 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.