Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पत्नी को बचाने तालाब में कूदा पति, दोनों ने एक साथ तोड़ा दम
    • मुआवजा या सांत्वना देने से रुकने वाली नहीं है आग की घटनाएं, जिम्मेदार जड़ों पर करनी होगी चोट
    • जलती बस से 30 बच्चों को निकालने वाले दरोगा को केंद्र व प्रदेश सरकार करेें सम्मानित, लापरवाही के लिए आरटीओ के खिलाफ हो कार्रवाई
    • पीएम और सीएम दें ध्यान! जनसमस्याओं के समाधान की बजाय कार्य दिवस में क्रिकेट पर चर्चा एवं प्रतियोगिताओं पर लगे रोक
    • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अयोध्या में रामलला के किए दर्शन, तमिलनाडु से लाए श्रीराम यंत्र की स्थापना की
    • गैर सनातनियों को बद्री केदार में नहीं मिलेगा प्रवेश
    • दरोगा ने बचाए 38 छात्र-छात्राएं, स्कूल बस में आग
    • केस से नाम हटाने के लिए पूर्व फौजी से मांगी 20 लाख की रिश्वत, दरोगा निलंबित
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ की दरिंदगी, गर्भवती होने पर खुला राज
    देश

    पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ की दरिंदगी, गर्भवती होने पर खुला राज

    adminBy adminSeptember 22, 2025No Comments59 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुरादाबाद 22 सितंबर। यूपी के मुरादाबाद से एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक पिता ने दरिंदगी की सारी हदें पर कर दी। पिता हैवान बनकर अपनी ही 15 वर्षीय बेटी के जिस्म को नोचता रहा। तीन महीने तक लगातार उसने बेटी के साथ शारीरिक संबंध बनाए। जिस वजह से नाबालिग गर्भवती हो गई। पिता की हैवानियत से तंग आकर बेटी ने पुलिस से शिकायत की है।

    मामला जिले की कोतवाली ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र का है। देहात की रहने वाली नाबालिग छात्रा ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को लिखित शिकायत दी। किशोरी ने आरोप लगाया कि पिता ने उसकी मां को तलाक दे दिया था, जिसके बाद मां अलग रहने लगी। इसी दौरान वह पिता की दरिंदगी का शिकार होती रही। पिता कई बार उसके कमरे में आता और जबरदस्ती करता। शारीरिक संबंध बनाता। विरोध करने पर धमकी देता था। जिससे वह किसी से कुछ कह भी नहीं पाती थी।

    बेटी का आरोप है कि उसका पिता हर रात को उसके कमरे में आता और उसका शारीरिक शोषण करता। रोने-चिल्लाने पर गला दबाकर चुप करा देता। किशोरी ने बताया, “मैं विरोध करती तो वह कहता, अगर किसी को बताया तो पूरे परिवार को खत्म कर दूंगा। वहीं, पीड़िता की मां ने भी आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। उनका कहना है कि पति ने पहले भी उन्हें तलाक दिया था, लेकिन रिश्तेदारों के दबाव में दोबारा निकाह किया। केवल दो महीने बाद फिर से तलाक देकर बच्चों को अपने पास रख लिया। उसी दौरान उनकी बड़ी बेटी पर पिछले ढाई-तीन महीने से दरिंदगी की जा रही थी। मां के अनुसार पहले गलत हरकतें होती थीं, अब बलात्कार किया। पीड़िता की तहरीर पर आरोपी पिता के खिलाफ कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल, आरोपी की तलाश की जा रही है।

    crime news moradabad tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    पत्नी को बचाने तालाब में कूदा पति, दोनों ने एक साथ तोड़ा दम

    March 19, 2026

    मुआवजा या सांत्वना देने से रुकने वाली नहीं है आग की घटनाएं, जिम्मेदार जड़ों पर करनी होगी चोट

    March 19, 2026

    जलती बस से 30 बच्चों को निकालने वाले दरोगा को केंद्र व प्रदेश सरकार करेें सम्मानित, लापरवाही के लिए आरटीओ के खिलाफ हो कार्रवाई

    March 19, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.