इटावा, 24 मार्च (अम)। आलू की फसल में पांच लाख का नुकसान होने से आहत किसान ने छह दिन पहले घर में फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया था। गंभीर हालत में सैफई में इलाज चल रहा था। गत रात इलाज के दौरान किसान ने दम तोड़ दिया।
थाना फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के शांति कॉलोनी निवासी गौरव तिवारी किराना दुकान चलाते थे। इसमें आमदनी न होने पर परिवार के भरण पोषण में परेशानी हो रही थी। मृतक के बहनोई सुधीर कुमार निवासी चिंताइन थाना किशनी मैनपुरी ने कहा कि गौरव ने पहली बार खेती का काम किया था। उन्होंने अपनी ससुराल नगला सलहदी में करीब 30 बीघा खेत रिश्तेदारों और परिचितों से 2.10 लाख का कर्ज लेकर बटाई पर लिया था।
इसमें आलू की फसल की थी लेकिन आलू के दाम बेहद कम मिलने से उन्हें लगभग पांच लाख रुपये का नुकसान हो गया। आर्थिक नुकसान और कर्ज के दबाव से आहत होकर गौरव परेशान रहने लगे। बहनोई ने कहा कि 17 मार्च की शाम गौरव ने आर्थिक नुकसान व कर्ज के दबाव में घर में फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजनों के देख लेने पर चीख-पुकार मच गई। गंभीर हालत में परिजन गौरव को लेकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।
यहां डॉक्टर ने हालत नाजुक देख उसे सैफई रेफर कर दिया। गत रात गौरव तिवारी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गौरव तिवारी अपने पीछे पत्नी कीर्ति और पांच साल के बेटे व मां को रोता-बिखलता छोड़ गए हैं। गौरव अपनी मां बबली तिवारी के इकलौते बेटे थे। उनकी दो बहनें हैं जिनकी शादी हो चुकी है। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Trending
- 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया पर खुलेंगे यमुनोत्री धाम के कपाट
- दहलीज पर पति का शव और भीतर थमी पत्नी की सांसें, एक ही चिता, एक ही अग्नि
- प्रयागराज में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद के नेतृत्व में हाईवे जाम
- गोरखपुर हत्याकांड पर अखिलेश ने सीएम योगी का किया घेरा, बोले कि हवा बदल रही है
- सुप्रीम कोर्ट ने दिया ऐतिहासिक फैसला, धर्म परिवर्तन करने पर खत्म होगा SC दर्जा, नहीं मिलेंगे आरक्षण और कानूनी लाभ
- प्रयागराज: कोल्ड स्टोरेज हादसे में 4 की मौत, सपा नेता ‘पहलवान’ और बेटे समेत 7 पर हत्या का केस दर्ज
- कॉइन डीसीएक्स से सह संस्थापक सुमित गुप्ता नीरज खंडेलवार क्रिप्टो फ्रॉड मामले में गिरफ्तार
- स्थायी प्रकृति के कार्य दशकों तक आउटसोर्सिंग के जरिये कराना कर्मचारियों के अधिकारों का हनन : कोर्ट

