Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • गुजरात और कर्नाटक के स्कूलों में बच्चों को दिए जाने वाले पौष्टिक आहार से अब देश के 25 करोड़ बच्चे भी हो सकते हैं लाभांवित, सरकार पूर्णता और शुद्धता के लिए बनाए निगरानी समिति, फर्जी स्कूलों पर ?
    • आमदनी और टीआरपी बढ़ाने के लिए फिल्मी अदाकारा युवा पीढ़ी के बारे में भी सोचें
    • पड़ोसी देशों में अल्पसंख्यक हिन्दुओं पर अत्याचार और उनकी हत्या तथा चर्म पर पहुंच रहे भीड तंत्र को रोका जाए चाहे कुछ भी करना पड़े, केरल में मजदूर रामनारायण की हत्या क्यों?
    • डॉक्टरों ने डिलीवरी करते हुए पेट में छोड़ा आधा मीटर कपड़ा, CMO समेत 6 पर FIR
    • गैंगस्टर विनय त्यागी की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत, हरिद्वार में बदमाशों ने मारी थी गोली
    • सलमान खान ने फार्महाउस पर मनाया अपना 60वां जन्मदिन, सजी स्टार्स की महफिल
    • 10 खापों की पंचायत ने 18 साल से कम उम्र के लड़कों के हाफ पैंट पहनने और स्मार्टफोन इस्तेमाल करने पर लगाया प्रतिबंध
    • हाईवे पर 85 लाख की लूट में 6 बदमाश गिरफ्तार
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»चंद्र ग्रहण के चलते बांके बिहारी मंदिर में दर्शन का समय बदला
    देश

    चंद्र ग्रहण के चलते बांके बिहारी मंदिर में दर्शन का समय बदला

    adminBy adminSeptember 6, 2025No Comments6 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


    वृंदावन 06 सितंबर।
    भाद्रपद महीने की पूर्णिमा सात सितंबर को वर्ष का दूसरा चंद्रग्रहण है। चंद्रग्रहण रात नौ बजकर 58 मिनट से एक बजकर 26 मिनट तक रहेगा। दोपहर 12 बजकर 57 मिनट पर सूतककाल शुरू हो जाएगा।

    ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के दर्शन समय में परिवर्तन किया है। इस दिन राजभोग सेवा के दर्शन सुबह साढ़े पांच से नौ बजकर 15 मिनट तक होंगे। शयनभोग सेवा के दर्शन सुबह दस बजे से दोपहर साढ़े बारह बजे तक ही होंगे। इसके बाद मंदिर बंद रहेगा और दूसरे दिन नियत समय पर श्रद्धालुओं को दर्शन हो सकेंगे।

    ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर प्रबंधक मुनीश शर्मा द्वारा जारी सूचना के अनुसार चंद्रग्रहण के दिन सात सितंबर को सूतक काल से पहले ही पूरे दिन की राजभोग और शयनभोग सेवा के दर्शन होेंगे। इस दिन सुबह साढ़े पांच बजे मंदिर के पट खुलेंगे और पांच बजकर 40 मिनट पर शृंगार आरती होगी।
    इसके बाद नौ बजकर 10 मिनट पर राजभोग आरती के बाद नौ बजकर 15 मिनट पर पट बंद हो जाएंगे। शयनभोग सेवा के दर्शन सुबह दस बजे शुरू होंगे और 12 बजकर 25 मिनट पर शयनभोग आरती के बाद साढ़े बाहर बजे मंदिर के पट बंद हो जाएंगे। इसके बाद आठ सितंबर को नियमित समय पर ठाकुरजी अपने भक्तों को दर्शन देंगे।

    राधारानी के दर्शन
    रिसीवर समिति के सदस्य आशीष कृष्ण शर्मा ने बताया कि रविवार सुबह मंगला आरती के बाद राधारानी मंदिर सुबह पांच बजे से दोपहर 12 बजे तक श्रद्धालुओं के लिए खुला रहेगा।
    दोपहर 12 बजे शयन आरती के बाद मंदिर के पट बंद हो जाएंगे। फिर अगले दिन सुबह पांच बजे ही खुलेंगे। इसी तरह द्वारकाधीश मंदिर में मंगला शृंगार के दर्शन समय के मुताबिक ही होंगे।
    इसके अतिरिक्त राजभोग के दर्शन सुबह दस बजे से साढ़े दस और उद्यापन के दर्शन दो बजे से 2.10 बजे तक होंगे। शयन के दर्शन 3.30 से चार बजे तक होंगे। इसके बाद ग्रहण के दर्शन 9.57 से 1:27 तक होंगे और ठाकुर जी के पट इस दौरान खुले रहेंगे।

    banke-bihari-temple mathura tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    गुजरात और कर्नाटक के स्कूलों में बच्चों को दिए जाने वाले पौष्टिक आहार से अब देश के 25 करोड़ बच्चे भी हो सकते हैं लाभांवित, सरकार पूर्णता और शुद्धता के लिए बनाए निगरानी समिति, फर्जी स्कूलों पर ?

    December 27, 2025

    आमदनी और टीआरपी बढ़ाने के लिए फिल्मी अदाकारा युवा पीढ़ी के बारे में भी सोचें

    December 27, 2025

    पड़ोसी देशों में अल्पसंख्यक हिन्दुओं पर अत्याचार और उनकी हत्या तथा चर्म पर पहुंच रहे भीड तंत्र को रोका जाए चाहे कुछ भी करना पड़े, केरल में मजदूर रामनारायण की हत्या क्यों?

    December 27, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2025 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.