Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मूर्ति के चक्कर लगा रहे कुत्ते की भी पूजा शुरू
    • ऑनलाइन सट्टेबाजी से जुड़ी 242 वेबसाइटों पर प्रतिबंध
    • 1 अप्रैल से कैशलेन की व्यवस्था होगी खत्म, सिर्फ फास्टैग या UPI से लिया जाएगा टैक्स
    • हरकी पैड़ी पर गैर हिंदुओं का प्रवेश निषेध, रील बनाना भी पूरी तरह रोक
    • रहमान साहब काम ना मिलने की असफलता छिपाने के लिए सांप्रदायिक जैसे शब्दों का उपयोग ना ही कीजिए
    • ईरान की बदलती स्थिति को देखते हुए उन भारतीय नागरिकों की वापसी की तैयारी
    • अधिकारी के पैर नेता छुए या नेता अधिकारी के इसे लेकर चर्चाएं क्यों
    • ऑनलाइन मतदान की व्यवस्था होती है तो
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»घने कोहरे के कारण सात बसें और तीन कारें टकराईं, 6 लोगों की मौत, 80 से अधिक घायल
    देश

    घने कोहरे के कारण सात बसें और तीन कारें टकराईं, 6 लोगों की मौत, 80 से अधिक घायल

    adminBy adminDecember 16, 2025No Comments5 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मथुरा 16 दिसंबर। यमुना एक्सप्रेस वे पर मंगलवार तड़के घने कोहरे ने कहर बरपा दिया। सुबह करीब 3:30 बजे बलदेव थाना क्षेत्र में 127 किलोमीटर माइलस्टोन के पास हुए भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 80 से अधिक यात्री घायल हो गए। हालांकि प्रशासनिक तौर पर अब तक चार मौतों की पुष्टि की गई है।

    प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटना के समय दृश्यता लगभग शून्य थी। कोहरे के चलते एक के बाद एक सात बसें और तीन कारें आपस में टकरा गईं। टक्कर इतनी भीषण थी कि कई वाहनों में धमाके के साथ आग लग गई। आग की लपटें उठते ही बसों में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

    हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और यमुना एक्सप्रेस वे प्राधिकरण की टीमें मौके पर पहुंचीं। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया और घायलों को वाहनों से बाहर निकाला गया।

    घायलों को जिला अस्पताल मथुरा, 100 शैय्या अस्पताल वृंदावन में भर्ती कराया गया है, जबकि गंभीर रूप से घायलों को एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा रेफर किया गया है। 38 लोग जिला अस्पताल में भर्ती हैं। जिनका उपचार चल रहा है। 39 बलदेव सीएचसी पर हैं।

    कानपुर निवासी अमन यादव ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ कार से बांके बिहारी मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। घने कोहरे के कारण कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। तभी अचानक सामने से आए वाहन ने उनकी कार में टक्कर मार दी और उसके बाद लगातार कई वाहन आपस में टकराते चले गए।

    हमीरपुर की नसीमा ने बताया कि वह अपने पति के साथ मजदूरी करने पानीपत जा रही थीं। उनकी बस सामने से आ रही दूसरी बस से टकरा गई, जिसके बाद उसमें तेजी से आग लग गई। किसी तरह जान बचाई जा सकी, लेकिन उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आगरा से नोएडा की ओर जाने वाले यमुना एक्सप्रेस वे पर लंबा जाम लग गया ।

    इस हादसे के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हृदय विदारक घटना का संज्ञान लिया है। उन्होंने मृतकों के स्वजन को पांच लाख सहायता देने और घायलों का बेहतर इलाज करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।

    mathura tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news yamuna-expressway-accident
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    मूर्ति के चक्कर लगा रहे कुत्ते की भी पूजा शुरू

    January 17, 2026

    ऑनलाइन सट्टेबाजी से जुड़ी 242 वेबसाइटों पर प्रतिबंध

    January 17, 2026

    1 अप्रैल से कैशलेन की व्यवस्था होगी खत्म, सिर्फ फास्टैग या UPI से लिया जाएगा टैक्स

    January 17, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.