Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सीएम योगी बोले- ललिता गौतम हत्याकांड के दोषी बचेंगे नहीं, परिवार से मुलाकात की, 5 लाख की मदद, आवास देंगे
    • क्या एक शादी करने वाले को ही मप्र में रहने का कानूनी अधिकार होगा यह असंभव है
    • बच्चे गश खाकर गिर रहे हैं छुटिटयां या समय बदलाव समाधान नहीं, नियम विरुद्ध काम करने वाले प्रबंधक और प्रधानाचार्यो को भेजा जाए जेल
    • पीएम के स्वच्छता अभियान पर अरबों खर्च, शुक्रताल तीर्थस्थल गंगा में कैमिकल युक्त पानी आने पर साधु संतों ने किया प्रदर्शन
    • Maruti Suzuki इस साल लॉन्च कर सकती है कई नए प्रोडक्ट्स
    • लॉर्ड्स में 22 साल से भारतीय टीम ने कोई मैच नहीं जीता, रविवार को मुकाबला होगा कड़ा
    • पीवी सिंधु पहली बार जापान ओपन के फाइनल में पहुंची
    • फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश, लखनऊ के 7वीं फेल ठगों ने अमेरिकियों से की अरबों की ठगी; 7 गिरफ्तार
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»डीजीसीए ने वापस लिया आदेश, एयरलाइंस को मिली बड़ी राहत
    देश

    डीजीसीए ने वापस लिया आदेश, एयरलाइंस को मिली बड़ी राहत

    adminBy adminDecember 5, 2025No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली 05 दिसंबर। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो की पिछले 4 दिनों से सैकड़ों फ्लाइट कैंसिल होने के बाद केंद्र सरकार बैकफुट पर आ गई है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) के जिस नए नियम के कारण इंडिगो में पायलटों और अन्य स्टाफ की कमी हुई थी, वह फैसला केंद्र ने वापस ले लिया है। जिसके बाद सभी एयरलाइंस ने राहत की सांस ली है।

    DGCA ने शुक्रवार को नोटिस जारी करते हुए इसकी जानकारी दी। DGCA ने 1 नवंबर से पायलटों और अन्य क्रू मेंबर्स के काम से जुड़े नियम, फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (FDTL) का दूसरा फेज लागू किया था। पहला चरण 1 जुलाई को लागू हुआ था।

    FDTL के दूसरे फेज के नियमों में, एयरलाइन कंपनियों के लिए पायलटों को हफ्ते में 48 घंटे आराम, यानी दो दिनों का वीकली रेस्ट देना अनिवार्य कर दिया था। इस दौरान किसी छुट्टी को वीकली रेस्ट गिनने पर रोक लगा दी थी। DGCA ने पायलटों और अन्य क्रू मेंबर्स के लगातार नाइट शिफ्ट पर भी पाबंदी लगाई थी।

    बता दें कि DGCA ने सभी एयरलाइंस को दिशानिर्देश जारी करते हुए कहा था कि फ्लाइट क्रू के लिए सप्ताह में अधिक आराम का समय निर्धारित किया जाए। रोस्टर में पायलट और क्रू के लिए नाइट शिफ्ट पहले 6 दिन थी, जिसे घटाकर 2 कर दिया गया था। रोस्टर में बदलाव के कारण क्रू मेंबर्स समय पर ड्यूटी पर नहीं पहुंच सके, जिससे कई सारी फ्लाइट्स रद कर दी गईं।

    DGCA के इस आदेश का सबसे बड़ा असर इंडिगो एयरलाइंस पर देखने को मिला। पिछले 4 दिन में इंडिगो 1000 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल कर चुका है और ज्यादातर उड़ानों में देरी देखी जा रही है। एयरपोर्ट पर यात्रियों की बढ़ती मुश्किलों को देखने के बाद DGCA ने अब अपना आदेश वापस ले लिया है।

    DGCA के नए रोस्टर के नियम?
    DGCA ने रोस्टर में बदलाव करते हुए 3 बड़े आदेश जारी किए थे।
    क्रू मेंबर्स को सप्ताह में आराम का पर्याप्त समय मिलना चाहिए।
    पायलट्स समेत क्रू मेंबर्स की नाइट शिफ्ट को 6 से घटाकर 2 कर दिया गया।
    क्रू मेंबर्स के लिए ड्यूटी के घंटे कम करने का आदेश दिया गया।

    DGCA ने क्रू मेंबर्स के लिए उड़ान के समय पर लिमिट लगाई थी। इसके तहत क्रू मेंबर्स हर दिन 8 घंटे, हर सप्ताह 35 घंटे, हर महीने 125 घंटे और हर साल 1,000 घंटे ही उड़ान भर सकतें हैं। DGCA ने इन आदेशों का सख्ती से पालन करने का आदेश दिया था।

    DGCA के इस आदेश का सबसे बड़ा झटका फास्ट-टर्नअराउंड मॉडल वाली एयरलाइंस को लगा है। ऐसे में उन्हें हर फ्लाइट में ज्यादा पायलट नियुक्त करने पड़ते हैं। खासकर इंडिगो का ओवरनाइट नेटवर्क इस बदलाव से सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है।

    dgca indigo-pilot-rules tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    सीएम योगी बोले- ललिता गौतम हत्याकांड के दोषी बचेंगे नहीं, परिवार से मुलाकात की, 5 लाख की मदद, आवास देंगे

    July 18, 2026

    क्या एक शादी करने वाले को ही मप्र में रहने का कानूनी अधिकार होगा यह असंभव है

    July 18, 2026

    बच्चे गश खाकर गिर रहे हैं छुटिटयां या समय बदलाव समाधान नहीं, नियम विरुद्ध काम करने वाले प्रबंधक और प्रधानाचार्यो को भेजा जाए जेल

    July 18, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.