Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • 28 टूरिस्ट की ट्रैवलर खाई में गिरी, उछलकर बाहर गिरीं दो महिलाओं की मौत
    • मेरठ : ठेकेदार के ठाठ-बाट देखकर सगे फूफा ने मांगी 50 लाख की रंगदारी, दी ‘मय्यत सजाने’ की धमकी
    • राम मंदिर में आए चढ़ावे प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत जज की अध्यक्षता में कमेटी बनाकर की जाए जांच, आने वाले दान का उपयोग देश के विकास और जनहित में हो उपयोग
    • युवाओं के विकास में चौहमुखी विकास और ज्ञान व जानकारी उपलब्ध करा रहे सोशल मीडिया से बच्चों को बचाने की नहीं सही जानकारी देने की आवश्यकता है
    • तनिष्क शोरूम कांड का खुलासा, बाप- बेटे और गर्लफ्रेंड ने की थी 4 करोड़ की लूट
    • अंगदवीर हत्याकांड में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, शादीशुदा गर्लफ्रेंड के बच्चे को किडनैप कर नहर में फेंका
    • एमआरपी से 20 रुपए अधिक वसूला सिगरेट का दाम; अलीगढ़ उपभोक्ता आयोग ने ठोंका 10 लाख का जुर्माना
    • मोहर्रम मातम का अवसर, सड़कों पर शक्ति प्रदर्शन का नहीं: योगी
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»दिल्ली वालों को ट्रैफिक जाम से मिलेगी मुक्ति! एनएचएआई ने इन 3 रास्तों को सिग्नल फ्री बनाने का लिया जिम्मा
    देश

    दिल्ली वालों को ट्रैफिक जाम से मिलेगी मुक्ति! एनएचएआई ने इन 3 रास्तों को सिग्नल फ्री बनाने का लिया जिम्मा

    adminBy adminMay 6, 2026No Comments19 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली 06 मई। दिल्ली सरकार की अपील पर नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने शहर के तीन सबसे व्यस्त और जाम वाले रास्तों को सुधारने की जिम्मेदारी संभाल ली है. लगभग एक साल पहले किए गए अनुरोध के बाद अब NHAI ने इन कॉरिडोर के लिए फिजिबिलिटी स्टडी और डीपीआर (DPR) तैयार करने का काम शुरू कर दिया है. इन प्रोजेक्ट्स का मुख्य मकसद दिल्ली की अंदरूनी सड़कों पर वाहनों के भारी दबाव को कम करना और ट्रैफिक की रफ्तार को बढ़ाना है. इस पहल से न केवल दिल्ली बल्कि उत्तर प्रदेश और हरियाणा के लाखों यात्रियों को रोजाना लगने वाले लंबे जाम से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.

    इस योजना में शामिल पहला प्रमुख रास्ता मथुरा रोड है, जो इंडिया गेट से बदरपुर तक करीब 15 किलोमीटर लंबा है. इस मार्ग पर निजामुद्दीन, भोगल और अपोलो अस्पताल जैसी सात मुख्य लालबत्तियां हैं जहां अक्सर गाड़ियां रेंगती नजर आती हैं. दूसरा रास्ता रोहतक रोड है जो पंजाबी बाग से शुरू होकर पीरागढ़ी होते हुए हरियाणा बॉर्डर तक जाता है. करीब 17 किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर पीरागढ़ी, नांगलोई और मुंडका जैसे छह प्रमुख जंक्शन हैं जहां भारी वाहनों के दबाव के कारण लोगों को घंटों जाम में फंसना पड़ता है. इन रास्तों के सिग्नल फ्री होने से बहादुरगढ़ और फरीदाबाद के बीच आवाजाही बेहद सुगम हो जाएगी.

    दिल्ली और गुरुग्राम के बीच सफर करने वाले लाखों नौकरीपेशा लोगों के लिए एमजी रोड (मेहरौली-गुरुग्राम मार्ग) किसी लाइफलाइन से कम नहीं है. अंधेरिया मोड़ से गुरुग्राम बॉर्डर तक जाने वाला यह 18 किलोमीटर लंबा रास्ता बेहद व्यस्त रहता है और यहाँ सुल्तानपुर व घिटोरनी जैसी चार प्रमुख लालबत्तियां जाम का कारण बनती हैं. NHAI की योजना के तहत अब इन जंक्शन्स को सुधारने और जरूरत के अनुसार फ्लाईओवर या अंडरपास बनाने पर काम किया जाएगा. केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा के अनुसार इन परियोजनाओं से यात्रियों के समय में 30 से 40 प्रतिशत तक की कमी आएगी और वाहनों की औसत गति बढ़ने से ईंधन की बचत भी होगी.

    आमतौर पर दिल्ली की अंदरूनी सड़कों की देखरेख पीडब्ल्यूडी (PWD) करती है, लेकिन इन रास्तों की जटिलता और नेशनल हाईवे से इनके जुड़ाव को देखते हुए यह काम NHAI को सौंपा गया है. डीपीआर के जरिए यह तय होगा कि किस जंक्शन पर फुटओवर ब्रिज या सड़क चौड़ीकरण की जरूरत है. अगर ये प्रोजेक्ट समय पर पूरे होते हैं तो यह न केवल दिल्ली की अर्थव्यवस्था को नई गति देंगे बल्कि प्रदूषण और कार्बन उत्सर्जन कम करने में भी सहायक होंगे.

    delhi delhi traffic tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    28 टूरिस्ट की ट्रैवलर खाई में गिरी, उछलकर बाहर गिरीं दो महिलाओं की मौत

    June 18, 2026

    मेरठ : ठेकेदार के ठाठ-बाट देखकर सगे फूफा ने मांगी 50 लाख की रंगदारी, दी ‘मय्यत सजाने’ की धमकी

    June 17, 2026

    राम मंदिर में आए चढ़ावे प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत जज की अध्यक्षता में कमेटी बनाकर की जाए जांच, आने वाले दान का उपयोग देश के विकास और जनहित में हो उपयोग

    June 17, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.