Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कैंट पोस्ट आफिस में खुले पासपोर्ट सेवा केंद्र नए काउंटर
    • सुपरटेक मेरठ स्पोटर्स सिटी में 11वीं मंजिल पर रुक गई लिफ्ट, एक परिवार के पांच सदस्य फंसे
    • ऑपरेशन प्रहार में गैंगस्टरों पर वार, 494 गिरफ्तार
    • 29 जुलाई से 12 अगस्त की रात तक गंगनहर पटरी मार्ग, दिल्ली-दून हाईवे पर भारी वाहन बंद
    • अवैध-संबंध के शक में भाभी को चाकू गोदकर मार डाला, आरोपी ननद गिरफ्तार
    • फर्जी बीमा पॉलिसी के नाम पर 1.70 लाख की ठगी, पीड़ित को पीटा
    • 47 करोड़ से बनी सीएम ग्रिड की सड़क का फुटपाथ बारिश नहीं झेल पाया, हुए गढ्ढे
    • भारत ने 2028-29 UNSC अस्थायी सदस्यता के लिए दावेदारी की पेश, जयशंकर ने दिया शांति का मंत्र
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»देहरादून में हिंदू युवक की हत्या से तनाव, आगजनी और पत्थरबाजी, आरोपी के घर पर चला बुलडोजर
    देश

    देहरादून में हिंदू युवक की हत्या से तनाव, आगजनी और पत्थरबाजी, आरोपी के घर पर चला बुलडोजर

    adminBy adminJune 14, 2026No Comments33 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक हिंदू युवक की हत्या से माहौल बिगड़ गया है. हिंदू युवक विनोद कश्यप की कुछ लोगों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी. जिसके बाद लोगों का गुस्सा भड़क उठा है. भीड़ आरोपियों पर सख्त कार्रवाई और बुलडोजर एक्शन की मांग कर रहे हैं. वहीं कुछ आक्रोशित लोगों की भीड़ ने आरोपियों के घर पर हमला कर उसे भी आग के हवाले कर दिया है. फिलहाल पूरे इलाके में तनाव की स्थिति है. आस-पास के थानों की कई टीम इलाके में कैंप कर रही है.

    आरोपी के घर पर चला बुलडोजर
    देहरादून के बैरागीवाला में पानी को लेकर हुए विवाद में विनोद कश्यप की हत्या करने वाले आरोपी का घर पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में तोड़ा जा रहा है. कल देर रात पानी से जुड़े विवाद को लेकर सांप्रदायिक हिंसा की घटना हुई थी. पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में तीन नामजद आरोपियों और 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

    3 नामजद और 25 अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज
    देहरादून के सहसपुर पुलिस स्टेशन इलाके के बैरागीवाला गांव में कल देर शाम पानी को लेकर हुए झगड़े के बाद सांप्रदायिक हिंसा भड़क गई. पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में तीन नामजद आरोपियों और 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. आरोप है कि गुस्साई भीड़ ने पहले आरोपियों के घरों पर पत्थरबाजी की और बाद में उनमें से एक घर में आग लगा दी. इलाके में पुलिस बल तैनात है और स्थिति को और बिगड़ने से रोकने के लिए हालात पर नज़र रखी जा रही है.

    bulldozer Dehradun News tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    कैंट पोस्ट आफिस में खुले पासपोर्ट सेवा केंद्र नए काउंटर

    July 15, 2026

    सुपरटेक मेरठ स्पोटर्स सिटी में 11वीं मंजिल पर रुक गई लिफ्ट, एक परिवार के पांच सदस्य फंसे

    July 15, 2026

    ऑपरेशन प्रहार में गैंगस्टरों पर वार, 494 गिरफ्तार

    July 15, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.