Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    • प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
    • दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
    • रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
    • शत्रु संपत्तियों पर अब न लीज, न किराया, अनुबंध खत्म होते ही सरकार लेगी कब्जा, फिर होगी नीलामी
    • मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात की
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»कच्चा तेल 126 डालर प्रति बैरल, रुपये 95 के पार
    देश

    कच्चा तेल 126 डालर प्रति बैरल, रुपये 95 के पार

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comMay 1, 2026No Comments5 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली, 01 मई (ता)। पश्चिम एशिया संकट को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच वार्ता पर अनिश्चितताओं का असर भारत पर भी पड़ता दिखने लगा है। वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के असर को आम भारतीयों की जेब पर पड़ने से ज्यादा दिनों तक नहीं टाला जा सकता।
    गत दिवस अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें 126.41 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गईं जो पिछले चार में सबसे अधिक है। घरेलू मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया भी 95 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर गया।
    इससे वित्त मंत्रालय से लेकर आरबीआई तक के अधिकारियों के माथे पर दोहरी चिंता की रेखाएं गहरी हो गई हैं। वैसे बाजार बंद होने के समय रुपया 94.84 के स्तर पर (पिछले कारोबारी दिन के मुकाबले चार पैसे कमजोर) था, लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि रुपया 95 के ऊपर अब असामान्य नहीं कहा जाएगा।
    इन घटनाक्रमों के बीच यह भी तय है कि सरकारी तेल कंपनियों के लिए अब पेट्रोल एवं डीजल की खुदरा कीमतों को मौजूदा स्तर पर रखना संभव नहीं होगा। उम्मीद यही है कि पूर्व की तरह इस बार भी देश में पेट्रोल व डीजल की खुदरा कीमतें थोड़ी-थोड़ी करके बढ़ाई जाएंगी। गत दिवस बाजार खुलने के समय से ही भारतीय रुपया 95 के स्तर पर रहा और एक समय वह 95.34 के स्तर पर चला गया था। इसके पहले रुपये ने 95 के स्तर को 30 मार्च, 2026 को पार किया था। आरबीआई की कोशिश है कि रुपया 95 के स्तर से नीचे रहे। यही वजह है कि गत दिवस भी केंद्रीय बैंक ने मुद्रा बाजार में तेजी से हस्तक्षेप किया, जिसकी वजह से रुपये को फिर से 95 के स्तर से नीचे लाया जा सका। जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के वीके विजय कुमार (चीफ इनवेस्टमेंट स्ट्रैटेजिस्ट) ने इसके लिए तीन कारण गिनाए। पहला, ब्रेंट क्रूड का 126 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंचना जिससे भारत का व्यापार घाटा व चालू खाते का घाटा और बढ़ने का डर है।
    दूसरा, भारतीय बाजार से विदेशी संस्थागत निवेशकों का लगातार बाहर निकलना। तीसरा, अमेरिका में 10 वर्ष वाली प्रतिभूतियों पर ब्याज की दर बढ़कर 4.4 प्रतिशत पर पहुंचना, इससे भारतीय शेयर बाजार से एफआईआई की निकासी बढ़ने की संभावना है।

    business Crude oil at $126 per barrel; Rupee crosses 95. Desh New Delhi tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं

    August 13, 2026

    छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

    August 13, 2026

    प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.