Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • फरीदाबाद के 70 प्राइवेट स्कूल ब्लैकलिस्ट, अब नहीं होंगे दाखिले, मान्यता के खेल में फंसा छात्रों का भविष्य
    • छोटा परिवार ही खुशियों की आधार पूंजी
    • 1 करोड़ से अधिक गणना प्रपत्रों का मात्र 16 दिनों में एसआईआर के तहत डिजिटलीकरण
    • टीम इंडिया की हार पर श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की होगी रिव्यू मीटिंग
    • छात्रों को विदेश में पढ़ाने भेजने वाले कॉलेज व यूनिवर्सिटी दे पूरी जानकारी, क्या पता उनका स्टेटस क्या है
    • ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने पर उठा ऐतराज, अब जिला पंचायत अध्यक्ष प्रशासक बनाए गए आखिर समय से चुनाव कराने में क्या परेशानी है
    • मंडलायुक्त और डीएम दें ध्यान! कोचिंग सेंटरों के संचालकों से शपथ पत्र लेकर मेडा द्वारा सील खोलने की चर्चा जनहित में नहीं, नागरिक इसे लखनऊ और दिल्ली जैसी घटनाओं को आमंत्रण देना ठहरा रहे हैं
    • भगवान श्रीकृष्ण के अवतार ‘जगन्नाथ’ की रथयात्रा का पुण्य सौ यज्ञों के बराबर
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»चढ़ावा चोरी मामला: एसओपी में ढील के जिम्मेदार बैंक अफसरों की भी होगी जांच
    देश

    चढ़ावा चोरी मामला: एसओपी में ढील के जिम्मेदार बैंक अफसरों की भी होगी जांच

    adminBy adminJuly 10, 2026No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अयोध्या, 10 जुलाई। श्रीराम मंदिर चढ़ावा गणना में कथित अनियमितताओं की जांच अब केवल गणना कर्मियों तक सीमित नहीं रह गई है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय की ओर से बैंक की भूमिका पर सवाल उठाए जाने के बाद स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के उन अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में आ गई है, जिन्होंने गणना प्रक्रिया के लिए लागू स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिजर में कथित तौर पर स्थानीय स्तर पर बदलाव किए।

    बैंक से जुड़े सूत्रों के अनुसार श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के बीच नौ फरवरी 2024 को एक औपचारिक अनुबंध हुआ था। इसके आधार पर चढ़ावे की गणना के लिए विस्तृत एसओपी बनी थी। आरोप है कि इस निर्धारित एसओपी का पूरी तरह पालन नहीं किया गया। इसकी जगह स्थानीय स्तर पर अलग व्यवस्था लागू कर दी गई। बताया जा रहा है कि इस स्थानीय व्यवस्था में गणना कर्मियों को निर्धारित यूनिफॉर्म के बजाय निजी कपड़ों में आने और गणना स्थल पर प्रवेश और निकास के दौरान तलाशी में ढील जैसी सुविधाएं दी गईं। चंपत राय ने सार्वजनिक रूप से इस पूरे प्रकरण में बैंक की जिम्मेदारी तय करने की बात कही है। इसके बाद बैंक ने भी यह पता लगाने के लिए आंतरिक जांच शुरू कर दी है कि निर्धारित एसओपी की अनदेखी किसके निर्देश पर हुई और किन अधिकारियों ने भूमिका निभाई।

    चंपत राय को इस्तीफे का मलाल नहीं : गिरी
    श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष महंत गोविंद देव गिरी ने गुरुवार को पुणे रवाना होने से पहले मीडिया से संक्षिप्त बातचीत की। उन्होंने बताया कि वह चंपत राय से मिले। उनके मन में किसी तरह का कोई आक्रोश नहीं है। इस्तीफे को लेकर कोई मलाल भी नहीं है। वह संगठनकर्ता हैं और देश, समाज सेवा के लिए अपना जीवन समर्पित किया है। उनका स्वास्थ्य अनुकूल है। उन्होंने बताया कि गुरुवार को पहली बार राम मंदिर में चढ़ावे की गणना स्थल पर गया और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान वहां की व्यवस्थाएं चाक चौबंद दिखाई दीं।

    ayodhya ram-mandir-donation-theft tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    फरीदाबाद के 70 प्राइवेट स्कूल ब्लैकलिस्ट, अब नहीं होंगे दाखिले, मान्यता के खेल में फंसा छात्रों का भविष्य

    July 11, 2026

    छोटा परिवार ही खुशियों की आधार पूंजी

    July 11, 2026

    1 करोड़ से अधिक गणना प्रपत्रों का मात्र 16 दिनों में एसआईआर के तहत डिजिटलीकरण

    July 11, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.