Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    • प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
    • दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
    • रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»ऑटो»नई इलेक्ट्रिक कार खरीदने वालों को मिलेगी टैक्स में भारी छूट
    ऑटो

    नई इलेक्ट्रिक कार खरीदने वालों को मिलेगी टैक्स में भारी छूट

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comApril 11, 2026No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली, 11 अप्रैल (जा)। दिल्ली सरकार ने इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी 2026-2030 का ड्राफ्ट जारी किया है। इसका मकसद दिल्ली में इलेक्ट्रिक गाड़ियों को बढ़ावा देना है। पॉलिसी के मुताबिक, 30 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) तक की इलेक्ट्रिक रुपए तक की इलेक्ट्रिक कारों पर 31 मार्च 2030 तक रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन फीस में 100 प्रतिशत छूट दी जाएगी।
    यह पॉलिसी 2020 में शुरू हुई पिछली ईवी पॉलिसी की सफलता को आगे बढ़ाने के लिए लाई गई है। इसका मुख्स उद्देश्य एयर क्वालिटी में सुधार करना और इलेक्ट्रिक वाहनों के सिस्टम को और बड़ा बनाना है। पॉलिसी को पूरी तरह लागू करने से पहले अगले 30 दिनों के लिए आम जनता से उनकी राय और सुझाव मांगे गए हैं।
    नई ड्राफ्ट पॉलिसी के तहत केवल 30 लाख रुपए या उससे कम कीमत वाली इलेक्ट्रिक कारों को ही रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन फीस में पूरी छूट मिलेगी। इस तय कीमत से ज्यादा महंगी इलेक्ट्रिक कारों पर ऐसा कोई फायदा नहीं मिलेगा। इस कदम से आम बाजार में बिकने वाले इलेक्ट्रिक वाहनो को फायदा होगा जबकि प्रीमियम इलेक्ट्रिक गाड़ियों को इससे बाहर रखा जाएगा।
    इस नई ड्राफ्ट पॉलिसी में 30 लाख रुपए से कम कीमत वाली स्ट्रॉग हाइब्रिड गाड़ियों के लिए रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन फीस में 50 प्रतिशत की छूट देने का प्रस्तानव है। हालांकि, केवल इलेक्ट्रिक गाड़ियां बनाने वाली कंपनियों को यह फैसला पसंद नहीं आ सकता है क्योंकि उनका मानना है कि हाइब्रिड को बढ़ावा देने से इलेक्ट्रिक गाड़ियों की रफ्तार धीमी हो सकती है।
    स्ट्रॉंग हाइब्रिड पर 50 प्रतिशत टैक्स छूट का फायदा मारुती सुजूकी और टोयटा जैसी कंपनियों को मिलने की उम्मीद है जिनका इस बाजार पर कब्जा है। मारुती की ग्रांड वीतारा और इनविक्टो, टोयोटा की हाइराइडर और इनोवा हाईक्रॉस जैसी गाड़ियां जो 30 लाख रुपए के दायरे में आती हैं उनकी वैल्यू दिल्ली में बढ़ सकती है।
    इसके अलावा, होंडा अपनी सिटी हाईब्रिड के लिए फायदा होगा। यह उन खरीदारों के लिए एक बेहतर विकल्प बन जाएगी जो पूरी तरह इलेक्ट्रिक पर जाए बिना अच्छी माइलेज चाहते हैं।

    Auto business Buyers of new electric cars will receive substantial tax rebates. Desh New Delhi tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं

    August 13, 2026

    छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

    August 13, 2026

    प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.