Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    • प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
    • दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
    • रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»कांवड़ यात्रा: एटीएस की रहेगी निगरानी, 60 हजार कांस्टेबल व 5500 दरोगा होंगे तैनात
    देश

    कांवड़ यात्रा: एटीएस की रहेगी निगरानी, 60 हजार कांस्टेबल व 5500 दरोगा होंगे तैनात

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJuly 28, 2026No Comments5 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ. कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित कराने के लिए पुलिस व प्रशासन ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। एडीजी भानु भास्कर ने बताया कि इस बार यात्रियों और आम नागरिकों की असुविधा रोकने के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है। एडवाइजरी का उद्देश्य श्रद्धालुओं की सुविधा के साथ-साथ सामान्य जनजीवन को प्रभावित न होना भी है। प्रदेशभर में 60 हजार से अधिक आरक्षी और लगभग साढ़े 5 हजार सब-इंस्पेक्टर तैनात किए जा रहे हैं। उन्हें विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके अलावा एटीएस भी निगरानी करेगी।

    परंपरागत मार्गों का ही करें प्रयोग, एक्सप्रेसवे से करें परहेज
    एडीजी ने श्रद्धालुओं से परंपरागत मार्गों का प्रयोग करने का आग्रह किया और नए बने एक्सप्रेसवे जैसे दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक एक्सप्रेसवे तथा मेरठ-लखनऊ-प्रयागराज गंगा एक्सप्रेसवे पर कांवड़ियों के प्रवेश पर सख्त मनाही जताई। उन्होंने कहा कि परंपरागत मार्गों पर प्रकाश व्यवस्था, झाड़ियों की सफाई और सड़क मरम्मत के साथ चिकित्सा व एम्बुलेंस की व्यवस्थाएं पहले से की गई हैं। इसलिए यात्री उन्हीं रास्तों का प्रयोग करें।

    मंदिर, मार्ग व जलाशयों पर बहुस्तरीय सुरक्षा
    सुरक्षा दृष्टि से हर शिवालय पर तीन से सात स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। गर्भगृह, गर्भगृह के बाहर, सीढ़ियों की सुरक्षा का इंतजाम है। मार्गों पर भी तीन स्तरीय व्यवस्था की गई है। हर जलाशय पर बैरिकेडिंग, प्रशिक्षित नाविक, फ्लड कंपनियों के पीएसी, एसडीआरएफ व एनडीआरएफ की टीमें तथा पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था रहेगी।

    महिला सुरक्षा व एटीएस की सक्रियता
    महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया गया है। उनके लिए अलग तैनाती सुनिश्चित की गई है, ताकि वे मंदिर, मार्ग और जलाशय पर सुरक्षित रहें। एटीएस व अन्य प्रशिक्षित सुरक्षा दल पश्चिम उत्तर प्रदेश के साथ नोएडा व गाज़ियाबाद में सतर्कता की स्थिति में हैं।

    कांवड़ की ऊंचाई, साउंड सिस्टम व भड़काऊ सामग्री पर पाबंदी
    कांवड़ संरचनाओं की परंपरागत सीमाएं लागू की गई हैं। जमीन से कांवड़ की ऊंचाई 10 फीट से अधिक न हो और चौड़ाई 10-12 फीट के भीतर रहे। साउंड सिस्टम की सीमा 75 डेसिबल निर्धारित की गई है। मार्ग पर तैनात पुलिसकर्मी साउंड मैपिंग उपकरण से सीमा पार होते ही चेतावनी व आवश्यक कार्रवाई करेंगे। साथ ही भड़काऊ, जाति या संप्रदाय सूचित करने वाले एवं अश्लील गानों पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। आयोजकों से अनुरोध किया गया है कि भजनों व आध्यात्मिक गीतों पर ही जोर दें। कांवड़ यात्रा मार्ग पर ऐसा कोई भी खाद्य पदार्थ न बेचा जाए, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हों, मार्ग पर कोई भी हथियार लेकर न चलें।

    दुकानों, होटलों की शुद्धता व सोशल मीडिया मॉनिटरिंग
    फूड एंड सेफ्टी विभाग होटल व खान-पान की शुद्धता व दर सूची की जांच करेगा। पुलिस इस मामले में सीधे शामिल नहीं होगी। दुकानदारों को रेट लिस्ट बाहर स्पष्ट रूप से लगाने का निर्देश दिया गया है। अफवाहों पर नियंत्रण हेतु डिजिटल वॉलंटियर्स व आधुनिक सॉफ्टवेयर के माध्यम से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की निगरानी की जा रही है ताकि किसी भी गलत सूचना पर त्वरित कार्रवाई हो सके।

    Kanwar Yatra: ATS will keep watch kawad plan meerut report tazza khabar women safety
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं

    August 13, 2026

    छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

    August 13, 2026

    प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.