Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    • प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
    • दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
    • रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»100 करोड़ वालों की संख्या के साथ ही गरीबों और बेरोजगारों की तादात पर भी हो गहन विचार
    देश

    100 करोड़ वालों की संख्या के साथ ही गरीबों और बेरोजगारों की तादात पर भी हो गहन विचार

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJuly 28, 2026No Comments5 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लोकसभा में सरकार द्वारा जानकारी दी गई कि पिछले पांच सालों में सौ करोड़ से अधिक वाले चार गुना बढ़ गए हैं। एक खबर के अनुसार देश में सालाना 100 करोड़ रुपये या इससे अधिक कमाने वाले लोगों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। पिछले पांच वर्षों में ऐसे करदाताओं की संख्या बढ़कर चार गुना हो गई है। सरकार ने सोमवार को लोकसभा में यह जानकारी दी।
    आंकड़ों के अनुसार, आकलन वर्ष 2021-22 में महज 142 लोगों ने अपनी आय 100 करोड़ या उससे ज्यादा दिखाई थी। 2025-26 तक यह 576 पर पहुंच गया है। सरकार के मुताबिक, आय-संपत्ति की असमानता कम करने, रोजगार सृजन और समावेशी आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के कदमों से आय में बढ़ोतरी के संकेत सामने आ रहे हैं।
    अरबपति की कोई कानूनी परिभाषा नहीं रू जब संसद में सरकार से अरबपतियों का ब्योरा मांगा गया, तो एक दिलचस्प कानूनी बात सामने आई। सरकार के अनुसार, आयकर कानून में आधिकारिक तौर पर श्अरबपत्यि शब्द की कोई कानूनी परिभाषा तय नहीं है। सरकार केवल उन लोगों का रिकॉर्ड रखती है, जिन्होंने अपने आयकर रिटर्न में 100 करोड़ रुपये या उससे अधिक की कुल आय घोषित की है। सरकार ने बताया कि वेल्थ टैक्स अधिनियम, 1957 को एक अप्रैल 2016 से समाप्त कर दिया गया था। इसके बाद से सरकार करदाताओं की कुल संपत्ति (एग्रीगेट वेल्थ) का अलग से कोई रिकॉर्ड नहीं रखती।
    बेरोजगारी दर घटी
    सरकार के अनुसार, 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों में बेरोजगारी दर 2022 के 3.6 से घटकर 2025 में 3.1 रह गई है। सरकार का कहना है कि वह प्रगतिशील आयकर व्यवस्था, रोजगार सृजन और खाद्य, स्वास्थ्य, शिक्षा, आवास तथा सामाजिक सुरक्षा पर खर्च बढ़ाकर समावेशी आर्थिक विकास को बढ़ावा दे रही है।
    यह उपलब्धि हमारे लिए सम्मान का विषय हो सकती है क्योंकि देश में आर्थिक मजबूती बढ़ रही है तो विकसित देशों की कतार में हम जल्दी ही बराबरी पर होंगे। लेकिन यह भी बताना चाहिए कि गरीबों की संख्या में कितनी बढोत्तरी हुई। बेरोजगारी की क्या स्थिति है। क्योंकि जब तक तुलनात्मक तथ्य सामने नहीं आते तब तक चार गुना बढ़े अरबपतियों के लिए यह खुशी की बात हो सकती है आम आदमी की समस्याएं समाप्त हो और वह खुशहाल रहे। जिस प्रकार अमीर गरीब सब पर टैक्सों की मार बढ़ रही है उससे मध्यम दर्जे के लोगों के सामने कई समस्याएं खड़ी हैँ। ऐसे में अरबपति बढ़ने की खुशी कैसे मनाएं।
    (प्रस्तुतिः- रवि कुमार बिश्नोई संपादक दैनिक केसर खुशबू टाइम्स मेरठ)

    sampadkiya tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन

    August 13, 2026

    कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे

    August 13, 2026

    पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.