लखनऊ, 01 अप्रैल (जन)। वर्ष 2027 के लिए अपने पुराने सोशल इंजीनियरिंग के फार्मूले पर काम कर रही बसपा टिकट वितरण में भी इसके ही सहारे जातीय गोलबंदी की जमीन तैयार करेगी। बसपा सुप्रीमो मायावती ने साफ कर दिया है कि पार्टी इस बार दागियों से दूरी बनाएगी।
उन्होंने प्रत्याशी चयन में हर वर्ग को प्रतिनिधित्व देने की रणनीति बनाई है। गत दिवस संगठन की बैठक में बसपा सुप्रीमो ने नेताओं को इसी हिसाब से संभावित दावेदारों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए। बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के साथ मायावती ने पार्टी चलाने के लिए आर्थिक सहयोग करने का भी सभी से आह्वान किया।
बैठक में 14 अप्रैल को डॉ. बीआर आंबेडकर जयंती पर प्रदेश भर के नेताओं-कार्यकताओं को परिवार सहित लखनऊ स्थित आंबेडकर स्मारक में जुटने के भी निर्देश दिए गए हैं। माना जा रहा है कि आंबेडकर जयंती पर राजधानी में भारी भीड़ जुटाकर बसपा एक बार फिर शक्ति प्रदर्शन करने की तैयारी में है। पार्टी मुख्यालय पर प्रदेश और जिला कमेटियों के सभी पदाधिकारियों संग बैठक में बसपा प्रमुख ने विधान सभा चुनाव की तैयारियों के लिए दिए लक्ष्यों की समीक्षा की। कहा कि दूसरी पार्टियों की तरह आपराधिक तत्वों को अपने यहां कतई प्रश्रय न दिया जाए।
Trending
- मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
- बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
- कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
- पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
- छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
- प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
- दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
- रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा

