Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • 20 करोड़ का सोना लूट में खुलासा, गुजरात में बैठकर पटना में कराया कांड; 6 लुटेरों ने दिया अंजाम
    • जम्मू-कश्मीर में लश्कर-ए-तैयबा के दो पाकिस्तानी समेत पांच टेररिस्ट गिरफ्तार
    • दूध में गोमूत्र मिलाने की चर्चा, धोखे से किसी को अमृत पिलाना भी सही नहीं है
    • सरकार सोचें आईएएस क्यों दे रहे हैं इस्तीफा और ले रहे हैं वीआरएस
    • सबरीमाला मंदिर मामले में सरकार दखल ना देकर जजों की पीठ को फैसला करने दे
    • इंदिरापुरम की जयपुरिया सोसाइटी में 16वीं मंजिल से गिरकर युवती की मौत
    • मधेपुरा में दारोगा जी 7,000 रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
    • प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के खिलाफ प्रदर्शन
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»20 करोड़ का सोना लूट में खुलासा, गुजरात में बैठकर पटना में कराया कांड; 6 लुटेरों ने दिया अंजाम
    देश

    20 करोड़ का सोना लूट में खुलासा, गुजरात में बैठकर पटना में कराया कांड; 6 लुटेरों ने दिया अंजाम

    adminBy adminApril 7, 2026No Comments1 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पटना 07 अप्रैल। 20 करोड़ की सोना लूट मामले को लेकर सनसनीखेज खुलासा हुआ है। गुजरात (राजकोट) में बैठे शख्स ने पटना में सबकुछ सेट कर दिया। शनिवार को बीच सड़क दिन-दहाड़े खगौल लख के पास (दानापुर) 20 करोड़ के 15 किलो सोने के गहने की लूट हुई थी। अब एसआईटी की जांच में ये बात सामने आई है कि इस पूरी साजिश का सूत्रधार गुजरात में बैठा एक शख्स है। जिसे हाल ही में पीड़ित सोना कारोबारी सुनील भाई ने नौकरी से निकाला था। बदमाशों ने पूरी साजिश के साथ राजकोट के कारोबारी के स्टाफ को निशाना बनाया। खगौल लख के पास कस्टम अधिकारी बनकर वारदात को अंजाम दिया। 40 पुलिसकर्मियों की टीम अपराधियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी कर रही है। फिलहाल, पुलिस को लुटेरों के फेंके गए जीपीएस बैग और चोरी के वाहनों से कई अहम सुराग मिले हैं, जिनकी कड़ियां बिहार से लेकर गुजरात तक जुड़ी हुई हैं।

    पटना पुलिस की जांच में सामने आया है कि लूट की इस बड़ी वारदात का मास्टरमाइंड गुजरात का रहने वाला है। वो पीड़ित कारोबारी का पूर्व कर्मचारी है। उसे रास्ते और डिलीवरी के समय की पूरी जानकारी थी। उसी ने बिहार के 6 शातिर लुटेरों को ‘सेट’ किया और 15 किलो सोने के गहने लूटने की पूरी पटकथा तैयार की। लुटेरों ने लूट के तुरंत बाद बैग में लगा जीपीएस निकाल कर फेंक दिया था ताकि पुलिस उनकी लोकेशन ट्रैक न कर सके।

    वारदात में इस्तेमाल की गई कार और बाइक पुलिस ने बरामद कर ली है। जांच में पता चला कि इस्तेमाल की गई पटना सोना लूटकांड में कार दिल्ली से चोरी हुई थी, जिस पर पूर्णिया के एक व्यक्ति की गाड़ी का फर्जी नंबर लगा दिया गया था। वहीं, बाइक एम्स गोलंबर के पास से लावारिस हालत में मिली। पुलिस ने बाकरगंज के उस कारोबारी से भी पूछताछ की है, जिसके पास ये गहने डिलीवर होने वाले थे।

    एसआईटी की टीम कारोबारी के स्टाफ महेश मामतोरा और प्रिंस कुमार के मोबाइल नंबरों की सीडीआर खंगाल रही है। पुलिस ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या घटनास्थल से लेकर नौबतपुर तक इनके मोबाइल एक्टिव थे या नहीं। हालांकि, लुटेरों ने महेश का मोबाइल लूटकर बंद कर दिया था। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या स्टाफ की गतिविधियों में कोई संदिग्ध पहलू है क्योंकि वे पहले भी कई बार सोना पटना ला चुके हैं। हालांकि, इस मामले पुलिस ने अबतक देश के सबसे बड़े सोना लुटेरे सुबोध सिंह का नाम नहीं लिया है।

    लूट की इस घटना में कई रहस्यमयी एंगल भी है। लुटेरों ने बैग लूटने के बाद केवल महेश को ही कार में क्यों बिठाया और प्रिंस को क्यों छोड़ दिया? नौबतपुर ले जाकर महेश को कार में अकेला छोड़ना और उसका हाथ-मुंह बांधना भी संदेह के घेरे में है। पुलिस ये समझने की कोशिश कर रही है कि महेश ने इतनी आसानी से अपना बंधन कैसे खोल लिया और खुद ही थाने कैसे पहुंच गया? इन उलझे हुए सवालों के जवाब अपराधियों की गिरफ्तारी के बाद ही मिल पाएंगे।

    bihar gold looted patna tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    जम्मू-कश्मीर में लश्कर-ए-तैयबा के दो पाकिस्तानी समेत पांच टेररिस्ट गिरफ्तार

    April 7, 2026

    दूध में गोमूत्र मिलाने की चर्चा, धोखे से किसी को अमृत पिलाना भी सही नहीं है

    April 7, 2026

    सरकार सोचें आईएएस क्यों दे रहे हैं इस्तीफा और ले रहे हैं वीआरएस

    April 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.